logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाकुम्भ से सोशल मीडिया पर वायरल मोनालिसा ने फरहान संग रचाई शादी #महाकुंभ मेले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई #मोनालिसा ने फरहान से रचाई शादी मोनालिसा जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के मेले में सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुयी थी अब उसने अपना जीवन साथी चुन लिया है उसने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है वह अपने प्रेमी फरहान के साथ थाने पहुंची, दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक दूसरे के संबंध में थे और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले इस रिश्ते का घोर विरोध कर रहे थे मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकी धमकियां मिल रही थी जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा पुलिस ने सवाल पूछा कि वह इतनी दूर केरल क्यों आए तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां से सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की जिसमें वह बालिग पाई गई,इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी वहां बुलाया कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार #फरमान के साथ जाने की अनुमति दी साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया कि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

1 day ago
user_पी.एन.पाठक
पी.एन.पाठक
Ikauna, Shravasti•
1 day ago

महाकुम्भ से सोशल मीडिया पर वायरल मोनालिसा ने फरहान संग रचाई शादी #महाकुंभ मेले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई #मोनालिसा ने फरहान से रचाई शादी मोनालिसा जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के मेले में सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुयी थी अब उसने अपना जीवन साथी चुन लिया है उसने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है वह अपने प्रेमी फरहान के साथ थाने पहुंची, दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक दूसरे के संबंध में थे और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले इस रिश्ते का घोर विरोध कर रहे थे मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकी धमकियां मिल रही थी जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा पुलिस ने सवाल पूछा कि वह इतनी दूर केरल क्यों आए तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां से सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की जिसमें वह बालिग पाई गई,इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी वहां बुलाया कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार #फरमान के साथ जाने की अनुमति दी साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया कि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिलेंडर की लगने वाली लाइनों को कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी का बड़ा बयान
    1
    सिलेंडर की लगने वाली लाइनों को कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी का बड़ा बयान
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    1
    बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    1
    स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा 
बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें) शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    1
    हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें)
शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    user_Liyakat Ali
    Liyakat Ali
    Jeweller बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    4
    आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें
बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। 
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ* नानपारा, बहराइच- नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम गोढ़िहा ,विकास खंड शिवपुर में आबादी क्षेत्र के पास विचरण कर रहा तेंदुआ कल दिनांक 11मार्च की रात वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजड़े में कैद हो गया l वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया विगत कई दिनों से ग्राम टेपरा, बाजपुरवा, टेढ़ी के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होने पर नानपारा रेंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन गस्त, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था तथा तेंदुआ को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे छोड़े जा रहे थे, 5 मार्च को सायं 6 बजे ग्राम टेपरा एकघरा में नदी किनारे अरहर के खेत में अकेले घास काटने गयी बालिका आफरीन पुत्री तस्सवुर उम्र 7 साल पर तेंदुआ ने हमले का प्रयास किया था,जिस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु वन विभाग नानपारा रेंज द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में कॉम्बिग की गयी तथा तेंदुआ के पद चिन्हो के आधार पर ग्राम टेपरा, टेढ़ी, बाजपुरवा में बबई नदी के पास, गन्ने, अरहर के खेत में पिंजड़े लगाये गए थे तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए बोला गया 11मार्च की रात्रि 8 बजे तेंदुआ पिंजड़े में बँधी बकरी का शिकार करने पिंजड़े में घुसा और पिंजड़े में कैद हो गया जिसको सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया दिनांक 12/ मार्च पशु चिकित्साधिकारी कतरनिआ घाट वन्य जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा व उनकी टीम द्वारा तेंदुआ का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे तेंदुआ नर, 6-7 वर्ष उम्र तथा स्वस्थ पाया गया, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी श्री गुप्ता के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की अनुमति के बाद तेंदुआ को उसके नये प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जायेगा l
    1
    *वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ*
नानपारा, बहराइच- नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम गोढ़िहा ,विकास खंड शिवपुर में आबादी क्षेत्र के पास विचरण कर रहा तेंदुआ  कल दिनांक 11मार्च की रात  वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजड़े में कैद हो गया l 
वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया विगत कई दिनों से ग्राम टेपरा, बाजपुरवा, टेढ़ी के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होने पर नानपारा रेंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन गस्त, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था तथा तेंदुआ को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे छोड़े जा रहे थे, 5 मार्च  को सायं 6 बजे ग्राम टेपरा एकघरा में नदी किनारे अरहर के खेत में अकेले घास काटने गयी बालिका आफरीन पुत्री तस्सवुर उम्र 7 साल पर तेंदुआ ने हमले का प्रयास किया था,जिस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु वन विभाग नानपारा रेंज द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में कॉम्बिग की गयी तथा तेंदुआ के पद चिन्हो के आधार पर ग्राम टेपरा, टेढ़ी, बाजपुरवा में बबई नदी के पास, गन्ने, अरहर के खेत में पिंजड़े लगाये गए थे तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए बोला गया 
11मार्च की रात्रि 8 बजे तेंदुआ पिंजड़े में बँधी बकरी का शिकार करने पिंजड़े में घुसा और पिंजड़े में कैद हो गया जिसको सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया 
दिनांक 12/ मार्च पशु चिकित्साधिकारी कतरनिआ घाट वन्य जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा व उनकी टीम द्वारा तेंदुआ का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे तेंदुआ नर, 6-7 वर्ष उम्र तथा स्वस्थ पाया गया, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी 
श्री गुप्ता के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की अनुमति के बाद तेंदुआ को उसके नये प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जायेगा l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत , जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी जिले में लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महा-आयोजन की तैयारी और जन-जागरूकता के लिए आज जनपद न्यायालय परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ​जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने इस जागरूकता रथ को रवाना करते हुए बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपील की कि वादकारी अपने छोटे-मोटे फौजदारी विवाद, बैंक वसूली, वैवाहिक मामले और दीवानी मुकदमों को इस मंच पर लाकर हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान ​जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनपद के शीर्ष न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​सुमित प्रेमी - नोडल अधिकारी लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, ​यशपाल वर्मा -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,​ प्रदीप कुमार मिश्रा III - अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ,​ अनूप कुमार पाण्डेय - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ​अतुल कुमार नायक - सिविल जज (सी.डि.) ,​राहुल आनन्द व प्रभात कुमार दुबे - सिविल जज (जू.डि.)​, निरूआनन्द - न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) एवं मेघाली सिंह- न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) , रेनू गौतम - अपर सिविल जज एवं प्रज्ञा पाण्डेय - सिविल जज एफ.टी.सी व ​अमित कुमार - एल.डी.एम मौजूद रहें। निस्तारण का सुनहरा मौका सचिव यशपाल वर्मा ने जानकारी दी कि यह जागरूकता वाहन तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा। 14 मार्च को होने वाली इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे विवाद का स्थायी समाधान हो जाता है।
    2
    14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत , जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी
जिले में लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 
इस महा-आयोजन की तैयारी और जन-जागरूकता के लिए आज जनपद न्यायालय परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
​जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने इस जागरूकता रथ को रवाना करते हुए बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का सबसे सशक्त माध्यम है। 
उन्होंने अपील की कि वादकारी अपने छोटे-मोटे फौजदारी विवाद, बैंक वसूली, वैवाहिक मामले और दीवानी मुकदमों को इस मंच पर लाकर हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।
न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान
​जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनपद के शीर्ष न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​सुमित प्रेमी - नोडल अधिकारी लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, ​यशपाल वर्मा -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,​ प्रदीप कुमार मिश्रा III - अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ,​ अनूप कुमार पाण्डेय - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ​अतुल कुमार नायक - सिविल जज (सी.डि.) ,​राहुल आनन्द व प्रभात कुमार दुबे - सिविल जज (जू.डि.)​, निरूआनन्द - न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) एवं  मेघाली सिंह- न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) , रेनू गौतम - अपर सिविल जज एवं प्रज्ञा पाण्डेय - सिविल जज एफ.टी.सी व ​अमित कुमार - एल.डी.एम मौजूद रहें।
निस्तारण का सुनहरा मौका
सचिव यशपाल वर्मा ने जानकारी दी कि यह जागरूकता वाहन तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा। 14 मार्च को होने वाली इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे विवाद का स्थायी समाधान हो जाता है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्रावस्ती के जमुनहा–बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी पुत्र अशरफी (26) और खुशबू पुत्री पंचू (28) निवासी बदला गांव किसी कार्य से मल्हीपुर आए हुए थे। कार्य समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू पुत्र हारून (20) की बाइक से जमुनहा–बहराइच मार्ग पर स्थित शिकारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 8816 के ईएमटी रमेश चंद्र शुक्ला और पायलट सुजीत तिवारी ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
    2
    श्रावस्ती के जमुनहा–बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी पुत्र अशरफी (26) और खुशबू पुत्री पंचू (28) निवासी बदला गांव किसी कार्य से मल्हीपुर आए हुए थे। कार्य समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू पुत्र हारून (20) की बाइक से जमुनहा–बहराइच मार्ग पर स्थित शिकारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 8816 के ईएमटी रमेश चंद्र शुक्ला और पायलट सुजीत तिवारी ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया।
सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
    user_Amit Biswas
    Amit Biswas
    जमुनहा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • #UttarPradesh #gonda कटरा बाजार के ग्राम पंचायत सर्वांगपुर को पैदामी पुरवा में मेला लगने जा रहा है 15 अप्रैल 2026 गुलाम हबीब पेंटर vs नेहा नाज आ रही है लाइव देखने के लिए हमारे दोनों चैनल को सब्सक्राइब करें new star Gonda 👉 t-shirts_Gonda
    1
    #UttarPradesh #gonda  कटरा बाजार के ग्राम पंचायत सर्वांगपुर को पैदामी पुरवा में मेला लगने जा रहा है 15 अप्रैल 2026 गुलाम हबीब पेंटर vs नेहा नाज आ रही है लाइव देखने के लिए हमारे दोनों चैनल को सब्सक्राइब करें new star Gonda 👉 t-shirts_Gonda
    user_New_star_Gonda
    New_star_Gonda
    Gonda, Uttar Pradesh•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.