logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बानुछापर में शुरू हुआ ‘मुसाफिर कैफे’, स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ युवाओं के लिए बना नया ठिकाना बेतिया। बानुछापर स्थित बाबा कॉलेज के पास खाने-पीने के शौकीनों के लिए ‘मुसाफिर कैफे’ की शुरुआत की गई है। कैफे के संचालक आकाश राज हैं। यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ कई तरह के स्नैक्स और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुसाफिर कैफे में पनीर चिली, मोमोज, कोल्ड कॉफी समेत कई तरह के फास्ट फूड का स्वाद लिया जा सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कैफे में अलग-अलग पसंद के व्यंजनों को शामिल किया गया है। दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता करने से लेकर शाम के समय स्नैक्स और कोल्ड कॉफी का आनंद लेने तक के लिए यहां कई विकल्प मौजूद हैं। संचालक आकाश राज ने बताया कि कैफे शुरू करने का उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में आगे भी नए व्यंजन शामिल किए जाएंगे। बाबा कॉलेज के पास स्थित होने के कारण मुसाफिर कैफे विद्यार्थियों, युवाओं और आसपास के लोगों के लिए आसानी से पहुंचने वाली जगह है। कैफे की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

2 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बानुछापर में शुरू हुआ ‘मुसाफिर कैफे’, स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ युवाओं के लिए बना नया ठिकाना बेतिया। बानुछापर स्थित बाबा कॉलेज के पास खाने-पीने के शौकीनों के लिए ‘मुसाफिर कैफे’ की शुरुआत की गई है। कैफे के संचालक आकाश राज हैं। यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ कई तरह के स्नैक्स और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुसाफिर कैफे में पनीर चिली, मोमोज, कोल्ड कॉफी समेत कई तरह के फास्ट फूड का स्वाद लिया जा सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कैफे में अलग-अलग पसंद के व्यंजनों को शामिल किया गया है। दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता करने से लेकर शाम के समय स्नैक्स और कोल्ड कॉफी का आनंद लेने तक के लिए यहां कई विकल्प मौजूद हैं। संचालक आकाश राज ने बताया कि कैफे शुरू करने का उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में आगे भी नए व्यंजन शामिल किए जाएंगे। बाबा कॉलेज के पास स्थित होने के कारण मुसाफिर कैफे विद्यार्थियों, युवाओं और आसपास के लोगों के लिए आसानी से पहुंचने वाली जगह है। कैफे की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बानुछापर में शुरू हुआ ‘मुसाफिर कैफे’, स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ युवाओं के लिए बना नया ठिकाना बेतिया। बानुछापर स्थित बाबा कॉलेज के पास खाने-पीने के शौकीनों के लिए ‘मुसाफिर कैफे’ की शुरुआत की गई है। कैफे के संचालक आकाश राज हैं। यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ कई तरह के स्नैक्स और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुसाफिर कैफे में पनीर चिली, मोमोज, कोल्ड कॉफी समेत कई तरह के फास्ट फूड का स्वाद लिया जा सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कैफे में अलग-अलग पसंद के व्यंजनों को शामिल किया गया है। दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता करने से लेकर शाम के समय स्नैक्स और कोल्ड कॉफी का आनंद लेने तक के लिए यहां कई विकल्प मौजूद हैं। संचालक आकाश राज ने बताया कि कैफे शुरू करने का उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में आगे भी नए व्यंजन शामिल किए जाएंगे। बाबा कॉलेज के पास स्थित होने के कारण मुसाफिर कैफे विद्यार्थियों, युवाओं और आसपास के लोगों के लिए आसानी से पहुंचने वाली जगह है। कैफे की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    बानुछापर में शुरू हुआ ‘मुसाफिर कैफे’, स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ युवाओं के लिए बना नया ठिकाना
बेतिया। बानुछापर स्थित बाबा कॉलेज के पास खाने-पीने के शौकीनों के लिए ‘मुसाफिर कैफे’ की शुरुआत की गई है। कैफे के संचालक आकाश राज हैं। यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट फास्ट फूड के साथ कई तरह के स्नैक्स और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मुसाफिर कैफे में पनीर चिली, मोमोज, कोल्ड कॉफी समेत कई तरह के फास्ट फूड का स्वाद लिया जा सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कैफे में अलग-अलग पसंद के व्यंजनों को शामिल किया गया है। दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता करने से लेकर शाम के समय स्नैक्स और कोल्ड कॉफी का आनंद लेने तक के लिए यहां कई विकल्प मौजूद हैं।
संचालक आकाश राज ने बताया कि कैफे शुरू करने का उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में आगे भी नए व्यंजन शामिल किए जाएंगे।
बाबा कॉलेज के पास स्थित होने के कारण मुसाफिर कैफे विद्यार्थियों, युवाओं और आसपास के लोगों के लिए आसानी से पहुंचने वाली जगह है। कैफे की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • कचरे के ढेर से हरियाली तक: नरकटियागंज का पहला इको पार्क बना शहर की नई पहचान नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। जिस स्थान पर कभी कचरे का डंपिंग यार्ड, बदबू और गंदगी का अंबार हुआ करता था, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों, हरी-भरी घास और आधुनिक सुविधाओं से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। पोखरा चौक स्थित इस बहुप्रतीक्षित इको पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी एवं वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया। करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई वर्षों की लगातार मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से एक खूबसूरत हरित पार्क में विकसित किया गया है। पार्क में आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, हरी-भरी घास, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, ओपन जिम, शौचालय, आधुनिक लाइटिंग तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक बेहतरीन सार्वजनिक स्थल बन गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद की सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। यह इको पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है और नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं उपसभापति पूनम देवी ने शहरवासियों से अपील की कि यह पार्क पूरे नगर की साझा धरोहर है, इसलिए इसकी स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि जिस स्थान को कभी लोग कचरे के डंपिंग यार्ड के रूप में जानते थे, उसे इको पार्क में बदलने का सपना आज हकीकत बन गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पार्क के खुलने से शहर को न केवल एक नया पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मिला है, बल्कि यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक विकास का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।
    1
    कचरे के ढेर से हरियाली तक: नरकटियागंज का पहला इको पार्क बना शहर की नई पहचान
नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। जिस स्थान पर कभी कचरे का डंपिंग यार्ड, बदबू और गंदगी का अंबार हुआ करता था, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों, हरी-भरी घास और आधुनिक सुविधाओं से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। पोखरा चौक स्थित इस बहुप्रतीक्षित इको पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी एवं वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया।
करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई वर्षों की लगातार मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से एक खूबसूरत हरित पार्क में विकसित किया गया है। पार्क में आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, हरी-भरी घास, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, ओपन जिम, शौचालय, आधुनिक लाइटिंग तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक बेहतरीन सार्वजनिक स्थल बन गया है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद की सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। यह इको पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है और नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं उपसभापति पूनम देवी ने शहरवासियों से अपील की कि यह पार्क पूरे नगर की साझा धरोहर है, इसलिए इसकी स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि जिस स्थान को कभी लोग कचरे के डंपिंग यार्ड के रूप में जानते थे, उसे इको पार्क में बदलने का सपना आज हकीकत बन गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पार्क के खुलने से शहर को न केवल एक नया पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मिला है, बल्कि यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक विकास का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    33 min ago
  • Hyderabad ko bahut bada jhataka Laga pet kamins of Hyderabad se nahin khelte hue najar aaenge
    1
    Hyderabad ko bahut bada jhataka Laga pet kamins of Hyderabad se nahin khelte hue najar aaenge
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। 1 August. बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद - सह- अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की। 01.08.2026.
    1
    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।   1 August. 
बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद - सह- अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की।   01.08.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के भोगड़ी वार्ड संख्या-21 से गढ़वा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा गढ़वा से रमपुरवा नारा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कर भोगड़ी निवासी समाजसेवी साजिद आलम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिश (ईंट का चूरा) और मिट्टी गिरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनवा दिया। स्थानीय ग्रामीण इम्तियाज ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण पंचायतों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रशासन की अनदेखी के बीच साजिद आलम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मरम्मत से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी साजिद आलम की इस निस्वार्थ पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। शमीम आलम, शमशाद आलम, नेज़ामुद्दीन आलम, मुन्ना गद्दी, खलील गद्दी, रेयाज आलम, फैयाज आलम, साहब आलम, फरहाद आलम, अरमान आलम शेख तथा नेयाज आलम सहित अनेक ग्रामीणों ने उनके जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
    3
    निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना।


मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के भोगड़ी वार्ड संख्या-21 से गढ़वा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा गढ़वा से रमपुरवा नारा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कर भोगड़ी निवासी समाजसेवी साजिद आलम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिश (ईंट का चूरा) और मिट्टी गिरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनवा दिया।
स्थानीय ग्रामीण इम्तियाज ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण पंचायतों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रशासन की अनदेखी के बीच साजिद आलम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मरम्मत से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी।
समाजसेवी साजिद आलम की इस निस्वार्थ पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। शमीम आलम, शमशाद आलम, नेज़ामुद्दीन आलम, मुन्ना गद्दी, खलील गद्दी, रेयाज आलम, फैयाज आलम, साहब आलम, फरहाद आलम, अरमान आलम शेख तथा नेयाज आलम सहित अनेक ग्रामीणों ने उनके जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सांसद संजय जायसवाल पहुंचे वनस्पति माई महोत्सव, छात्रों और कलाकारों को किया सम्मानित पूर्वी चंपारण के वनस्पति माई परिसर में आयोजित वनस्पति माई महोत्सव में सांसद संजय जायसवाल, विधायक बाबलू गुप्ता, SP, SDM सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई तथा प्रतिभाशाली छात्रों और सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित किया गया।
    1
    सांसद संजय जायसवाल पहुंचे वनस्पति माई महोत्सव, छात्रों और कलाकारों को किया सम्मानित
पूर्वी चंपारण के वनस्पति माई परिसर में आयोजित वनस्पति माई महोत्सव में सांसद संजय जायसवाल, विधायक बाबलू गुप्ता, SP, SDM सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई तथा प्रतिभाशाली छात्रों और सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित किया गया।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    57 min ago
  • आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा। ---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग। आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा। ---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग।
    1
    आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा।
---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग।
आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा।
---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.