दुल्लापुर के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवी के छात्रों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित, 7 मार्च शनिवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम दुल्लापुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शनिवार 7 मार्च को कक्षा पांचवी के छात्रों के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों और ग्रामवासियों ने मिलकर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच बलराम पटेल, जिला भाजपा महामंत्री रजेलाल पटेल, उपसरपंच भागवत मरकाम, पूर्व उपसरपंच अलखराम पटेल, पंच रामायण तथा शिवकुमार देवनाथ पटेल ने मां शारदा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संकुल समन्वयक योगेंद्र सिंह कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला सेतवा के प्रधान पाठक तोक राम सिन्हा ने भी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला दुल्लापुर के प्रधान पाठक योगेंद्र कुमार कोसरिया ने किया। अंत में उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। समारोह में सहायक शिक्षक प्रदीप चौधरी, सहायक शिक्षक हेमराय भारती, सफाई कर्मी देवनाथ पटेल, रसोइया सहित ग्रामवासी और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को नाश्ते में फल व समोसे वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया।
दुल्लापुर के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवी के छात्रों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित, 7 मार्च शनिवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम दुल्लापुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शनिवार 7 मार्च को कक्षा पांचवी के छात्रों के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों और ग्रामवासियों ने मिलकर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच बलराम पटेल, जिला भाजपा महामंत्री रजेलाल पटेल, उपसरपंच भागवत मरकाम, पूर्व उपसरपंच अलखराम पटेल, पंच रामायण तथा शिवकुमार देवनाथ पटेल ने मां शारदा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संकुल समन्वयक योगेंद्र सिंह कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला सेतवा के प्रधान पाठक तोक राम सिन्हा ने भी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला दुल्लापुर के प्रधान पाठक योगेंद्र कुमार कोसरिया ने किया। अंत में उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। समारोह में सहायक शिक्षक प्रदीप चौधरी, सहायक शिक्षक हेमराय भारती, सफाई कर्मी देवनाथ पटेल, रसोइया सहित ग्रामवासी और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को नाश्ते में फल व समोसे वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया।
- 9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1
- बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!1
- रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा, बटनदार चाकू बरामद रायपुर (ग्रामीण): रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन के पास खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी को बचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया। अंधेरा होने के बावजूद करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी सागर रजक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में थाना खमतराई क्षेत्र में लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी: सागर रजक, पिता ललन रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर।2
- मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में छिड़े युद्ध की भयावहता अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस की जाने लगी है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति की कतारें लंबी हो गई हैं और उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। जिले में गैस वितरण को लेकर बढ़ते विवादों और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने शहर मे एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे कोतवाली थाने के सुरक्षित घेरे में किया जा रहा है। हाल ही में गैस एजेंसियों पर उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ और वहां होने वाली धक्का-मुक्की की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। चूँकि शहर के हर कोने और हर एजेंसी पर अलग से पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाने को ही मुख्य वितरण केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वितरण की यह पुलिसीया व्यवस्था कितने दिनों तक लागू रहेगी! फिलहाल प्रशासन अब शांतिपूर्ण ढंग से आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटा है।1
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।1
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1