अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती 6 प्रकरणों में 4 लाख 31 हजार 475 रुपये की शास्ति अधिरोपित नीमच, 15 सितम्बर 2026। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत 6 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 4 लाख 31 हजार 475 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर की गई है। जिला खनिज अधिकारी के अनुसार 3 सितम्बर 2026 को तहसील नीमच के ग्राम ग्वालटोली में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP44ZG8978 से रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक नन्दकिशोर पिता मदनलाल, निवासी ग्वालटोली, तहसील नीमच के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 750 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 750 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसी दिन ग्राम ग्वालटोली में ट्रैक्टर क्रमांक MP44AB1643 से रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक कुन्दल पिता छोटेलाल पटेल, निवासी ग्वालटोली, तहसील नीमच के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 1 हजार 875 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 26 हजार 875 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। 26 अगस्त 2026 को तहसील नीमच के ग्राम चेनपुरा में भूमि सर्वे नंबर 368 पर खनिज गिट्टी का अवैध भंडारण पाए जाने पर के.के. गुप्ता कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., 1-A के के जी हाउस, ओप. ट्रांसपोर्ट नगर, गोवर्धन विलास, उदयपुर, राजस्थान-313002 के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 54 हजार रुपये तथा 54 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। 20 अगस्त 2026 को तहसील नीमच के बघाना में जांच के दौरान डंपर क्रमांक RJ09GC5993 से मुरूम का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक गोपाललाल पिता हरिराम आंजना, निवासी बसेड़ा, जिला प्रतापगढ़ के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 10 हजार 500 रुपये तथा 2 लाख रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 2 लाख 10 हजार 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। 3 सितम्बर 2026 को ग्राम ग्वालटोली में ट्रैक्टर क्रमांक MP09M9860 से रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक राजमल पिता बसंतीलाल डुंगरवाल, निवासी विकास नगर, नीमच के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 750 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 750 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। 9 सितम्बर 2026 को तहसील जावद में जावद थाने के सामने जांच के दौरान ट्रैक्टर स्वराज 735 क्रमांक MP44AB7225 से खंडा पत्थर का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक अन्नु पिता भेरू, निवासी मोरका, तहसील जावद के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण में रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 600 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 600 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित शास्ति की राशि निर्धारित अवधि में शासकीय कोष में जमा कराई जाए। शास्ति राशि जमा होने के बाद नियमानुसार जब्त वाहनों को मुक्त किया जाएगा। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के तहत भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

- एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।1
- ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।1
- बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त मंदसौर पुलिस -//प्रेस नोट//- दिंनाक –16.09.2026 · पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । · सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।1
- 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है। 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है।1
- चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।3
- क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।2
- नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?1