logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पन्ना जिले की बहुप्रतीक्षित मड़वा घाटी सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी नीरज बड़ागाँव सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ मड़वा घाटी पहुँचे। वहां उन्होंने सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर धान की रोपाई की और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बेहद आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने की मांग करते हुए “विधायक मुर्दाबाद”, “सांसद मुर्दाबाद”, “ठेकेदार मुर्दाबाद” तथा “जिम्मेदार अधिकारियों मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस अवसर पर समाजसेवी नीरज बड़ागाँव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यह निर्माण कार्य वर्षों से क्यों बंद पड़ा है, ठेकेदार को किसका संरक्षण प्राप्त है, और विधायक व सांसद इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की जनता को इन कारणों का जवाब मिलना ही चाहिए। वर्षों से अधूरे पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को करीब 60 से 80 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनके समय, धन और ईंधन की बर्बादी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि मड़वा घाटी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

1 day ago
user_Sitaram rai
Sitaram rai
Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

पन्ना जिले की बहुप्रतीक्षित मड़वा घाटी सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी नीरज बड़ागाँव सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ मड़वा घाटी पहुँचे। वहां उन्होंने सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर धान की रोपाई की और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बेहद आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने की मांग करते हुए “विधायक मुर्दाबाद”, “सांसद मुर्दाबाद”, “ठेकेदार मुर्दाबाद” तथा “जिम्मेदार अधिकारियों मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस अवसर पर समाजसेवी नीरज बड़ागाँव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यह निर्माण कार्य वर्षों से क्यों बंद

पड़ा है, ठेकेदार को किसका संरक्षण प्राप्त है, और विधायक व सांसद इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की जनता को इन कारणों का जवाब मिलना ही चाहिए। वर्षों से अधूरे पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को करीब 60 से 80 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनके समय, धन और ईंधन की बर्बादी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि मड़वा घाटी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पाँचवें दिन अग्रमलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्तों को श्री जुगल किशोर सरकार की सेवा का आध्यात्मिक महत्व समझाया। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित इस दिव्य महोत्सव में देशभर और विशेष रूप से श्रीधाम वृंदावन से 150 से अधिक संत-महात्मा पधारे हैं। श्रद्धालु यहाँ गौरीलाल कुंज के परम पूज्य किशोर दास जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय रसपान कर रहे हैं। अपने प्रवचन के दौरान पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री जुगल किशोर सरकार की सेवा की दो प्रमुख विधियाँ हैं—राग और भोग। राग का तात्पर्य समाज गायन, संकीर्तन, भजन और मधुर पदों के गायन से है जिससे ठाकुर जी प्रसन्न होते हैं, जबकि भोग का अर्थ भगवान को प्रतिदिन प्रेम, श्रद्धा और शुद्ध भाव से 56 भोग, मिष्ठान्न, पकवान, फल, मेवा और अन्य सात्विक व्यंजन अर्पित करना है। उन्होंने पन्नावासियों को याद दिलाया कि श्री जुगल किशोर सरकार ब्रज के ठाकुर हैं, इसलिए उनकी सेवा ब्रज की परंपरा के अनुरूप वर्षभर नियमित रूप से भोग, आरती, समाज गायन और संकीर्तन के माध्यम से निरंतर चलती रहनी चाहिए। पूज्य महाराज ने इस वर्ष गुरुपूर्णिमा महोत्सव के माध्यम से शुरू हुई इस दिव्य परंपरा को प्रत्येक वर्ष निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण वृंदावन के संत इतनी बड़ी संख्या में पन्ना पहुंचे हैं। उन्होंने पन्ना में वर्ष में कम से कम एक बार ऐसा आयोजन कराने का सुझाव दिया ताकि संतों के समाज गायन और संकीर्तन से जुगल किशोर सरकार प्रसन्न रहें। महोत्सव के दौरान वृंदावन से पधारे संतों द्वारा पारंपरिक समाज गायन की प्रस्तुति भी दी गई जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस गरिमामयी अवसर पर चतुःसंप्रदाय अध्यक्ष, विरक्त वैष्णव परिषद श्रीधाम वृंदावन परम पूज्य श्री श्री 108 महंत सनत कुमार दास जी महाराज, श्री जुगल किशोर सरकार को प्रकट करने वाले पूज्य हिम्मत दास जी महाराज की 15वीं पीढ़ी के परम पूज्य गोस्वामी जी (किशोर बांसी धाम, वृंदावन), हीतानंद शर्मा (सह क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख), बृजकांत जी (प्रांत प्रचारक, महाकौशल प्रांत), उमेश जी (प्रांत बौद्धिक प्रमुख, महाकौशल प्रांत) सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पाँचवें दिन अग्रमलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्तों को श्री जुगल किशोर सरकार की सेवा का आध्यात्मिक महत्व समझाया। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित इस दिव्य महोत्सव में देशभर और विशेष रूप से श्रीधाम वृंदावन से 150 से अधिक संत-महात्मा पधारे हैं। श्रद्धालु यहाँ गौरीलाल कुंज के परम पूज्य किशोर दास जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय रसपान कर रहे हैं।

अपने प्रवचन के दौरान पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री जुगल किशोर सरकार की सेवा की दो प्रमुख विधियाँ हैं—राग और भोग। राग का तात्पर्य समाज गायन, संकीर्तन, भजन और मधुर पदों के गायन से है जिससे ठाकुर जी प्रसन्न होते हैं, जबकि भोग का अर्थ भगवान को प्रतिदिन प्रेम, श्रद्धा और शुद्ध भाव से 56 भोग, मिष्ठान्न, पकवान, फल, मेवा और अन्य सात्विक व्यंजन अर्पित करना है। उन्होंने पन्नावासियों को याद दिलाया कि श्री जुगल किशोर सरकार ब्रज के ठाकुर हैं, इसलिए उनकी सेवा ब्रज की परंपरा के अनुरूप वर्षभर नियमित रूप से भोग, आरती, समाज गायन और संकीर्तन के माध्यम से निरंतर चलती रहनी चाहिए।

पूज्य महाराज ने इस वर्ष गुरुपूर्णिमा महोत्सव के माध्यम से शुरू हुई इस दिव्य परंपरा को प्रत्येक वर्ष निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण वृंदावन के संत इतनी बड़ी संख्या में पन्ना पहुंचे हैं। उन्होंने पन्ना में वर्ष में कम से कम एक बार ऐसा आयोजन कराने का सुझाव दिया ताकि संतों के समाज गायन और संकीर्तन से जुगल किशोर सरकार प्रसन्न रहें। महोत्सव के दौरान वृंदावन से पधारे संतों द्वारा पारंपरिक समाज गायन की प्रस्तुति भी दी गई जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस गरिमामयी अवसर पर चतुःसंप्रदाय अध्यक्ष, विरक्त वैष्णव परिषद श्रीधाम वृंदावन परम पूज्य श्री श्री 108 महंत सनत कुमार दास जी महाराज, श्री जुगल किशोर सरकार को प्रकट करने वाले पूज्य हिम्मत दास जी महाराज की 15वीं पीढ़ी के परम पूज्य गोस्वामी जी (किशोर बांसी धाम, वृंदावन), हीतानंद शर्मा (सह क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख), बृजकांत जी (प्रांत प्रचारक, महाकौशल प्रांत), उमेश जी (प्रांत बौद्धिक प्रमुख, महाकौशल प्रांत) सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पन्ना के गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत अंतर्गत घुसरहा मोहल्ले में जल निगम की लापरवाही के कारण इस वर्ष भारी जलभराव की गंभीर आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम ने पुल के ऊपर बिछाई गई पाइपलाइन को ढंकने के लिए लगभग एक फीट ऊंची कंक्रीट की दीवार बना दी है। इस दीवार के खड़े होने से पुल की जल निकासी क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बृंदाबन बांध के ओवरफ्लो होने पर हर साल पानी इस पुल के ऊपर से होकर बहता है और कई बार लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। अब पुल की ऊंचाई पर अतिरिक्त कंक्रीट डाल दिए जाने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इससे न केवल घुसरहा मोहल्ले के मकानों में, बल्कि समीप स्थित स्कूल परिसर में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे बारिश के दिनों में जनजीवन प्रभावित होने और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की चिंता सता रही है। इस संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पुल पर बनाई गई इस कंक्रीट संरचना की तकनीकी जांच करवाएं और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोका जा सके।
    2
    पन्ना के गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत अंतर्गत घुसरहा मोहल्ले में जल निगम की लापरवाही के कारण इस वर्ष भारी जलभराव की गंभीर आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम ने पुल के ऊपर बिछाई गई पाइपलाइन को ढंकने के लिए लगभग एक फीट ऊंची कंक्रीट की दीवार बना दी है। इस दीवार के खड़े होने से पुल की जल निकासी क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, बृंदाबन बांध के ओवरफ्लो होने पर हर साल पानी इस पुल के ऊपर से होकर बहता है और कई बार लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। अब पुल की ऊंचाई पर अतिरिक्त कंक्रीट डाल दिए जाने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इससे न केवल घुसरहा मोहल्ले के मकानों में, बल्कि समीप स्थित स्कूल परिसर में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे बारिश के दिनों में जनजीवन प्रभावित होने और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की चिंता सता रही है।

इस संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पुल पर बनाई गई इस कंक्रीट संरचना की तकनीकी जांच करवाएं और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोका जा सके।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    13 hrs ago
  • सतना में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से तो राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही शहर के 'ओवर स्मार्ट सिटी' होने के दावों की भी पोल खोल दी है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई थी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आक्रोश है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए स्मार्ट सिटी के दावे पहली ही तेज बारिश में धराशायी हो गए हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस बदहाली पर एन.डी. न्यूज़ चैनल सतना ने सीधा सवाल उठाया है कि जब पहली ही बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन जाएं, तो आखिर 'स्मार्ट सिटी' का सपना कब पूरा होगा?
    2
    सतना में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से तो राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही शहर के 'ओवर स्मार्ट सिटी' होने के दावों की भी पोल खोल दी है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई थी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आक्रोश है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए स्मार्ट सिटी के दावे पहली ही तेज बारिश में धराशायी हो गए हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस बदहाली पर एन.डी. न्यूज़ चैनल सतना ने सीधा सवाल उठाया है कि जब पहली ही बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन जाएं, तो आखिर 'स्मार्ट सिटी' का सपना कब पूरा होगा?
    user_Ravendra Uramaliya Media satna
    Ravendra Uramaliya Media satna
    Local News Reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सतना के अमरपाटन में रामनगर रोड चौराहे पर संदीपनी विद्यालय के सामने छात्र-छात्राओं और नवयुवकों ने सोनम वांगचुक को अपना समर्थन देने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में तहसीलदार आर डी साकेत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और नवयुवक मौजूद रहे।
    1
    सतना के अमरपाटन में रामनगर रोड चौराहे पर संदीपनी विद्यालय के सामने छात्र-छात्राओं और नवयुवकों ने सोनम वांगचुक को अपना समर्थन देने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में तहसीलदार आर डी साकेत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और नवयुवक मौजूद रहे।
    user_Shivam Gupta
    Shivam Gupta
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुनौर-सकरिया मार्ग पर ककरहटी पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्राले ने सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर विद्यालय की बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 छात्र-छात्राओं में से 10 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। घायलों में से एक बच्चे के हाथ में दो स्थानों पर गंभीर चोट आई है। घटना के समय विद्यालय की बस गुनौर से छात्रों को लेकर वापस ककरहटी लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्राला चालक शराब के नशे में धुत था और ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या चिकित्सीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन ने ककरहटी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त लहजे में मांग की है कि स्कूल के समय यानी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू की जाए और गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
    4
    मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुनौर-सकरिया मार्ग पर ककरहटी पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्राले ने सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर विद्यालय की बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 छात्र-छात्राओं में से 10 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। घायलों में से एक बच्चे के हाथ में दो स्थानों पर गंभीर चोट आई है। घटना के समय विद्यालय की बस गुनौर से छात्रों को लेकर वापस ककरहटी लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्राला चालक शराब के नशे में धुत था और ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या चिकित्सीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन ने ककरहटी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त लहजे में मांग की है कि स्कूल के समय यानी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू की जाए और गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Court reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम पोस्ट खामोर मलके का पुरवा जिला बांदा तहसील अतर्रा
    1
    ग्राम पोस्ट खामोर मलके का पुरवा जिला बांदा तहसील अतर्रा
    user_Yogendra Yadav
    Yogendra Yadav
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मध्य प्रदेश के सतना जिले में अमरपाटन के पड़हा के पास रीवा-नागपुर मार्ग पर विजयंत ट्रेवल्स की बस को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना जिले में अमरपाटन के पड़हा के पास रीवा-नागपुर मार्ग पर विजयंत ट्रेवल्स की बस को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.