Shuru
Apke Nagar Ki App…
bikaner pbm news #news #pbm #bikaner
Bikaner local news
bikaner pbm news #news #pbm #bikaner
More news from Rajasthan and nearby areas
- कानपुर में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाश खुद को पेट्रोलियम विभाग का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्दी और दस्तावेज दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया और “चेकिंग” के बहाने सिलेंडर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।1
- bikaner pbm news #news #pbm #bikaner1
- नागौर/खींवसर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए लगभग 04 लाख रूपये कीमतन 26.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त एवं अवैध मादक पदार्थ की बिक्री से कमाये हुए 6,08,330/- रूपये नकद जब्त किये जाकर, आरोपी प्रेमाराम को किया गिरफ्तार । आरोपी के ग्राम खुण्डाला स्थित रहवासी मकान के पास बने टीनशेडनुमा बड़े कमरे से उक्त अवैध मादक पदार्थ जब्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया।1
- सरदारशहर में रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग तेजः विकास मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दो दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी शहर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपखंड मजिस्ट्रेट रामगोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर रीडर संदीप भोजक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। पहले भी उठ चुके हैं विरोध के स्वरः ज्ञापन में बताया गया कि संदीप भोजक के खिलाफ करीब डेढ़ महीने पहले अभिभाषक संघ द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। वहीं पंचायत समिति की बैठक में, जिसमें स्वयं एसडीएम उपस्थित थे, जनप्रतिनिधियों ने भी संदीप भोजक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप विकास मंच ने आरोप लगाया कि जब संदीप भोजक तहसील कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत था, तब भी उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए गए और सोशल मीडिया पर भी लगातार शिकायतें सामने आईं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत रहने के दौरान भी वह भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया था, जिसके चलते उसे वहां से स्थानांतरित किया गया। इसके बावजूद जांच लंबित रहते हुए उसे पुनः एसडीएम कार्यालय में रीडर नियुक्त कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। एसीबी कार्रवाई और बढ़ता जनाक्रोशः मंच ने यह भी दावा किया कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा कार्रवाई हो चुकी है और उसके व्यवहार के कारण अन्य स्थानों पर भी विवाद की स्थिति बनी रही है। मंच के अनुसार, सैकड़ों लोग उसके व्यवहार से परेशान हैं और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। एसडीएम बोले कोई शिकायत नहीं मिली ज्ञापन देने के बाद राजेंद्र पुरोहित ने एसडीएम रामगोपाल वर्मा से कहा कि आपके पास संदीप भोजक के खिलाफ कई शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इस पर एसडीएम वर्मा ने जवाब दिया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। इस पर पुरोहित ने बताया कि पिछले एक महीने से वकीलों का बहिष्कार चल रहा है और इसी मुद्दे को लेकर उन्हें फोन पर धमकी तक दी गईं। जिस पर पुलिस थाने में शिकायत दी है। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शनः घटना के बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। पुरोहित ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को सुनने को तैयार नहीं है, जबकि पंचायत समिति, जिला परिषद और वकीलों द्वारा 60-70 से अधिक ज्ञापन पहले ही दिए जा चुके हैं। दो दिन का अल्टीमेटम राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि संदीप भोजक एसडीएम के करीबी हैं, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा और कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांगः विकास मंच और अन्य संगठनों ने मांग की है कि संदीप भोजक को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय स्थानांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। अंत में मंच ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो जनआंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। पहले भी भोजक कि खिलाफ लोगो ने मोखिक शिकायतः वही वहां पर मोजूद कुछ अन्य लोगों ने मिड़िया के केमरे के सामने बोलने से बच रहे है बल्की उन्होने बताया कि भोजक का व्यवहार एकदम खराब है।4
- Post by दीनदया ल जाट1
- जोशी टावर कच्चा बस स्टैंड न्यू मार्केट सरदारशहर श्री जोशी ट्रेडर्स फिनिक्स कंप्यूटर कांटे authorised dealer mo 9413165970 94132259701
- राजस्थान के बीकानेर में सेना छावनी के पास संदिग्ध सुरंग मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मौके से कुछ तकनीकी सामान भी बरामद हुआ है, जिससे जासूसी या साजिश की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है। #bikaner #BreakingNews #BikanerNews #rajasthan #army1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में आज सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति के घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 39 वर्षीय सोनू तेजी पुत्र रामदेव निवासी थांवला, डिगाना (नागौर) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लाल खान की बाड़ी, नई मस्जिद के पास रामपुरा बस्ती लालगढ़ में रह रहा था।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादीम सोसायटी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मेड़ता सिटी(नागौर)राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता की अध्यक्ष तारा अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के तत्वावधान में “एम्पावरिंग राजस्थान यूथ – ए लीगल लिटरेसी इनिशिएटिव-2026” के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान का शुभारंभ मेड़ता न्यायक्षेत्र के विभिन्न राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में किया गया, अभियान के तहत मेड़ता न्यायक्षेत्र के लगभग 20 न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर कक्षा 8 से 12वीं तक के करीब 2000 विद्यार्थियों के साथ विधिक जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार किया गया कि न्यायालयीन कार्य प्रभावित न हो तथा विद्यालय समय के दौरान ही सत्र सम्पन्न किए जा सकें। अभियान के प्रथम चरण में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव विषय पर जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों ने साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया।4