मिशन शक्ति के शानदार अनुपालन पर महुली पुलिस को आईजी ने किया पुरस्कृत थाने की साज-सज्जा और नवनिर्मित मेस भवन की भी सराहना, आईजी ने थानाध्यक्ष को दी शाबाशी साइबर सेल, मिशन शक्ति, कार्यालय व कंप्यूटर सेल का लिया जायजा महुली थाने के वार्षिक मुआयने में आईजी को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर संतकबीरनगर। बस्ती रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की बेहतर साज-सज्जा, साफ-सफाई और नवनिर्मित मेस भवन को देखकर आईजी ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की पीठ थपथपाई। वहीं मिशन शक्ति के तहत महिला अपराधों की रोकथाम और पारिवारिक विवादों के समाधान में बेहतर कार्य के लिए महुली पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। वार्षिक मुआयने के दौरान महुली पुलिस की ओर से आईजी संजीव त्यागी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने थाना परिसर, मेस, वॉशरूम, कार्यालय, साइबर सेल, मिशन शक्ति कक्ष और कंप्यूटर सेल का बारीकी से निरीक्षण किया। मेस और वॉशरूम की साफ-सफाई तथा परिसर की व्यवस्थित साज-सज्जा पर उन्होंने संतोष जताते हुए थानाध्यक्ष की सराहना की। 260 मामलों में 90 पारिवारिक विवाद मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से आईजी ने महिला अपराधों और मिशन शक्ति के क्रियान्वयन की जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक महिला अपराध से जुड़े करीब 260 मामले सामने आए, जिनमें 90 मामले पारिवारिक विवाद से संबंधित रहे। अधिकांश मामलों में काउंसिलिंग कराकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाया गया। ऐसे परिवारों पर पुलिस लगातार नजर रखते हुए समय-समय पर उनका हाल भी लेती है। उन्होंने बताया कि एक परिवार की युवती से कई बार छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कराई गई। इस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध के मामलों में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस के निर्देश आईजी ने साइबर सेल का भी निरीक्षण कर क्रेडिट कार्ड से होने वाले आर्थिक अपराधों के निस्तारण की स्थिति जानी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में संबंधित कंपनी के शामिल होने के कारण विवेचना और निस्तारण में दिक्कत आती है। इस पर आईजी ने ऐसे मामलों में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रारूपों के रजिस्टर को कंप्यूटराइज्ड करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन अभिलेखों का प्रारूप कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं है, उन्हें चिन्हित कर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। वादी दिवस की व्यवस्था पर भी चर्चा विवेचना से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जिले में सप्ताह में एक दिन ‘वादी दिवस’ के रूप में निर्धारित किया गया है। इस दिन सभी विवेचक निर्धारित समय तक बैठकर संबंधित मुकदमों के वादियों को विवेचना की प्रगति और कार्रवाई की जानकारी देंगे। वादी दिवस की निगरानी के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति के शानदार अनुपालन पर महुली पुलिस को आईजी ने किया पुरस्कृत थाने की साज-सज्जा और नवनिर्मित मेस भवन की भी सराहना, आईजी ने थानाध्यक्ष को दी शाबाशी साइबर सेल, मिशन शक्ति, कार्यालय व कंप्यूटर सेल का लिया जायजा महुली थाने के वार्षिक मुआयने में आईजी को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर संतकबीरनगर। बस्ती रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की बेहतर साज-सज्जा, साफ-सफाई और नवनिर्मित मेस भवन को देखकर आईजी ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की पीठ थपथपाई। वहीं मिशन शक्ति के तहत महिला अपराधों की रोकथाम और पारिवारिक विवादों के समाधान में बेहतर कार्य के लिए महुली पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। वार्षिक मुआयने के दौरान महुली पुलिस की ओर से आईजी संजीव त्यागी को गॉड ऑफ ऑनर
दिया गया। इसके बाद आईजी ने थाना परिसर, मेस, वॉशरूम, कार्यालय, साइबर सेल, मिशन शक्ति कक्ष और कंप्यूटर सेल का बारीकी से निरीक्षण किया। मेस और वॉशरूम की साफ-सफाई तथा परिसर की व्यवस्थित साज-सज्जा पर उन्होंने संतोष जताते हुए थानाध्यक्ष की सराहना की। 260 मामलों में 90 पारिवारिक विवाद मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से आईजी ने महिला अपराधों और मिशन शक्ति के क्रियान्वयन की जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक महिला अपराध से जुड़े करीब 260 मामले सामने आए, जिनमें 90 मामले पारिवारिक विवाद से संबंधित रहे। अधिकांश मामलों में काउंसिलिंग कराकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाया गया। ऐसे परिवारों पर पुलिस लगातार नजर रखते हुए समय-समय पर उनका हाल भी लेती है। उन्होंने बताया कि एक परिवार की युवती से कई बार
छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कराई गई। इस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध के मामलों में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस के निर्देश आईजी ने साइबर सेल का भी निरीक्षण कर क्रेडिट कार्ड से होने वाले आर्थिक अपराधों के निस्तारण की स्थिति जानी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में संबंधित कंपनी के शामिल होने के कारण विवेचना और निस्तारण में दिक्कत आती है। इस पर आईजी ने ऐसे मामलों में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रारूपों के रजिस्टर को कंप्यूटराइज्ड करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन अभिलेखों का
प्रारूप कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं है, उन्हें चिन्हित कर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। वादी दिवस की व्यवस्था पर भी चर्चा विवेचना से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जिले में सप्ताह में एक दिन ‘वादी दिवस’ के रूप में निर्धारित किया गया है। इस दिन सभी विवेचक निर्धारित समय तक बैठकर संबंधित मुकदमों के वादियों को विवेचना की प्रगति और कार्रवाई की जानकारी देंगे। वादी दिवस की निगरानी के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।1
- गोरखपुर के बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात की मौजूदगी में ठेले-खोमचे व्यवस्थित कराए गए और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे गए। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।1
- सीएम योगी बोले...इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। बुधवार सुबह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा- एक समय उत्तर प्रदेश पर एक बदनुमा दाग लगा था, हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था, वह आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। उन्होंने कहा- इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म हो गया है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज 75 जिले हैं लेकिन 85 मेडिकल कालेज हैं। नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। बोले, आईएमए की इकाई ने ये साबित किया है कि जहाँ चाह वहाँ राह। बहनों और भाइयों, वास्तव में किसी भी संगठन और संस्था की यही वास्तविक पहचान है कि उसने अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार का योगदान दिया है। सामान्य जीवन में आप शासन की व्यवस्था से जुड़ करके या निजी स्तर पर प्रैक्टिस करते होंगे, वो आपका पेशेवर अंदाज हो सकता है।1
- Gorakhpur Flood Update: राप्ती-सरयू का जलस्तर घटा, 26 गांवों में राहत कार्य जारी | Flood News1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..।1
- *सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करने तथा कानून का पालन करने की अपील के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले, पंचायत सहायकों की समस्याओं, 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रकरण और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजकर कार्रवाई की मांग की।1
- संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित हत्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।1