आज दिनांक 02 मई 2026 को भाकपा के दिवंगत नेता कॉमरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव गोनपूरा में मनाया गया। भाकपा के दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद। बंसी----आज दिनांक 2 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता कामरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम गो नपुरा में मनाया गया।इस पुण्यतिथि पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता)ने उनके पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड सुभाष पासवान जुल्म और अत्याचार के खिलाफ, समाज में असमानता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थामा और पूरी लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा की और अंतिम सांस तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे। कॉमरेड सुभाष पासवान खटागी पंचायत के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक सुलझे हुए कार्यकर्ता थे। मैं उनके तीसरी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं उनको सलाम पेश करता हूं और उनके जो अधूरे सपने हैं उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हूं । इस कार्यक्रम मे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज दिनांक 02 मई 2026 को भाकपा के दिवंगत नेता कॉमरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव गोनपूरा में मनाया गया। भाकपा के दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद। बंसी----आज दिनांक 2 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता कामरेड सुभाष
पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम गो नपुरा में मनाया गया।इस पुण्यतिथि पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता)ने उनके पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड सुभाष पासवान जुल्म और अत्याचार के खिलाफ, समाज में
असमानता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थामा और पूरी लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा की और अंतिम सांस तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे। कॉमरेड सुभाष पासवान खटागी पंचायत के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक सुलझे
हुए कार्यकर्ता थे। मैं उनके तीसरी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं उनको सलाम पेश करता हूं और उनके जो अधूरे सपने हैं उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हूं । इस कार्यक्रम मे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
- बंसी----आज दिनांक 2 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता कामरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम गो नपुरा में मनाया गया।इस पुण्यतिथि पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता)ने उनके पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड सुभाष पासवान जुल्म और अत्याचार के खिलाफ, समाज में असमानता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थामा और पूरी लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा की और अंतिम सांस तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे। कॉमरेड सुभाष पासवान खटागी पंचायत के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक सुलझे हुए कार्यकर्ता थे। मैं उनके तीसरी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं उनको सलाम पेश करता हूं और उनके जो अधूरे सपने हैं उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हूं । इस कार्यक्रम मे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी चार सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी के 34 नंबर बालू घाट पर गई थी। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्ची को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में लगातार हो रही बालू खुदाई के कारण नदी कई जगहों पर अत्यधिक गहरी हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। reporter - Dharmendra Kumar Chaudhari1
- पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार3
- हसपुरा बड़ी खेल मैदान पर समाजसेवी बाबूचंद पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया1
- गोह चौक औरंगाबाद बिहार #goh #gohblock #goh #GOH #EXPLORE #Explorepage #goh #gohnews #aurangabad #bihar1
- आरा मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर की बड़ी उपलब्धि, एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार। जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जाँच अभियान बलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 मई को को सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर (आरा) को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से एक कार द्वारा भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भोजपुर (आरा) की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जाँच के क्रम में बक्सर आरा-पटना फोरलेने NH-922 में रतनपुर यात्री शेड के पास, (थाना-मुफ्फसिल जिला-भोजपुर) में एक कार की जाँच करने पर कार के सीट के अंदर छुपाकर रखे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं है। स्थान-बक्सर-आरा-पटना फोरलेने NH-922 में रतनपुर यात्री शेड के पास,1
- आरा से संजय श्रीवास्तव ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में इस सत्र के लिए चुनाव का महाकुम्भ सम्पन्न, विभिन्न हाउस के होने वाले 'हाउस कैप्टन' और 'वाइस कैप्टेन की किस्मत मतपेटी में हुई बंद शनिवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न 'हाउस' के कैप्टेन और वाइस कैप्टेन के पद हेतु मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महा उत्सव में लोकतांत्रिक उत्साह देखते बनता था। विद्यालय के चार प्रमुख हाउस यथा निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य के भावी नेतृत्व को चुनने के लिए सुबह से ही छात्र छात्राओं में भारी जोश देखा गया। इस चुनावी प्रक्रिया में विद्यालय के करीब चौदह सौ बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के नेतृत्व को मटपेटी में बंद किया। इस मतदान की मुख्य विशेषताएं यह रही कि बड़े ही अनुशासित और विधिवत रूप से यह पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सुंदर ढंग से सम्पन्न हुयी। पूरी मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ मतदान की तिथि की घोषणा के साथ बच्चों द्वारा अपने अपने नामों की प्रविष्टि कैप्टेन और वाईस कैप्टेन के लिए कराई गयी। नाम वापस लेने की भी तिथि रखी गयी। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपने लिए वोट प्राप्त करने हेतु मतदान प्रचार करने का पूरा मौका दिया गया। मतदान के दिन से अड़तालिस घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने की आचार संहिता सम्बन्धि नियमावली का पालन हुआ और निर्धारित तिथि पर बैलेट बॉक्स में बच्चों ने अपने अपने हाउस में मतदान किया। अपने अपने हाउस ड्रेस में उपस्थित बच्चे एवं बैलेट पेपर की रंगीन प्रस्तुति ने वोटिंग में चार चांद लगा दिये। बच्चों ने अपनी पसंद के कैपटेन और वाइस कैपटेन के फोटो एवं नाम के सामने मुहर लगाकर गुप्त मतदान किया। छात्र छात्राओं ने कतारबद्ध होने के साथ साथ अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। ज्ञान ज्योति के निदेशक डॉ आदित्य बिजय जैन के अनुसार इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और जिम्मेदारी के महत्व से परिचित कराना है जो यह विद्यालय अपने आरंभिक वर्षों से अभी तक लगातार कराता आ रहा है। बच्चों को इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी होने से अपने दश की चुनावी प्रक्रिया भी आसानी से बच्चे समझ पाते हैँ, ऐसा हम सबका मानना है। निश्छल, कुशाग्र, उत्कृष्ट एवं वात्सल्य चारों हाउस के बच्चों ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान किया। वोटिंग के पश्चात मटपेटियों को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम मेन् रख दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सीपी जैन ने मतदान करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। हमें गर्व है कि हमारे इन चौदह सौ छात्र छात्रओं ने आज एक सजग नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाई। जिन बच्चों की किस्मत बैलेट बॉक्स में आज बंद हुई उनमें, शाश्वत जैन, नमन कुमार, कुशागरा ओझा, अस्था रानी, अकांक्षा कुमारी, हरिओम तिवारी,अक्ष सिंह तोमर, शिवांश प्रकाश, शिवान्ग राज एवं अराध्या हाउस कैपटेन के लिए और श्रेष्ठ बिजय जैन, वैष्णवी कुमारी, अराध्या सिंह, अंश राज, साज़फ़ा अकरम, गुलाल नंदिनी, अनिकेत, शिवम्, आयुषी, अंशिका, दृष्टि, अराध्या, श्रेहान, रिया, उत्कर्ष एवं अक्षत अग्रवाल के नाम हैँ। चुनाव के परिणामों की घोषणा वोट की गिनती होते ही चार तारीख के बाद होगी एवं उचित समय देखकर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन कर जीते गये हाउस कैपटेन एवं वाइस कैपटेन को विधिवत इस सत्र की कमान सौंप दी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम का अनुशासनात्मक संचालान वाइस प्रिंसिपल डॉ सर्वेश कुमार ने किया। विद्यालय के चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने में अरिहंत बिजय जैन, सिद्ध बिजय जैन, तबस्सुम बानो, अनु कुमारी, सूरज, बबलू, अमित, विनीत, प्रिया कामटी, रश्मी, अनुष्का, संस्कृति, श्रेया, राय सुनील कुमार, स्पोर्ट्स टीचर वीरेंद्र, चंद्रशेखर, फैज़, सोहन, पूनम, भीम इत्यादि ने अपना योगदान दिया।1
- सहार (भोजपुर) से रिपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले द्वारा भोजपुर जिला के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च सहार सब्जी बाजार से शुरू हुआ और सहार थाना होते हुए बस स्टैंड परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। प्रतिरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “गुलामी के दस्तावेज 4 लेबर कोड को रद्द करो”, “नोएडा-मानेसर के गिरफ्तार मजदूर ट्रेड यूनियन नेताओं को अविलंब रिहा करो” और “बड़गांव में भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करो” जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव दिलीप कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की आवाज दबाने के लिए देशभर में ट्रेड यूनियन नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मौके पर मदन सिंह चंद्रवंशी, रामदत्त राम, रमेश जी, इमरान अली सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने मजदूरों की एकजुटता पर बल देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट1