Shuru
Apke Nagar Ki App…
महान समाज सुधारिका और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।उन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।उनके संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं।आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता का संदेश फैलाएं।भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
Arjun Singh Political
महान समाज सुधारिका और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।उन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।उनके संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं।आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता का संदेश फैलाएं।भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।1
- मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह जिला मिर्जापुर है, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक नजर डालिए, कहने को डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, मगर एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है, वही अगर कोई पहुंच वाला व्यक्ति आता है उसके लिए VIP प्रोटोकॉल रहता है उसके बिना लाइन में लगे ही उसका नंबर आ जाता है, जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत दंभ भरती है। वही दूसरी तरफ जो हालत 10 साल पहले था वही आज भी है, वही 14 साल पुराना डॉक्टर इमर्जेंसी में बैठ कर लूट खसोट करने में लगा है, कल एक शव को चूहों ने कुतर दिया. एक शब्द किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं , नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन नगर विधायक की अस्पताल प्रशासन सुनता ही नहीं है। देखिए आगे और क्या क्या देखना पड़ता है4
- Post by Roshan Bhartiya1
- मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by ज्वाला प्रसाद1
- ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।1
- हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।1