Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा के आम जनता रोड के लिए परेशान हो रही
Umesh Kumar Kol
ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा के आम जनता रोड के लिए परेशान हो रही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अभिजीत दीपके ने PC में दी गलत जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के कारण भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव जीती और वोट प्रतिशत बढ़ा। जबकि सच्चाई यह है कि ज्ञानेश कुमार CEC पद पर 19 फ़रवरी 2025 को आए। अभिजीत दीपके ने PC में दी गलत जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के कारण भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव जीती और वोट प्रतिशत बढ़ा। जबकि सच्चाई यह है कि ज्ञानेश कुमार CEC पद पर 19 फ़रवरी 2025 को आए। जबकि हरियाणा में चुनाव हुए - Oct 2024 को महाराष्ट्र में हुए - Nov 2024 को और दिल्ली में चुनाव हुए - 5 फ़रवरी 2024 को ज्ञानेश कुमार तब CEC थे ही नहीं । जबकि हरियाणा में चुनाव हुए - Oct 2024 को महाराष्ट्र में हुए - Nov 2024 को और दिल्ली में चुनाव हुए - 5 फ़रवरी 2024 को ज्ञानेश कुमार तब CEC थे ही नहीं ।1
- भारतीय किसान संघ रीवा के आकाशवाणी केंद्र से सुभाष मिश्रा जी उर्फ मनसुख भाई जी मनगवां तहसील प्रांगड़ में किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों के द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए किसानों को लेकर हुई कुछ बातें @mangwanrewamp1
- 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है।1
- रीवा में सड़क की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ युवक, कालेज चौराहा पर दिया धरना।1
- संवाददाता के.के. कुशवाहा मनिकवार (रीवा): सरस्वती शिशु मंदिर मनिकवार में 25 सितंबर 2026 को 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जो राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष एक साथ एक लय एक स्वर सामूहिक वंदे मातरम ठीक 11:00 संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रगीत के इतिहास के प्रति निष्ठा जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद वाणी वंदना, अतिथि स्वागत, प्रस्तावना, प्रश्न मंच प्रतियोगिता और सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में श्री शिवेंद्र त्रिपाठी (सह विभाग कार्यवाह, RSS, रीवा) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने ओजस्वी उद्बोधन दिया। श्री रामजी गोस्वामी जी ने मार्गदर्शन किया जबकि अध्यक्ष/पर्यवेक्षक के रूप में श्री रामप्रकाश पटेल, संयोजक श्री संजीव कुमार मिश्रा एवं सह-संयोजक सुश्री स्नेहा त्रिपाठी, साक्षी श्री वरुणेंद्र मणि त्रिपाठी (सरपंच, अहिरगाँव) और प्राचार्य प्रभारी ने सत्यापन किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, प्राचार्य, आचार्य, पुराने छात्र, सर्वोत्तम शिक्षा बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी, अभिभावक और मीडिया बंधु सहित 388 की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।3
- रोड की समस्या सीधी जिले के ग्राम पंचायत कठौली ग्राम मोर्चा और ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा दोनों पंचायत के रोड आदिवासी बस्ती तक जाती है जो की आने-जाने के लिए समस्याएं बढ़ रही हैं1
- *अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *रीवा संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार , 04 मोटर सायकल बरामद,* पुलिस अधीक्षक रीवा श्री डॉक्टर गुरकरन सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्री आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर थाना स्टाफ के साथ मिलकर संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार कर मोटर सायकल बरामद किया। *घटना का विवरणः-* 1. दिनांक 02.09.026 को फरियादी मुकेश तिवारी पिता संपत प्रसाद तिवारी निवासी बिडवा थाना चोरहटा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर साइकिल आरटीआर अपाची से रोज की तरह संजय गांधी अस्पताल ड्यूटी आया था अपनी मोटर साइकिल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में खड़ा करके अंदर ड्यूटी चला गया था बाद ड्यूटी वापस आया तो देखा की मेरी मोटर साइकिल जिस जगह खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। 2. दिनांक 11.09.026 को फरियादी दिनेश साकेत पिता शिवनाथ साकेत निवासी गोदरी थाना मनगवा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर से अपने रिश्तेदार को संजय गांधी अस्पताल इलाज कराने गया था अपनी मोटर साइकिल को अस्पताल के मेन गेट के पास खड़ी करके अंदर इलाज कराने चला गया था बाद इलाज वापस आया तो देखा कि जिस जगह पर मैंने अपनी मोटर साइकिल खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। उपरोक्त दोनों रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी गया प्रसाद केवट पिता रामखेलावन केवट उम्र 19 वर्ष निवासी काकलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना एवं दीपक केवट पिता नागेन्द्र केवट उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ी गोरगी थाना गुढ़ जिला रीवा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उक्त दोनों आरोपीयो द्वारा अपने पास मोटर सायकल रखना स्वीकार किया एवं 02 और मोटर सायकल बरामद कराए, जिससे आरोपीयो को मामले मे गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *जप्त मशरूका 04 नग मोटर सायकल* *अपची कीमती 90000/-* *पल्सर कीमती 80000/-* *02 स्प्लेंडर कीमती 120000/-* *कुल कीमती - 290000/- रु* *महत्वपूर्ण भूमिकाः*- *थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति ,प्र आर केमला प्रसाद, मप्रआर. शबाना बेगम,आर विकाश तिवारी,आर अनुज सिंह ,आर शंकरदत्त, योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।*2
- ड्यूटी के नाम पर अटैचमेंट का तंत्र या प्रशासनिक विवशता? 200 स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यव्यवस्था पर अब अभिलेखों से उठेंगे सवाल ड्यूटी के नाम पर अटैचमेंट का तंत्र या प्रशासनिक विवशता? 200 स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यव्यवस्था पर अब अभिलेखों से उठेंगे सवाल रीवा। स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले मानव संसाधन के पुनर्विन्यास को लेकर रीवा एवं मऊगंज में उठ रहे सवाल अब महज शिकायतों की फाइल तक सीमित नहीं रह गए हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ संस्थानों में पदस्थ डॉक्टरों, पीजीएमओ, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी, अस्थायी कार्यव्यवस्था अथवा अटैचमेंट के माध्यम से अन्य संस्थानों में लगाए जाने की कथित व्यवस्था की व्यापकता का सत्यापन अब प्रशासनिक पारदर्शिता की कसौटी बनता जा रहा है। उपलब्ध सार्वजनिक ऑडिट सामग्री भी यह रेखांकित करती है कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पद और वास्तविक उपलब्ध मानव संसाधन का अंतर स्वास्थ्य सेवा-प्रबंधन का महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषय है। प्रशासनिक आवश्यकता पर सीमित अवधि की ड्यूटी एक सामान्य व्यवस्था हो सकती है। लेकिन जब अस्थायी आदेश बार-बार नवीनीकृत हों, कर्मचारी लंबे समय तक मूल पदस्थापना से बाहर रहे और मूल संस्था में उसकी वास्तविक उपलब्धता प्रभावित हो, तब प्रश्न आदेश की वैधता से आगे बढ़कर मानव संसाधन नियोजन और प्रशासनिक नियंत्रण का हो जाता है। अब प्रत्येक मामले में यही देखना होगा कि आदेश किसने जारी किया, अवधि कितनी थी, कारण क्या था, सक्षम स्वीकृति थी या नहीं, अवधि समाप्त होने के बाद समीक्षा हुई या नहीं और मूल संस्था की कमी की भरपाई कैसे हुई? पीजीएमओ डॉक्टरों को उपस्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय तक ड्यूटी दिए जाने की शिकायत हो अथवा ग्रामीण संस्थानों से कर्मचारियों को शहरी संजीवनी क्लिनिकों में भेजे जाने की बात, दोनों स्थितियों का उत्तर कर्मचारीवार पदस्थापना और वास्तविक कार्यस्थल के मिलान से ही निकलेगा। कागज पर कर्मचारी ग्रामीण संस्था में पदस्थ हो और बायोमेट्रिक या ड्यूटी रोस्टर उसे लगातार किसी अन्य केंद्र में दिखाए, तो प्रशासन को यह समझना होगा कि वास्तविक सेवा-स्थल कौन-सा है और मूल पदस्थापना की उपयोगिता क्या रह गई है। अब सामने आया सबसे गंभीर आरोप- ₹50 हजार से ₹1 लाख तक की कथित रकम? इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक अत्यंत गंभीर और अपुष्ट चर्चा सामने आ रही है कि कुछ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों को ड्यूटी के नाम पर अटैचमेंट दिलाने के लिए कथित तौर पर ₹50 हजार से लेकर ₹1 लाख तक की रकम लिए जाने की बात कही जा रही है। इस कथित लेनदेन की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है और इसे स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। लेकिन आरोप की प्रकृति ऐसी है कि इसे केवल अफवाह कहकर दरकिनार करने के बजाय निष्पक्ष अभिलेखीय एवं वित्तीय जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए, यदि शिकायतकर्ता या स्रोत इसके समर्थन में कोई दस्तावेज, भुगतान प्रमाण, संदेश, गवाह अथवा अन्य सत्यापन योग्य सामग्री प्रस्तुत करते हैं। यदि ऐसा कोई आर्थिक लेनदेन प्रमाणित होता है, तो मामला मात्र अटैचमेंट की प्रशासनिक वैधता का नहीं रहेगा, बल्कि भ्रष्टाचार, अधिकार के दुरुपयोग और प्रशासनिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। जांच का केंद्र व्यक्ति नहीं, पूरी निर्णय-श्रृंखला हो! इस पूरे मामले में किसी अधिकारी को आरोप सिद्ध होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि बड़ी संख्या में अटैचमेंट के आदेश जारी हुए हैं, तो निर्णय-श्रृंखला की जांच अपरिहार्य है- मांग किसने की? आवश्यकता किसने प्रमाणित की? आदेश किसने जारी किया? अवधि किसने निर्धारित की? नवीनीकरण किस आधार पर हुआ? मूल संस्था की स्थिति किसने देखी? और पूरी व्यवस्था की निगरानी किस स्तर पर हुई? इन प्रश्नों के उत्तर नोटशीट, आदेश-पत्र, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, ड्यूटी रोस्टर और संस्थानवार मानव संसाधन विवरण से निकाले जा सकते हैं। लगभग 200 कर्मचारियों के अटैचमेंट की सूचना यदि विभागीय अभिलेखों में प्रमाणित होती है, तो इसे व्यक्तिगत ड्यूटी आदेशों का बिखरा हुआ समूह मानना पर्याप्त नहीं होगा। तब आवश्यक होगा कि रीवा एवं मऊगंज के संपूर्ण स्वास्थ्य मानव संसाधन का एंड-टू-एंड ऑडिट कराया जाए। कितने कर्मचारी मूल पदस्थापना से बाहर हैं? कितने आदेश छह माह से अधिक पुराने हैं? कितने बार-बार नवीनीकृत हुए? कितने मामलों में मूल संस्था में वैकल्पिक व्यवस्था हुई? और ग्रामीण संस्थानों की सेवा क्षमता पर इसका क्या प्रभाव पड़ा? मामले की वास्तविकता का सबसे विश्वसनीय आधार आरोप या प्रत्यारोप नहीं, बल्कि अभिलेखीय क्रॉस-वेरिफिकेशन है। पदस्थापना आदेश बनाम ड्यूटी आदेश, ड्यूटी आदेश बनाम बायोमेट्रिक उपस्थिति, उपस्थिति बनाम वेतन रिकॉर्ड और वास्तविक कार्यस्थल बनाम स्वीकृत पद- इन सभी का मिलान होना चाहिए। यदि व्यवस्था नियमसम्मत है, तो अभिलेख उसे प्रमाणित करेंगे। यदि कहीं प्रक्रिया- विचलन है, तो वही अभिलेख उसकी परिधि और उत्तरदायित्व भी निर्धारित करेंगे। सवाल किसी एक कर्मचारी का नहीं, सवाल यह है कि क्या अस्थायी ड्यूटी आदेशों ने धीरे-धीरे मूल पदस्थापना व्यवस्था का स्थान ले लिया है? और यदि ऐसा हुआ है, तो इसकी प्रशासनिक सीमा, वैधता और जवाबदेही कौन तय करेगा? अब समय आरोपों का नहीं, रिकॉर्ड खोलने का है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की वास्तविक उपलब्धता कागज पर नहीं, उस ग्रामीण अस्पताल के दरवाजे पर दिखाई देती है जहां मरीज उपचार के लिए पहुंचता है।1
- पुलिस कस्टडी से भाग रहे रेप के आरोपियों को बीच बाजार में बड़ी मेहनत के बाद पकड़ा1