Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर पुलिस के हाथ लगे महाठग रविंद्र नाथ सोनी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। एसआईटी की जांच में अब तक उसकी 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सामने आ चुकी है, जबकि वास्तविक ठगी इससे कई गुना अधिक होने की आशंका है। खुद को गरीब और कचौड़ी का ठेला चलाने वाला बेचारा बताने वाला सोनी जांच के गहराते ही बेनकाब हो गया। जांच में पता चला कि सोनी का नेटवर्क देश से लेकर विदेश तक फैला हुआ है। उसके देहरादून, दुबई, दिल्ली और एनसीआर में लग्जरी फ्लैट और करोड़ों की संपत्तियां मिलीं। साथ ही उसके विदेशी बैंक खाते और हाई-प्रोफाइल संपर्क भी उजागर हुए, जिसने उसके ‘गरीब आदमी’ वाले नाटक की हवा निकाल दी। असल खेल ब्लू-चिप कंपनियों के नाम पर फर्जी निवेश योजनाएं चलाकर करोड़ों की ठगी करना था। एसआईटी अब भी इस नेटवर्क की असली गहराई का पता लगाने में जुटी है।
Public Media news

More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dehradun City News1
- Post by Parvat Paigaam1
- विकासनगर में रसोई गैस की भारी किल्लत, कालाबाजारी और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी गली चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।1
- चिड़ियों का इस प्रकार के हाल हैं इसकी जिम्मेदार कौन हो सकता है इंसान जो कि हर साल जंगलों में आग लगाते हैं ऐसे कई जानवर मार रहे हैं 1 दिन में कई हजार जानवर मर जाते हैं1
- The Aman Times डोईवाला के प्रेमनगर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन। महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर किया प्रदर्शन। महिला कांग्रेस नेत्री अंशुल त्यागी ओर रेखा कांडपाल सती के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन। सड़क पर चूल्हा रखकर बनाया खाना। कहा डबल इंजन वाली सरकार आज हो गई पूरी तरह स फेल।1
- Post by Devprakash Bhatt2
- देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को चेकिंग अभियान के दौरान प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र में वाहन संख्या UK08 U0930 स्विफ्ट डिजायर को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा–चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। इनमें 18 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की के 864 पव्वे और 2 पेटी ब्लू स्ट्रोक की 24 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पूरण सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्व. बुद्ध सिंह निवासी बद्रीपुर, थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद कोठारी, कांस्टेबल सुरेश रावत और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।1
- Post by Dpk Chauhan1
- प्रशासन के दावों के बावजूद घरेलू गैस को लेकर आज भी गैस एजेंसियों पर गैस लेने और बुक कराने को लेकर लोगों की मारामारी रही।इसको लेकर कई जगह विवाद भी हुए। हालांकि जिला प्रशासन ने इसको लेकर कल हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे लेकिन नंबरों पर रिप्लाई नहीं मिलने से इनका कोई लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिला, इसके बाद गैस एजेंसियों पर ओर भीड़ जुटने लगी। हालात की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने इसको लेकर आज एक के बाद एक मैराथन बैठकें की और उपभोक्ताओं को राहत के लिए कई कदम उठाए। इसमें प्रमुख निर्णय तो ये रहा कि गैस संबंधी शिकायतों और समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय पर ही एक कंट्रोल रूम बना दिया गया। इस कंट्रोल रूम में सभी गैस एजेंसियों के एक एक प्रतिनिधि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, जिससे कि कंट्रोल रूम को मिलने वाली किसी भी शिकायत और समस्या का संबंधित एजेंसी द्वारा तत्काल समाधान किया जा सके। लोगों में पैनिक, गैस कालाबाजारी, अवैध भंडारण, गैस एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर भी अनेक निर्णय आज बैठकों में लिए गए। हालांकि इन फैसलों से कितनी राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी, यह अभी देखना होगा। (-कुमार दुष्यंत)1