Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश में और भी खूबसूरत दिखा बिहार शरीफ! ❤️🌦️बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। बारिश के बाद बिहार शरीफ की खूबसूरती देखते ही बनती है। 🌧️❤️ हरियाली, ठंडी हवाएं और बारिश से धुली सड़कें इस ऐतिहासिक शहर की रौनक को और भी खास बना देती हैं। मानसून में बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। 💬 क्या आपको भी बारिश में बिहार शरीफ सबसे खूबसूरत लगता है? कमेंट में बताइए! 🌧️❤️ 📲 Follow @biharkavirat for more Bihar Sharif, Nalanda & travel updates.
Bihar Sharif Times
बारिश में और भी खूबसूरत दिखा बिहार शरीफ! ❤️🌦️बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। बारिश के बाद बिहार शरीफ की खूबसूरती देखते ही बनती है। 🌧️❤️ हरियाली, ठंडी हवाएं और बारिश से धुली सड़कें इस ऐतिहासिक शहर की रौनक को और भी खास बना देती हैं। मानसून में बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। 💬 क्या आपको भी बारिश में बिहार शरीफ सबसे खूबसूरत लगता है? कमेंट में बताइए! 🌧️❤️ 📲 Follow @biharkavirat for more Bihar Sharif, Nalanda & travel updates.
More news from Bihar and nearby areas
- @नवादा #सिरदला में बालू माफिया की गुंडई, छात्रों और शिक्षकों को पीटा, थाने में शिकायत दर्ज नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके में अवैध बालू के धंधेबाजों की गुंडई सामने आई है। एक स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के साथ मारपीट की गई है। मामले की शिकायत थानेवतक पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार दोपहर की बताई गई है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय तारण के समीप से एक बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक छात्रा जख्मी हो गई। उस वक्त ट्रैक्टर को लेकर चालक वहां से भागने में सफल रहा। बालू अनलोड कर लौटने के दौरान उक्त ट्रैक्टर को विद्यालय के पास शिक्षकों ने रोका और चालक से पूछताछ किया। जिसके बाद चालक की सूचना पर दर्जन भर लोग विद्यालय पहुंच गए और प्रधान शिक्षक सच्चिदानंद सिंह के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आए अन्य सहायक शिक्षकों के साथ ही छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना को अंजाम देकर सभी लोग चले गए। मारपीट में प्रधान शिक्षक उनके सहयोगी शिक्षक और बच्चे आंशिक रूप से जख्मी हुए। सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल की। प्रधान शिक्षक के द्वारा घटना के बाबत सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लोग बताते हैं कि धनराजय नदी घाट से अवैध बालू का खनन और परिवहन धड़ल्ले से प्रतिदिन किया जा रहा है। अवैध बालू को तारण- डेढ़गांव -गोवासा होते हुए नरहट की ओर ले जाया जाता है। इस धंधे में स्थानीय प्रशासन की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।2
- देखिए चुनाव जीतने के बाद ऐ बात बोल रहे हैं। प्रशांत किशोर1
- RJD के अंदर अभी काफी तनाव है और इसकी वजह बने हैं मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र RJD के अंदर अभी काफी तनाव है और इसकी वजह बने हैं मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र। उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा था कि जो लोग चमचे हैं उन्हें तेजस्वी यादव के आसपास से हटाना होगा। इस बयान पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने पलटवार करते हुए पूछ लिया कि भाई वीरेंद्र ने पार्टी के लिए क्या किया है। बस इसी के बाद भाई वीरेंद्र भड़क गए और शक्ति यादव को सीधे तौर पर चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि खामोश रहो, मैं लोकदल के जमाने से राजनीति कर रहा हूं जब तुम्हारी राजनीति में एंट्री भी नहीं हुई थी। 2010 में जब 22 विधायक बने थे तब से मैं हूं, कई लोग आए और चले गए लेकिन मैं नहीं बदला। अब 2025 में 25 विधायक हैं और अगर मैं तुम्हारी करतूतें सार्वजनिक कर दूंगा तो तुम मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तेजस्वी यादव का चेहरा दिखाकर लोगों से माल वसूलते हैं और मुलाकात कराने के नाम पर वसूली करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव का आदमी हूं, ऐसे लोगों का नहीं जो जिंदा चमड़े की सप्लाई करते हैं। साथ ही धमकी दी कि अगर शक्ति यादव संभल नहीं गए तो उनका पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है शक्ति यादव घर से क्यों भागे थे और कितने साल बाद घर गए थे, ये सब सार्वजनिक कर देंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। दरअसल पिछले कुछ समय से भाई वीरेंद्र पार्टी के टिकट बंटवारे और संगठन को लेकर नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि नाम के समाजवादी नेता दो तीन जिलों की राजनीति चलाते हैं और उन्हीं की सिफारिश पर टिकट मिलता है जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान हुआ। BJP ने भी उनके बयान को मुद्दा बना लिया है। इसके अलावा जुलाई 2025 में एक पंचायत सचिव को धमकाने के मामले में उनके खिलाफ SC ST एक्ट में 50 पेज की चार्जशीट दायर हो चुकी है जो अब MP MLA कोर्ट में है। कुल मिलाकर अभी RJD के भीतर भाई वीरेंद्र बनाम शक्ति यादव की लड़ाई तेज हो गई है और पार्टी नेतृत्व के लिए इसे संभालना बड़ी चुनौती बन गया है।1
- विश्व स्तनपान दिवस पर कोकरसा पंचायत भवन में मुखिया के अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर स्तनपान के महत्वको लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोकरसा पंचायत भवन में मुखिया राधा देवी के अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) स्नेहलता कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका , वार्ड सदस्य लेडि सुपरवाइजर एएनएम, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में CHO ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए विश्व स्तनपान दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने बताया कि छह माह तक शिशु को पानी, शहद, घुट्टी या अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती।मुखिया जी राधा देवी ने बताया कि स्तनपान से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे दस्त, निमोनिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्तनपान केवल शिशु के लिए ही नहीं बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। सुपवाइजर सीमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु से ही होती है। उन्होंने सभी परिवारों से अपील की कि वे स्तनपान को बढ़ावा दें, माताओं का सहयोग करें तथा स्तनपान से जुड़े किसी भी भ्रम या अंधविश्वास पर विश्वास न करें।1
- भारतीय जनता पार्टी के निकम्मे और वेवकुफ नेताओं के चक्कर में ना पङे। सभी सम्मानित बिहारियों से आग्रह है कि, भारतीय जनता पार्टी के चक्कर में पड़ कर बिहार को जलने से बचा लीजिए। #Biharnews #Pmnarendramodi #Samratchaudhary #Bjp #Jdu #LjpR #Jehanabadnews #Girirajsingh #Poltics #1
- बारिश में और भी खूबसूरत दिखा बिहार शरीफ! ❤️🌦️बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। बारिश के बाद बिहार शरीफ की खूबसूरती देखते ही बनती है। 🌧️❤️ हरियाली, ठंडी हवाएं और बारिश से धुली सड़कें इस ऐतिहासिक शहर की रौनक को और भी खास बना देती हैं। मानसून में बिहार शरीफ का नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। 💬 क्या आपको भी बारिश में बिहार शरीफ सबसे खूबसूरत लगता है? कमेंट में बताइए! 🌧️❤️ 📲 Follow @biharkavirat for more Bihar Sharif, Nalanda & travel updates.1
- बिहार मे गन्ना उद्योग को नई दिशा देने के लिए आज पटना स्थित विकास भवन से एक अहम पहल की शुरुआत बिहार के गन्ना उद्योग को नई दिशा देने के लिए आज पटना स्थित विकास भवन से एक अहम पहल की शुरुआत हुई। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने SIPP पोर्टल का औपचारिक उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने इस पोर्टल को गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश को सरल बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया है। लॉन्च के समय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और गन्ना क्षेत्र से जुड़े उद्यमी भी मौजूद रहे। मंत्री संजय कुमार ने कहा कि लंबे समय से निवेशकों की सबसे बड़ी शिकायत यही रही है कि प्रक्रियाएं जटिल हैं और जानकारी बिखरी हुई मिलती है। SIPP पोर्टल इसी समस्या का समाधान है। अब कोई भी निवेशक घर बैठे पोर्टल पर जाकर यह देख सकेगा कि गन्ना आधारित उद्योग लगाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, कहां आवेदन करना है, कितनी सब्सिडी मिलेगी और किस विभाग से अनुमति लेनी होगी। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार को चीनी, इथेनॉल और शीरा आधारित उत्पादों का हब बनाया जाए। इस पोर्टल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एकल खिड़की प्रणाली की तरह काम करेगा। पहले निवेशक को राजस्व, उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण और श्रम विभाग के अलग-अलग चक्कर लगाने पड़ते थे। अब SIPP पर रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन सीधे संबंधित विभागों तक पहुंच जाएगा और उसकी स्थिति भी निवेशक ट्रैक कर सकेगा। साथ ही पोर्टल पर गन्ना उत्पादन वाले जिलों का नक्शा, कच्चे माल की उपलब्धता, बाजार की मांग और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई है। इससे नए उद्यमियों को निर्णय लेने में मदद मिलेगी। मंत्री संजय कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि बिहार गन्ना उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में है लेकिन अब तक मूल्य संवर्धन की कमी के कारण किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। SIPP के जरिए जब नए उद्योग लगेंगे तो किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। चीनी मिलों के अलावा इथेनॉल प्लांट, को-जेनरेशन, बायो फर्टिलाइजर और पैकेजिंग इकाइयों में निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पलायन की समस्या पर भी कुछ हद तक नियंत्रण लगेगा। सरकार का मानना है कि युवा उद्यमियों के लिए यह पोर्टल एक बड़ा अवसर है। पोर्टल पर स्टार्टअप के लिए विशेष सेक्शन बनाया गया है जहां कम पूंजी में शुरू होने वाले लघु उद्योगों की जानकारी और वित्तीय सहायता के विकल्प दिए गए हैं। विभाग ने यह भी तय किया है कि हर आवेदन का निपटारा तय समय सीमा में किया जाएगा ताकि निवेशकों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। SIPP पोर्टल के लॉन्च को गन्ना किसान और उद्योग जगत दोनों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसे जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू किया गया तो बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों का नया दौर शुरू हो सकता है।1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-600🚩🌅⛲🪷❤👋1