गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर* *गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर*।। गुनौर। नगर में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने समाज को एक बड़ी सौगात देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्वकर्मा भगवान सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। 20 लाख की सौगात, समाज में खुशी की लहर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भवन से समाज के हर वर्ग को मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा भूमि पूजन के उपरांत गुनौर शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की एक अचल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 'जय श्री विश्वकर्मा' के जयकारों से पूरा गुनौर शहर भक्तिमय हो गया। विश्वास पैलेस में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम शोभायात्रा के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्वास पैलेस में आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज बंधुओं द्वारा फूल-मालाएं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। गरिमापूर्ण उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह सहित दूर-दूर से पधारे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।
गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर* *गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर*।। गुनौर। नगर में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ
संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने समाज को एक बड़ी सौगात देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्वकर्मा भगवान सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। 20 लाख की सौगात, समाज में खुशी की लहर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भवन से
समाज के हर वर्ग को मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा भूमि पूजन के उपरांत गुनौर शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की एक अचल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 'जय श्री विश्वकर्मा' के जयकारों से पूरा गुनौर शहर भक्तिमय हो गया। विश्वास पैलेस में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम शोभायात्रा के
पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्वास पैलेस में आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज बंधुओं द्वारा फूल-मालाएं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। गरिमापूर्ण उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह सहित दूर-दूर से पधारे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏1
- देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है। खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।4
- रक्तदान शिविर के साथ आरंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान कलेक्ट्रेट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक माह तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभांरभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया जलाने की गतिविधि सहित अन्य दिवसों में भी निर्धारित गतिविधियां होंगी। आम जनता एवं योजनाओं से लाभांवित परिवार भी इनमें जरूर सहभागी बनें। अभियान के तहत कलश और सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनता की सेवा भावना को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान में भी आरंभ से लेकर समापन तक सबकी सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित हो तथा संपूर्ण कार्यक्रम बेहतर रूप से संपन्न हो। रक्तदाताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र पन्ना विधायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों से भेंट की और प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर की व्यवस्थाएं भी देखीं। मेडिकल टीम से आवश्यक चर्चा भी की। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी अभिजीत अग्रवाल द्वारा भी कैंप का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सतानंद गौतम सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।4
- भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना1
- 👍Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen1
- *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश* *तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद* 💥 *देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा। इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?* सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग* नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें* फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है। *पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा1
- शुभ बुधवार। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार1