logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेधावी प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान: एशियन एकेडमी विद्यालय में शिक्षा, खेल और संस्कारों की त्रिवेणी का प्रेरक संगम पिथौरागढ़, 19 अप्रैल 2026। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिथौरागढ़ के सभागार में रविवार को आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह, गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। समारोह में सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पंथ तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिसार अधिकारी (आरआई) पुलिस लाइन श्री नरेंद्र जखमोला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में विद्यालय के 84 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इनमें विशेष रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया— प्रियांशी ओरा — 97.2% (सर्वोच्च अंक) नितिन जोशी एवं दिव्यांशु बेलाल — 96.6% प्रियंवदा जोशी — 95.8% इसके अतिरिक्त यूकेजी के प्रतिभावान छात्र चित्रांश पांडे एवं शौर्य शर्मा, जिन्होंने हाल ही में नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। खेल प्रतिभाओं ने भी बढ़ाया विद्यालय का मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया— एंजल पुनेरा (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 75% अंक खुशी चंद (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 65% अंक यश कापड़ी (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 75% अंक इन उपलब्धियों ने विद्यालय परिसर को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। प्रेरक संदेशों से उत्साहित हुए विद्यार्थी विद्यालय के संस्थापक डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को अभिभावकों के संस्कार, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा “चरेवेति–चरेवेति सिद्धांत” पर आधारित सतत कर्मशीलता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि कुशल कार्य, क्रियात्मकता और सृजनात्मक बुद्धि से मापी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा— “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” पूर्व छात्रा ने साझा किए सफलता के सूत्र विद्यालय की पुरातन छात्रा हिमालय हिमानी जोशी, जो वर्तमान में आईआईटी मद्रास में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बौद्धिक एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय से कक्षा 10 में 96% तथा कक्षा 12 में 92% अंक प्राप्त कर एआई ट्रिपल ई परीक्षा उत्तीर्ण की। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बनकर उभरा।

17 hrs ago
user_शैल शक्ति
शैल शक्ति
लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
17 hrs ago
92504eb8-a2da-4ea2-a4b8-122cbf749ad9

मेधावी प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान: एशियन एकेडमी विद्यालय में शिक्षा, खेल और संस्कारों की त्रिवेणी का प्रेरक संगम पिथौरागढ़, 19 अप्रैल 2026। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिथौरागढ़ के सभागार में रविवार को आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह, गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। समारोह में सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पंथ तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिसार अधिकारी (आरआई) पुलिस लाइन श्री नरेंद्र जखमोला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में विद्यालय के 84 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इनमें विशेष रूप से शीर्ष स्थान

49f14676-ed1e-45df-b207-2c6ce30e20da

प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया— प्रियांशी ओरा — 97.2% (सर्वोच्च अंक) नितिन जोशी एवं दिव्यांशु बेलाल — 96.6% प्रियंवदा जोशी — 95.8% इसके अतिरिक्त यूकेजी के प्रतिभावान छात्र चित्रांश पांडे एवं शौर्य शर्मा, जिन्होंने हाल ही में नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। खेल प्रतिभाओं ने भी बढ़ाया विद्यालय का मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया— एंजल पुनेरा (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 75% अंक खुशी चंद (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 65% अंक यश कापड़ी (कक्षा 10) — अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक; बोर्ड परीक्षा में 75% अंक इन उपलब्धियों ने विद्यालय परिसर को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। प्रेरक संदेशों से उत्साहित हुए विद्यार्थी विद्यालय के संस्थापक डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद जी ने विद्यार्थियों की

ebc4b1ae-e532-435e-a404-eb438c2d1941

उपलब्धियों को अभिभावकों के संस्कार, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा “चरेवेति–चरेवेति सिद्धांत” पर आधारित सतत कर्मशीलता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि कुशल कार्य, क्रियात्मकता और सृजनात्मक बुद्धि से मापी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा— “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” पूर्व छात्रा ने साझा किए सफलता के सूत्र विद्यालय की पुरातन छात्रा हिमालय हिमानी जोशी, जो वर्तमान में आईआईटी मद्रास में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बौद्धिक एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय से कक्षा 10 में 96% तथा कक्षा 12 में 92% अंक प्राप्त कर एआई ट्रिपल ई परीक्षा उत्तीर्ण की। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बनकर उभरा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर में हाईवे‌ चौड़ीकरण जद में आई दो दरगाहों पर रात के अंधेरे में प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन और सभासद की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमवार को पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मौहम्मद हसन खां ने कहा कि यह बहुत बड़ा 'जुल्म ज्यादती' हैं,उनके बुजुर्ग हज़रत सादिक शाह मियां और बिशारद नगर स्थित साहू शाह मियां की यह दोनों दरगाहें कई सौ सालों पुरानी थीं।इन दरगाहों के शहीद करने के पीछे प्रशासन की क्या मानसिकता थी,उन्हें नही पता लेकिन इसका फैसला ऊपर वाला करेगा।उन्होंने कहा हम कमजोर है, मजलूम है, लेकिन हमारे साथ ऊपर वाला है,और इसका फैसला वही करेगा! उसके घर में देर है,अंधेर नहीं।पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मुस्लिम समाज 'अल्लाह' से ही फरियाद कर सकता हैं,क्योकि यहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। मुतावल्लियों को आश्वासन दिया गया था कि सिर्फ एक से दो मीटर जगह ली जाएगी,जिस पर उनके द्वारा वह स्वयं ही दरगाहों को शिफ्ट कराने की कवायद शुरू किए हुए थें,मगर प्रशासन ने एक पक्ष को सुनकर यह कार्रवाई की वह निंदनीय है, इसका खामियाजा भुगतेंगे जल्द ऊपर वाला इंसाफ करेगा। उधर नगरपालिका परिषद केए वार्ड नं 21 के सभासद फ़ैज़ान खां ने कहा कि वह पिछले पंद्रह दिनों से दोनों ही दरगाहों के मुतावल्लियों को लेकर इधर उधर घूम रहे थें प्रशासन से लेकर कृषि राज्यमंत्री तक से मिलें मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।आरोप लगाया कि रात में जब अंधेरे में ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई तो,मौके पर पहुंचें उनके साथ सभासद मोहसिन खां भी लेकिन फोर्स ने उन्हें अंदर जाने नही दिया।यह कार्रवाई निंदनीय है और वह न्यायालय की शरण लेंगे।
    1
    बिलासपुर में हाईवे‌ चौड़ीकरण जद में आई दो दरगाहों पर रात के अंधेरे में प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन और सभासद की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सोमवार को पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मौहम्मद हसन खां ने कहा कि यह बहुत बड़ा 'जुल्म ज्यादती' हैं,उनके बुजुर्ग हज़रत सादिक शाह मियां और बिशारद नगर स्थित साहू शाह मियां की यह दोनों दरगाहें कई सौ सालों पुरानी थीं।इन दरगाहों के शहीद करने के पीछे प्रशासन की क्या मानसिकता थी,उन्हें नही पता लेकिन इसका फैसला ऊपर वाला करेगा।उन्होंने कहा हम कमजोर है, मजलूम है, लेकिन हमारे साथ ऊपर वाला है,और इसका फैसला वही करेगा! उसके घर में देर है,अंधेर नहीं।पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मुस्लिम समाज 'अल्लाह' से ही फरियाद कर सकता हैं,क्योकि यहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। मुतावल्लियों को आश्वासन दिया गया था कि सिर्फ एक से दो मीटर जगह ली जाएगी,जिस पर उनके द्वारा वह स्वयं ही दरगाहों को शिफ्ट कराने की कवायद शुरू किए हुए थें,मगर प्रशासन ने एक पक्ष को सुनकर यह कार्रवाई की वह निंदनीय है, इसका खामियाजा भुगतेंगे जल्द ऊपर वाला इंसाफ करेगा। उधर नगरपालिका परिषद केए वार्ड नं 21 के सभासद फ़ैज़ान खां ने कहा कि वह पिछले पंद्रह दिनों से दोनों ही दरगाहों के मुतावल्लियों को लेकर इधर उधर घूम रहे थें प्रशासन से लेकर कृषि राज्यमंत्री तक से मिलें मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।आरोप लगाया कि रात में जब अंधेरे में ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई तो,मौके पर पहुंचें उनके साथ सभासद मोहसिन खां भी लेकिन फोर्स ने उन्हें अंदर जाने नही दिया।यह कार्रवाई निंदनीय है और वह न्यायालय की शरण लेंगे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • विडियो देखें-नागपुर (महाराष्ट्र) नागपुर के हुड़केश्वर इलाके में स्थित SK बार (मानेवाड़ा चौक) की यह घटना वाकई विचलित करने वाली है। 16 अप्रैल 2026 की देर रात हुई इस हिंसा में न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहनशीलता का भी उदाहरण है। बार मैनेजर तुषार वानखेड़े (38) ने रात करीब 12 बजे क्लोजिंग टाइम होने के कारण शराब परोसने से मना किया था। इससे नाराज होकर लगभग 10-12 युवकों ने बार में तोड़फोड़ की, करीब 20 शराब की बोतलें फोड़ीं और कांच की बोतलों से मैनेजर के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हुड़केश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि "ना" कहने वाले कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें
    1
    विडियो देखें-नागपुर (महाराष्ट्र)
नागपुर के हुड़केश्वर इलाके में स्थित SK बार (मानेवाड़ा चौक) की यह घटना वाकई विचलित करने वाली है। 16 अप्रैल 2026 की देर रात हुई इस हिंसा में न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहनशीलता का भी उदाहरण है।
बार मैनेजर तुषार वानखेड़े (38) ने रात करीब 12 बजे क्लोजिंग टाइम होने के कारण शराब परोसने से मना किया था। इससे नाराज होकर लगभग 10-12 युवकों ने बार में तोड़फोड़ की, करीब 20 शराब की बोतलें फोड़ीं और कांच की बोतलों से मैनेजर के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हुड़केश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं।
ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि "ना" कहने वाले कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    39 min ago
  • नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया के जंगल रविवार को धधकने शुरू हो गए। आग पर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका था।
    4
    नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया के जंगल रविवार को धधकने शुरू हो गए। आग पर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका था।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था। मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-* *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया। प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया। वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी धारण की। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। *पुलिस टीम:-* उ0नि0 केदार सिंह राणा का0 चालक दीपक कुंवर
    1
    दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था।
मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
*डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही  किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया।
प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में  *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया।
वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने
सेना की वर्दी धारण की।
प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।
*पुलिस टीम:-*
उ0नि0 केदार सिंह राणा
का0 चालक दीपक कुंवर
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    50 min ago
  • पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।
    1
    पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।
    1
    बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों  तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे।
रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया।
इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.