logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज बारिश से धनबाद के जय प्रकाश नगर में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, कई दोपहिया वाहन दबे धनबाद के जय प्रकाश नगर में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान की भीगी हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास मौजूद लोगों में से किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी नागरिक विकास साव ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मिट्टी, ईंट और मलबे के नीचे कई दोपहिया वाहन दब गए। उन्होंने बताया कि इस रास्ते का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के तौर पर करते हैं। डीनोबली स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे मलबे और मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान कई दोपहिया वाहन उसके नीचे दबे मिले, जिनमें कुछ के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। स्कूल के गार्ड, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से रास्ते को जल्द साफ कर दिया गया, जिसके बाद वहां से आवागमन फिर से शुरू हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

13 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
13 hrs ago

तेज बारिश से धनबाद के जय प्रकाश नगर में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, कई दोपहिया वाहन दबे धनबाद के जय प्रकाश नगर में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान की भीगी हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास मौजूद लोगों में से किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी नागरिक विकास साव ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मिट्टी, ईंट और मलबे के नीचे कई दोपहिया वाहन दब गए। उन्होंने बताया कि इस

रास्ते का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के तौर पर करते हैं। डीनोबली स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे मलबे और मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान कई दोपहिया वाहन उसके नीचे दबे मिले, जिनमें कुछ के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। स्कूल के गार्ड, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से रास्ते को जल्द साफ कर दिया गया, जिसके बाद वहां से आवागमन फिर से शुरू हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तेज बारिश से धनबाद के जय प्रकाश नगर में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, कई दोपहिया वाहन दबे धनबाद के जय प्रकाश नगर में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान की भीगी हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास मौजूद लोगों में से किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी नागरिक विकास साव ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मिट्टी, ईंट और मलबे के नीचे कई दोपहिया वाहन दब गए। उन्होंने बताया कि इस रास्ते का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के तौर पर करते हैं। डीनोबली स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे मलबे और मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान कई दोपहिया वाहन उसके नीचे दबे मिले, जिनमें कुछ के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। स्कूल के गार्ड, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से रास्ते को जल्द साफ कर दिया गया, जिसके बाद वहां से आवागमन फिर से शुरू हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    2
    तेज बारिश से धनबाद के जय प्रकाश नगर में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, कई दोपहिया वाहन दबे

धनबाद के जय प्रकाश नगर में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान की भीगी हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास मौजूद लोगों में से किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शी नागरिक विकास साव ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मिट्टी, ईंट और मलबे के नीचे कई दोपहिया वाहन दब गए। उन्होंने बताया कि इस रास्ते का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के तौर पर करते हैं।  डीनोबली स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही  स्कूल के गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे मलबे और मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान कई दोपहिया वाहन उसके नीचे दबे मिले, जिनमें कुछ के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई।

स्कूल के गार्ड, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से रास्ते को जल्द साफ कर दिया गया, जिसके बाद वहां से आवागमन फिर से शुरू हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • छाताबाद भू-धंसान पर कोयला भवन की वार्ता रही बेनतीजा पीड़ितों का दर्द और गुस्सा फिर आया सामने मुआवजा-पुनर्वास की मांग पर शहाबुद्दीन का आंदोलन तेज हक की लड़ाई में बोले—पीछे हटने का सवाल ही नहीं
    1
    छाताबाद भू-धंसान पर कोयला भवन की वार्ता रही बेनतीजा
पीड़ितों का दर्द और गुस्सा फिर आया सामने
मुआवजा-पुनर्वास की मांग पर शहाबुद्दीन का आंदोलन तेज
हक की लड़ाई में बोले—पीछे हटने का सवाल ही नहीं
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यापति निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने गोतनी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
    1
    गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यापति निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने गोतनी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • 17july chas darmsala more opp Hotel parbhat ka road jam atikraman dadagiri mobile chintai kai sambandh mein chas Thana sp bokaro SDO chas DC Bokaro SDPO bokaro kai pass likhit danai kai badh bhi aaj tak koi karwahi nahi huyi
    4
    17july chas darmsala more opp Hotel parbhat ka road jam atikraman dadagiri mobile chintai kai sambandh mein  chas Thana sp bokaro SDO chas DC Bokaro SDPO bokaro kai pass likhit danai kai badh bhi aaj tak koi karwahi nahi huyi
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    चास, बोकारो, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चंद्रपुरा क्षेत्र में संर्पो की देवी माँ मनसा की धूम धाम से की जा रही है। पूरे भादो माह में मां मनसा देवी की पूजा की जायेगी। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलो, नर्रा, बंदियों समेत सभी पंचायतों में संर्पो की देवी माँ मनसा की पूजा धूम धाम से किया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार है। बहुत श्रद्धलुओं के घरो में माता की भव्य प्रतिमा बनाया जाता है। मां मनसा पूजा जो  तीन दिनी होता है। मनसा पूजा का पहला दिन संयोत दूसरे दिन उपवास के साथ रात्रि में बारी लाने की प्रथा है जो काफी भव्य होता है। पूजा होने के बाद मध्य रात्रि को मनसा देवी की प्रतिमा के समीप मिसी पूजा किया जाता है। एवं तीसरे दिन बकरा, बत्तख के बलि दी जाती है। नर्रा पंचायत में मंगलवार को तीसरे दिन माँ मनसा देवी की प्रतिमा रात्रि में 8 बजे के साथ ही समापन होगा। मनसा देवी की पूजा अधिकतर किसान वर्ग के लोग करते है। ताकि जब भी अपने खेतों में किसान काम करने जाते है तो उसे  विषैला सांप बिच्छू से बचाया जाता है।
    1
    चंद्रपुरा क्षेत्र में संर्पो की देवी माँ मनसा की धूम धाम से की जा रही है। पूरे भादो माह में मां मनसा देवी की पूजा की जायेगी।
चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलो, नर्रा, बंदियों समेत सभी पंचायतों में संर्पो की देवी माँ मनसा की पूजा धूम धाम से किया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार है। बहुत श्रद्धलुओं के घरो में माता की भव्य प्रतिमा बनाया जाता है। मां मनसा पूजा जो  तीन दिनी होता है। मनसा पूजा का पहला दिन संयोत दूसरे दिन उपवास के साथ रात्रि में बारी लाने की प्रथा है जो काफी भव्य होता है। पूजा होने के बाद मध्य रात्रि को मनसा देवी की प्रतिमा के समीप मिसी पूजा किया जाता है। एवं तीसरे दिन बकरा, बत्तख के बलि दी जाती है। नर्रा पंचायत में मंगलवार को तीसरे दिन माँ मनसा देवी की प्रतिमा रात्रि में 8 बजे के साथ ही समापन होगा। मनसा देवी की पूजा अधिकतर किसान वर्ग के लोग करते है। ताकि जब भी अपने खेतों में किसान काम करने जाते है तो उसे  विषैला सांप बिच्छू से बचाया जाता है।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    9 hrs ago
  • It has been said many times here that the Ward Councillor should get the road constructed. He always comes here to measure it and tells us that it will be constructed, but it neither gets constructed nor does he come back to inspect it during the rains. Here, it has been said that a drain will be made but it is not made nor do they come to inspect it. These people should request my government to come and look into it and suggest some solution for it.
    1
    It has been said many times here that the Ward Councillor should get the road constructed. He always comes here to measure it and tells us that it will be constructed, but it neither gets constructed nor does he come back to inspect it during the rains. 
Here, it has been said that a drain will be made but it is not made nor do they come to inspect it. These people should request my government to come and look into it and suggest some solution for it.
    user_MD MUFID ANSARI
    MD MUFID ANSARI
    चास, बोकारो, झारखंड•
    11 hrs ago
  • बोकारो जिले के चास के मछली पट्टी में स्थित 122 साल पुराने मनसा देवी मंदिर की रहस्य को जाने बोकारो चास के 122 साल पुराना मां मनसा देवी मंदिर का रहस्य
    1
    बोकारो जिले के चास के मछली पट्टी में स्थित 122 साल पुराने मनसा देवी मंदिर की रहस्य को जाने
बोकारो चास के 122 साल पुराना मां मनसा देवी मंदिर का रहस्य
    user_ARBIND KUMAR
    ARBIND KUMAR
    Teacher चास, बोकारो, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद *बरवाअड्डा में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस खान के दो गुर्गे घायल* *लेवी वसूलने जा रहे तीन अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में इरफान और नन्हे के पैर में लगी गोली* Anchor :-- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के भाई गोपी खान के दो गुर्गे को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायलों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि गोपी खान के गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस गश्ती वाहन के आगे के शीशे पर लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। रांची से एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, इरफान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर है। वहीं, नन्हे कुछ समय से इरफान के साथ सक्रिय था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे। पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि लेवी वसूली के लिए उन्हें किस तरह के निर्देश दिए जा रहे थे। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। Byte :--- प्रभात कुमार SSP
    2
    धनबाद 

*बरवाअड्डा में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस खान के दो गुर्गे घायल*

*लेवी वसूलने जा रहे तीन अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में इरफान और नन्हे के पैर में लगी गोली*

Anchor :-- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के भाई गोपी खान के दो गुर्गे को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायलों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि गोपी खान के गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस गश्ती वाहन के आगे के शीशे पर लगी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। रांची से एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इरफान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर है। वहीं, नन्हे कुछ समय से इरफान के साथ सक्रिय था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे।

पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि लेवी वसूली के लिए उन्हें किस तरह के निर्देश दिए जा रहे थे। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Byte :--- प्रभात कुमार SSP
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.