logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ जिला लालगंज तहसील सांगीपुर ब्लॉक ग्राम राहत टिकर की जनता कीचड़ भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्राम प्रधान रामसुख यादव की 5 वर्षों की मनमानी रहा टिकर की जनता पूछता है क्या किया विकास विकास के नाम पर जनता ने आपको शिक्षक समझकर ग्राम प्रधान चुनाव और अपने विकास के नाम पर नरक भारत कीचड़ भरी जिंदगी दी ग्राम रहा टेकर के निवासियों को आखिर क्यों

16 hrs ago
user_Anil Kumar Pandey
Anil Kumar Pandey
Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

प्रतापगढ़ जिला लालगंज तहसील सांगीपुर ब्लॉक ग्राम राहत टिकर की जनता कीचड़ भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्राम प्रधान रामसुख यादव की 5 वर्षों की मनमानी रहा टिकर की जनता पूछता है क्या किया विकास विकास के नाम पर जनता ने आपको शिक्षक समझकर ग्राम प्रधान चुनाव और अपने विकास के नाम पर नरक भारत कीचड़ भरी जिंदगी दी ग्राम रहा टेकर के निवासियों को आखिर क्यों

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र इस समय बाढ़ जैसी समस्याओं से ग्रसित चल रहा है जिसकी सुध लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया लोगों से संवाद किया तथा राहत सामग्री प्रदान की जनपद रायबरेली के तहसील महराजगंज ग्राम मोन के मंजरे लालगंज जियापुर ग्राम कोटवा मदानिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई । मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता पहुंचाने का दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम तहसीलदार शालिनी तिवारी नायब तहसीलदार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री 
स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री 
महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र इस समय बाढ़ जैसी समस्याओं से ग्रसित चल रहा है जिसकी सुध लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया लोगों से संवाद किया तथा राहत सामग्री प्रदान की जनपद रायबरेली के तहसील महराजगंज ग्राम मोन के मंजरे लालगंज जियापुर  ग्राम कोटवा मदानिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई । मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें  प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता पहुंचाने का दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम तहसीलदार शालिनी तिवारी नायब तहसीलदार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल रास्ते के विवाद में कार्रवाई का आरोप, युवक बोला- बिना सूचना घर में घुसी पुलिस; वर्दी पर नंबर प्लेट न होने का भी दावा रायबरेली। मुंशीगंज के कोड़रा गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को उसके घर से पकड़कर ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित कोड़रा गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलवासा चौकी की पुलिस एक रास्ते के विवाद को लेकर युवक के घर पहुंची थी। युवक के घर में प्रवेश कर उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान मामला बिगड़ गया और परिजनों तथा पुलिस के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक जितेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब थी और वह घर में लेटा हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उसे जबरन पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जितेंद्र का कहना है कि उसका अपने चाचा से इंटरलॉकिंग को लेकर विवाद चल रहा है और इसी मामले को लेकर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। उसके मुताबिक, मामले में वह न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किए जाने का आरोप है। युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर नेम प्लेट या पहचान संबंधी नंबर न होने का भी दावा किया है। वायरल वीडियो में पुलिस और युवक के परिजनों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस किस आधार पर युवक को पकड़ने पहुंची थी और क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया था? मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल
घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल
रास्ते के विवाद में कार्रवाई का आरोप, युवक बोला- बिना सूचना घर में घुसी पुलिस; वर्दी पर नंबर प्लेट न होने का भी दावा
रायबरेली। मुंशीगंज के कोड़रा गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को उसके घर से पकड़कर ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित कोड़रा गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलवासा चौकी की पुलिस एक रास्ते के विवाद को लेकर युवक के घर पहुंची थी। युवक के घर में प्रवेश कर उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान मामला बिगड़ गया और परिजनों तथा पुलिस के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक जितेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब थी और वह घर में लेटा हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उसे जबरन पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
जितेंद्र का कहना है कि उसका अपने चाचा से इंटरलॉकिंग को लेकर विवाद चल रहा है और इसी मामले को लेकर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। उसके मुताबिक, मामले में वह न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किए जाने का आरोप है।
युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर नेम प्लेट या पहचान संबंधी नंबर न होने का भी दावा किया है। वायरल वीडियो में पुलिस और युवक के परिजनों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस किस आधार पर युवक को पकड़ने पहुंची थी और क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया था?
मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::
    3
    अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत
अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया।
बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी
फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी
अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश-भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे। ‘14 दिनों’ में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या ‘14 साल’… शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी..भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है।
    1
    उत्तर प्रदेश-भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे।
‘14 दिनों’ में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या ‘14 साल’… शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी..भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। 
भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल हैरिंग्टनगंज। विकासखंड क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा। कथावाचक पंडित रोहित मिश्रा महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव चरित्र, जड़भरत तथा भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि अटल विश्वास, सच्ची निष्ठा और भगवान के प्रति समर्पण भाव से जीवन की कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है। भक्त प्रह्लाद के चरित्र के माध्यम से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर भक्ति पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। महाराज की ओजस्वी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के अंत में उन्होंने आगामी दिवस ठाकुर जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की जानकारी दी और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय हैं। आयोजन समिति में उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।
    1
    रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल
रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल
हैरिंग्टनगंज। विकासखंड क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा।
कथावाचक पंडित रोहित मिश्रा महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव चरित्र, जड़भरत तथा भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि अटल विश्वास, सच्ची निष्ठा और भगवान के प्रति समर्पण भाव से जीवन की कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है। भक्त प्रह्लाद के चरित्र के माध्यम से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर भक्ति पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।
महाराज की ओजस्वी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के अंत में उन्होंने आगामी दिवस ठाकुर जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की जानकारी दी और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आह्वान किया।
धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय हैं। आयोजन समिति में उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित पहनासा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बीते 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पीड़ित उक्त गांव एवं उसके आसपास के गांव के लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। विदित हो कि वर्तमान समय में हो रही भारी बारिश से पहनासा व उसके आसपास के गांव बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। जिसके कारण वहां के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसी समस्या के दृष्टिगत जिम्मेदारों ने उक्त गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की जांच कर उन्हें दवाये वितरित की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा से डॉक्टर प्रभात मिश्रा, आलोक अवस्थी सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    2
    बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित

बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित
बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित पहनासा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बीते 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पीड़ित उक्त गांव एवं उसके आसपास के गांव के लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। विदित हो कि वर्तमान समय में हो रही भारी बारिश से पहनासा व उसके आसपास के गांव बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। जिसके कारण वहां के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसी समस्या के दृष्टिगत जिम्मेदारों ने उक्त गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की जांच कर उन्हें दवाये वितरित की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा से डॉक्टर प्रभात मिश्रा, आलोक अवस्थी सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जन्माष्टमी के अवकाश के चलते आज नहीं होगी ग्राम चौपाल, शनिवार को होगा आयोजन जन्माष्टमी के अवकाश के चलते आज नहीं होगी ग्राम चौपाल, शनिवार को होगा आयोजन गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में प्रस्तावित चौपाल स्थगित, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में होगा आयोजन हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल इस बार जन्माष्टमी के अवकाश के चलते स्थगित कर दी गई है। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को प्रस्तावित ग्राम चौपाल अब शनिवार को आयोजित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान की कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाती है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों में चौपाल होनी थी, लेकिन जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर अवकाश होने के कारण आयोजन नहीं किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती ने बताया कि जन्माष्टमी के अवकाश के चलते शुक्रवार को गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल आयोजित नहीं होगी। दोनों ग्राम पंचायतों में अब शनिवार को चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल में ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। चौपाल स्थगित होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में इसकी चर्चा रही। शनिवार को होने वाले आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना देने की प्रक्रिया भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर चौपाल में पहुंच सकें। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
    1
    जन्माष्टमी के अवकाश के चलते आज नहीं होगी ग्राम चौपाल, शनिवार को होगा आयोजन
जन्माष्टमी के अवकाश के चलते आज नहीं होगी ग्राम चौपाल, शनिवार को होगा आयोजन
गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में प्रस्तावित चौपाल स्थगित, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में होगा आयोजन
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल इस बार जन्माष्टमी के अवकाश के चलते स्थगित कर दी गई है। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को प्रस्तावित ग्राम चौपाल अब शनिवार को आयोजित की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान की कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाती है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों में चौपाल होनी थी, लेकिन जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर अवकाश होने के कारण आयोजन नहीं किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी आरएन भारती ने बताया कि जन्माष्टमी के अवकाश के चलते शुक्रवार को गंगापुर और पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल आयोजित नहीं होगी। दोनों ग्राम पंचायतों में अब शनिवार को चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल में ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
चौपाल स्थगित होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में इसकी चर्चा रही। शनिवार को होने वाले आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना देने की प्रक्रिया भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर चौपाल में पहुंच सकें। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत
    1
    अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.