logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत सुवंशा वार्ड नंबर 5 में ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूत

2 hrs ago
user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत सुवंशा वार्ड नंबर 5 में ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    1
    Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार सवार की मौत चालक घायल* * मीरजापुर* राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। *रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं* राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र में रात्रि के समय में जेसीबी संचालकों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है इसी अवैध खनन के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण इन जेसीबी संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्षेत्र में अवैध खनन होने के पीछे सत्ता पक्ष के सफेदपोशो का हाथ है जिसके चलते अवैध खनन करने वाले धड़ले से अवैध खनन कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है । यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं बंद हो जाए।
    1
    *सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार  सवार की मौत चालक घायल* 
* मीरजापुर*
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। 
इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
*रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं*
राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र में रात्रि के समय में जेसीबी संचालकों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है इसी अवैध खनन के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण इन जेसीबी संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। 
क्षेत्र में अवैध खनन होने के पीछे सत्ता पक्ष के सफेदपोशो का हाथ है जिसके चलते अवैध खनन करने वाले धड़ले से अवैध खनन कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है । यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं बंद हो जाए।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रतापगढ़ -शहर की सुरक्षा का जायजा लेने हेतु एसपी दीपक भूकर सड़कों पर उतरे और पैदल भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाल प्रभारी सुभाष कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर सतर्कता के निर्देश दिए गए।
    1
    प्रतापगढ़ -शहर की सुरक्षा का जायजा लेने हेतु एसपी दीपक भूकर सड़कों पर उतरे और पैदल भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाल प्रभारी सुभाष कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर सतर्कता के निर्देश दिए गए।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    19 hrs ago
  • अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
    4
    अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार मथुरा - मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर का वीडियो सामने आया है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 3, गांव नौगांव में बारिश के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया, स्थानीय पार्षद रजनी देवी के क्षेत्र के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति के चलते परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न तो कोई टीन शेड मौजूद था और न ही पर्याप्त व्यवस्था, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोग भीगते रहे। और टैक्टर ट्रॉली के नीचे छिपे रहे, घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सब का अंतिम संस्कार किया जा रहा था परंतु बारिश के कारण कई बार आग भुज गई, बरसात बंद होने के बाद फिर दोबारा से अंतिम संस्कार करना पड़ा,
    1
    बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार
मथुरा - मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर का वीडियो सामने आया है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 3, गांव नौगांव में बारिश के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया,
स्थानीय पार्षद रजनी देवी के क्षेत्र के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति के चलते परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न तो कोई टीन शेड मौजूद था और न ही पर्याप्त व्यवस्था, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोग भीगते रहे। और टैक्टर ट्रॉली के नीचे छिपे रहे,
घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सब का अंतिम संस्कार किया जा रहा था परंतु बारिश के कारण कई बार आग भुज गई, बरसात बंद होने के बाद फिर दोबारा से अंतिम संस्कार करना पड़ा,
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना मानिकपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।दरअसल, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही एक बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
    4
    प्रतापगढ़ में पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना मानिकपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।दरअसल, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही एक बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अमेठी। जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परोसे गए खराब भोजन को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जमकर नाराजगी जताई। मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामों ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन का है, जहां लंच पैकेट खोलते ही भोजन से दुर्गंध आने लगी। इससे नाराज शिक्षकों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया और प्रशिक्षण स्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक ओम नारायण द्विवेदी और शिक्षक संगठन अध्यक्ष रामेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लंच की गुणवत्ता बेहद खराब थी। उनका कहना था कि इस तरह का दूषित भोजन परोसना बड़ी लापरवाही है और इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी भोजन व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों के विरोध के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने तत्काल तहसीलदार सूरज प्रताप को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के लिए तुरंत नया लंच मंगाने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि भोजन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित आपूर्तिकर्ता का भुगतान रोकने के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
    4
    अमेठी। जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परोसे गए खराब भोजन को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जमकर नाराजगी जताई। मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामों ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन का है, जहां लंच पैकेट खोलते ही भोजन से दुर्गंध आने लगी। इससे नाराज शिक्षकों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया और प्रशिक्षण स्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक ओम नारायण द्विवेदी और शिक्षक संगठन अध्यक्ष रामेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लंच की गुणवत्ता बेहद खराब थी। उनका कहना था कि इस तरह का दूषित भोजन परोसना बड़ी लापरवाही है और इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी भोजन व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिक्षकों के विरोध के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने तत्काल तहसीलदार सूरज प्रताप को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के लिए तुरंत नया लंच मंगाने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि भोजन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित आपूर्तिकर्ता का भुगतान रोकने के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.