Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा में सड़क की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ युवक, कालेज चौराहा पर दिया धरना।
Prime 24 News
रीवा में सड़क की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ युवक, कालेज चौराहा पर दिया धरना।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है।1
- रीवा में सड़क की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ युवक, कालेज चौराहा पर दिया धरना।1
- चित्रकूट में बारिश का अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर लगातार हो रहा अनाउंसमेंट,, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद चित्रकूट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बारिश और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि नदी, नालों और जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 24 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇1
- सतना Ak कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पुलिस मौके पर सतना के कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर महिलाओं ने शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी तथा थाना प्रभारी कोलगवा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की उपस्थिति में कृपालपुर स्थित संदिग्ध स्थल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई है। कृपालपुर वार्ड नंबर 16 में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सटीक सूचना मिलने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की है।4
- संवाददाता के.के. कुशवाहा मनिकवार (रीवा): सरस्वती शिशु मंदिर मनिकवार में 25 सितंबर 2026 को 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जो राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष एक साथ एक लय एक स्वर सामूहिक वंदे मातरम ठीक 11:00 संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रगीत के इतिहास के प्रति निष्ठा जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद वाणी वंदना, अतिथि स्वागत, प्रस्तावना, प्रश्न मंच प्रतियोगिता और सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में श्री शिवेंद्र त्रिपाठी (सह विभाग कार्यवाह, RSS, रीवा) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने ओजस्वी उद्बोधन दिया। श्री रामजी गोस्वामी जी ने मार्गदर्शन किया जबकि अध्यक्ष/पर्यवेक्षक के रूप में श्री रामप्रकाश पटेल, संयोजक श्री संजीव कुमार मिश्रा एवं सह-संयोजक सुश्री स्नेहा त्रिपाठी, साक्षी श्री वरुणेंद्र मणि त्रिपाठी (सरपंच, अहिरगाँव) और प्राचार्य प्रभारी ने सत्यापन किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, प्राचार्य, आचार्य, पुराने छात्र, सर्वोत्तम शिक्षा बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी, अभिभावक और मीडिया बंधु सहित 388 की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।3
- *अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *रीवा संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार , 04 मोटर सायकल बरामद,* पुलिस अधीक्षक रीवा श्री डॉक्टर गुरकरन सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्री आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर थाना स्टाफ के साथ मिलकर संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार कर मोटर सायकल बरामद किया। *घटना का विवरणः-* 1. दिनांक 02.09.026 को फरियादी मुकेश तिवारी पिता संपत प्रसाद तिवारी निवासी बिडवा थाना चोरहटा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर साइकिल आरटीआर अपाची से रोज की तरह संजय गांधी अस्पताल ड्यूटी आया था अपनी मोटर साइकिल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में खड़ा करके अंदर ड्यूटी चला गया था बाद ड्यूटी वापस आया तो देखा की मेरी मोटर साइकिल जिस जगह खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। 2. दिनांक 11.09.026 को फरियादी दिनेश साकेत पिता शिवनाथ साकेत निवासी गोदरी थाना मनगवा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर से अपने रिश्तेदार को संजय गांधी अस्पताल इलाज कराने गया था अपनी मोटर साइकिल को अस्पताल के मेन गेट के पास खड़ी करके अंदर इलाज कराने चला गया था बाद इलाज वापस आया तो देखा कि जिस जगह पर मैंने अपनी मोटर साइकिल खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। उपरोक्त दोनों रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी गया प्रसाद केवट पिता रामखेलावन केवट उम्र 19 वर्ष निवासी काकलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना एवं दीपक केवट पिता नागेन्द्र केवट उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ी गोरगी थाना गुढ़ जिला रीवा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उक्त दोनों आरोपीयो द्वारा अपने पास मोटर सायकल रखना स्वीकार किया एवं 02 और मोटर सायकल बरामद कराए, जिससे आरोपीयो को मामले मे गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *जप्त मशरूका 04 नग मोटर सायकल* *अपची कीमती 90000/-* *पल्सर कीमती 80000/-* *02 स्प्लेंडर कीमती 120000/-* *कुल कीमती - 290000/- रु* *महत्वपूर्ण भूमिकाः*- *थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति ,प्र आर केमला प्रसाद, मप्रआर. शबाना बेगम,आर विकाश तिवारी,आर अनुज सिंह ,आर शंकरदत्त, योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।*2
- पुलिस कस्टडी से भाग रहे रेप के आरोपियों को बीच बाजार में बड़ी मेहनत के बाद पकड़ा1