शिक्षा की अलग जगाने सड़कों पर उतरे नौनिहाल स्कूल चलो अभियान में गूंजा जहानागंज शिक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत जहानागंज बाजार में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज पर सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाते नजर आए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए— “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”, “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे नारों से पूरा वातावरण शिक्षामय हो गया। यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मवेशी शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़, इलाहाबाद बैंक मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट, मुस्तफाबाद होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची, जहां यह एक गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने कहा कि यह अभियान का प्रथम चरण है, जो 1 से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में पंजीकरण सुनिश्चित करें, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।” वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी बच्चों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने नजदीकी सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं, क्योंकि यहां योग्य शिक्षक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. विवेक सिंह, विकास सिंह, रमाकांत सिंह, संजय सिंह, रणजीत सिंह, अंकित सिंह, सुधीर सिंह, राहुल सिंह, अखिलेश चौबे, कक्कू सिंह, कार्तिकेय पाण्डेय, लाल जी, प्रवेश, महेंद्र चौहान, श्याम लता सिंह, प्रियंका सिंह, शशि बाला, सुनीता सिंह, राजीव, सुभाष यादव सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जन-जन में जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में नामांकन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
शिक्षा की अलग जगाने सड़कों पर उतरे नौनिहाल स्कूल चलो अभियान में गूंजा जहानागंज शिक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत जहानागंज बाजार में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज पर सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाते नजर आए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए— “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”, “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे नारों से पूरा वातावरण शिक्षामय हो गया। यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मवेशी शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़, इलाहाबाद बैंक मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट, मुस्तफाबाद होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची, जहां यह एक गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने कहा कि यह अभियान का प्रथम चरण है, जो 1
से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में पंजीकरण सुनिश्चित करें, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।” वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी बच्चों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने नजदीकी सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं, क्योंकि यहां योग्य शिक्षक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. विवेक सिंह, विकास सिंह, रमाकांत सिंह, संजय सिंह, रणजीत सिंह, अंकित सिंह, सुधीर सिंह, राहुल सिंह, अखिलेश चौबे, कक्कू सिंह, कार्तिकेय पाण्डेय, लाल जी, प्रवेश, महेंद्र चौहान, श्याम लता सिंह, प्रियंका सिंह, शशि बाला, सुनीता सिंह, राजीव, सुभाष यादव सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जन-जन में जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में नामांकन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
- ट्रेंडिंग वायरल वीडियो1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- 1. Karate Eat Breaking | Power Demo by Karate Students 2. Strong Karate Eat Breaking | Karate Coach Demo 3. Karate Power Test | Eat Breaking Demo 4. Karate Students Breaking Eat | Power & Focus 5. Self Defence Karate Eat Breaking Demonstration 6. Karate Coach Chandraprakash Maurya Eat Breaking 7. Karate Training Power Breaking | Eat Breaking Demo 8. Martial Arts Eat Breaking Challenge 🥋 Description (YouTube / Reels) Karate Eat Breaking Demo इस वीडियो में कराटे के बच्चों द्वारा ईंट तोड़ने (Eat Breaking) की शानदार डेमो दिखाई गई है। कराटे से बच्चों में आत्मविश्वास, शक्ति, अनुशासन और सेल्फ डिफेंस की क्षमता बढ़ती है। नियमित कराटे अभ्यास से शरीर मजबूत और मन एकाग्र होता है। Karate Training Center Coach: Chandraprakash Maurya Karate | Self Defence | Fitness | Discipline1
- 🏫 रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज 📍 ठकुराडाड़ी, धनघटा - संत कबीर नगर 📢 प्रवेश प्रारम्भ 📅 सत्र 2026-27 🗓️ प्रवेश प्रारम्भ: 02 फरवरी से 📚 मान्यता प्राप्त उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ✔️ हाईस्कूल – सभी विषय (सभी वर्ग) ✔️ इंटरमीडिएट – कला एवं विज्ञान वर्ग के सभी विषय 🏫 संचालित कक्षाएं 👉 कक्षा 1 से 12 तक 🎖️ NCC सुविधा उपलब्ध 👉 क्षेत्र का एकमात्र NCC मान्यता प्राप्त संस्थान 🚌 वाहन सुविधा उपलब्ध 👉 सभी मार्गों पर 📌 विशेष सूचना 👉 11वीं एवं 12वीं में कला एवं विज्ञान वर्ग की सभी कक्षाएं संचालित 📞 संपर्क करें: 9005740059 7080847797 70808483121
- Post by Ajay Kumar1
- बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के वार्ड 7 निवासी रुचि आर्या पुत्री जोरावर सिंह आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर चयन होने के बाद प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोगो ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ पटाका छोड़कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।रुचि आर्या की प्रारंभिक शिक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की।इंजीनियरिंग के बाद रुचि ने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने वर्ष 2023 से प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहकर तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।रुचि आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आईं, लेकिन परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। स्वागत करने वालो में प्रवीण नारायण गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, शिवकुमार जायसवाल, जमील अहमद, किशन कुमार, लालाचंद्र मौर्य, राजू जायसवाल, निसार अहमद, अजय कुमार, आशीष जायसवाल नीरज बाबा सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।4
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- 🎓 BINDU DEVI MEMORIAL ACADEMY 📍 Thakuradari, Dhanghata ✨ अब पढ़ाई होगी और भी स्मार्ट! ✨ 🖥️ SMART BOARD CLASS AVAILABLE 📚 Digital Learning | Interactive Classes | Modern Education 👨🏫 अनुभवी शिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लास के माध्यम से आसान और रोचक पढ़ाई 🚀 आपके बच्चे का उज्ज्वल भविष्य यहीं से शुरू होता है 📢 Admission Open (Session 2026-27) 📞 Contact: 7080848312 9005740059 70800322241
- बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के वार्ड 7 निवासी रुचि आर्या पुत्री जोरावर सिंह आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर चयन होने के बाद प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोगो ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ पटाका छोड़कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।रुचि आर्या की प्रारंभिक शिक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की।इंजीनियरिंग के बाद रुचि ने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने वर्ष 2023 से प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहकर तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।रुचि आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आईं, लेकिन परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। स्वागत करने वालो में पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया,नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सभासद सुशीला भारती, गुड्डू जायसवाल, सोनू गुप्ता, सज्जन सिंह आर्य, विनोद कुमार, मृत्युंजय गुप्ता, पूर्व प्रधान अजय सिंह , सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।4