धनबाद इलाज के दौरान फैक्ट्री कर्मी की मौत, मुआवजे को लेकर गेट पर प्रदर्शन, कई जन प्रतिनिधि हैं मौजूद धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुरेश राम महतो के रूप में हुई है, जो भितिया गांव के निवासी थे और कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व कार्य के दौरान सुरेश राम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर स्थित अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार, वेल्लोर में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सभी लोग शव को लेकर फैक्ट्री गेट पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया बाइट :- एखलाख अंसारी JLKM नेता

- Post by Adarsh gupta1
- #tigerjairammahto #tigerjairammahatokrantikari #jairammahato #reelsvideo #tigerjairammahto #MLA #dumri #tiger1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- निरसा में CISF–ECL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे 5 ट्रक ज़ब्त — आधी रात में चला सर्च ऑपरेशन निरसा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। CISF और ECL की संयुक्त टीम ने आधी रात को अभियान चलाकर अवैध कोयले से लदे पांच भारी ट्रकों को ज़ब्त किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी ट्रक बिना किसी वैध दस्तावेज़ के कोयला परिवहन कर रहे थे। निरसा में खनिजों के अवैध परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच CISF और ECL की सुरक्षा टीम ने सख्त कदम उठाते हुए एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आधी रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान पांच 18-चक्का ट्रकों को रोका गया, जो अवैध कोयले से लदे हुए थे। जाँच के दौरान जब ट्रक चालकों से दस्तावेज़ मांगे गए, तो वे कोई भी वैध कागज़ पेश नहीं कर सके। इसके बाद सभी ट्रकों को तुरंत जब्त कर लिया गया और चालकों को निरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब्त किए गए वाहनों के नंबर हैं: BR 01GP 1715, BR 06C 6598, BR 44CA 7207, BR 24CD 1281 और DD01M9446। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस अवैध कोयला कारोबार के पीछे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं। अब देखना होगा कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आगे क्या बड़ी कार्रवाई सामने आती है।7
- *निरसा में अवैध लॉटरी का हुआ भंडाफोड़ सिंडिकेट का नाम आया सामने मशरूल अंसारी और दयामय कुंभकार*1
- @highlight #bokaro_jharkhand #2026photo #tarending #reelsviralシ #झासाराम1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- मैथन में रफ्तार का कहर: बुजुर्ग महिला को 200 फीट तक घसीटती रही कार, मौके पर दर्दनाक मौत निरसा अनुमंडल के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहलबना के समीप रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें लगभग 70 वर्षीय मालती मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह सड़क पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन करीब 200 फीट तक महिला को घसीटते हुए ले गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना मैथन ओपी क्षेत्र में हुई, लेकिन कार शव को घसीटते हुए गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र तक ले गई। घटना के बाद चालक कार को जगदंबा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन अत्यधिक तेज गति में था, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।10