logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्रकारों पर झूठे आरोप और धमकी का मामला गरमाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया। पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और दबाव बनाने के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा पत्रकार नर्मदा पटेल (मामा) पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पत्रकार पर पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए। इसके बाद फेसबुक लाइव के माध्यम से कथित तौर पर पत्रकार को धमकी दिए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि आरोपों की कॉल रिकॉर्डिंग, संदेश, लेन-देन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए और आरोप असत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की भी जांच की मांग आवेदन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने की वास्तविकता की जांच कराने की मांग भी की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनके नियुक्ति-पत्र/प्राधिकरण की जांच की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की जांच की मांग शिकायत में पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे/विवाद में प्रयाग राज रघुवंशी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही होटल संचालिका द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पत्रकार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं तो उनके समर्थन में साक्ष्य सामने लाए जाएं और यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो मानहानि, भ्रामक सूचना अथवा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। आवेदन में पत्रकारों को धमकी, दबाव या बदनाम करने के प्रयासों पर भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

8 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

पत्रकारों पर झूठे आरोप और धमकी का मामला गरमाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया। पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और दबाव बनाने के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा पत्रकार नर्मदा पटेल (मामा) पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पत्रकार पर पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए। इसके बाद फेसबुक लाइव के माध्यम से कथित तौर पर पत्रकार को धमकी दिए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि आरोपों की कॉल रिकॉर्डिंग, संदेश, लेन-देन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए और आरोप असत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की भी जांच की मांग आवेदन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने की वास्तविकता की जांच कराने की मांग भी की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनके नियुक्ति-पत्र/प्राधिकरण की जांच की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की जांच की मांग शिकायत में पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे/विवाद में प्रयाग राज रघुवंशी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही होटल संचालिका द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पत्रकार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं तो उनके समर्थन में साक्ष्य सामने लाए जाएं और यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो मानहानि, भ्रामक सूचना अथवा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। आवेदन में पत्रकारों को धमकी, दबाव या बदनाम करने के प्रयासों पर भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    1
    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी


नरसिंहपुर ।  14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने।
अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश भोपाल, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन, आरती और जयघोष के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। भक्ति संगीत से गूंजा प्रदेश कार्यालय गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजती रही। भजन और भगवान गणेश की स्तुति के बीच पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्ति में भावविभोर नजर आए। पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश
भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश
भोपाल, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन, आरती और जयघोष के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
भक्ति संगीत से गूंजा प्रदेश कार्यालय
गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजती रही। भजन और भगवान गणेश की स्तुति के बीच पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्ति में भावविभोर नजर आए। पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी 2 घंटे की चेतावनी सफाई नहीं हुई तो धरना इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी गणेश प्रतिमाओं के बाजार में चारों ओर गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। त्यौहार के समय श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से नाराज मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया एवं यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारीओं ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 👉 2 घंटे के भीतर सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मौके पर धरना दिया जाएगा। जनता की आस्था और त्योहार से जुड़े बाजार में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्या है, तो गज्जू तिवारी मैदान में कांग्रेस परिवार के साथ
    1
    इटारसी न्यूज़
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी 2 घंटे की चेतावनी सफाई नहीं हुई तो धरना 
इटारसी न्यूज़
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में चारों ओर गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। त्यौहार के समय श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस अव्यवस्था से नाराज मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया एवं यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारीओं ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
👉 2 घंटे के भीतर सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मौके पर धरना दिया जाएगा।
जनता की आस्था और त्योहार से जुड़े बाजार में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की समस्या है, तो गज्जू तिवारी मैदान में कांग्रेस परिवार के साथ
    user_बन्दे भारत live news
    बन्दे भारत live news
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *गणपति की धूम* ✍️धर्मेंद्र sahu ......................
    1
    *गणपति की धूम*

✍️धर्मेंद्र sahu
......................
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं? जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी? क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    1
    नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे
पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं?
जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी?
क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!* नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!*
नरसिंहपुर।  14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इटारसी न्यूज़ गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखी गणेश भगवान की प्रतिमाएं लेने पहुंचे श्रद्धालु शहर से लेकर गांव तक दिखा उत्साह इटारसी न्यूज़ शहर में विशेष गणेश भगवान की अनेकों प्रतिमाएं विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा लेने पहुंची गणेश उत्सव पर शहर के विभिन्न पंडाल पर भी तैयारी करते दिखे श्रद्धालु जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश उत्सव समितियां पंडालों में विद्युत सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    इटारसी न्यूज़ 
गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखी गणेश भगवान की प्रतिमाएं  लेने पहुंचे श्रद्धालु शहर से लेकर गांव तक दिखा उत्साह
इटारसी न्यूज़ 
शहर में विशेष गणेश भगवान की अनेकों प्रतिमाएं विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा लेने पहुंची गणेश उत्सव पर शहर के विभिन्न पंडाल पर भी तैयारी करते दिखे श्रद्धालु 
जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है।
गणेश उत्सव समितियां पंडालों में विद्युत सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_बन्दे भारत live news
    बन्दे भारत live news
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वाद का गुरूर या शराब का सुरूर? रात 12 बजे बेगमगंज के स्वागत लॉज में खाने के स्वाद पर खूनी खेल! शराब के नशे में धुत निमिष शर्मा ने किचन से चाकू उठाकर राकेश नेमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर, गले सहित 5 गहरे घाव! आरोपी फरार, घायल रायसेन रेफर और पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी है।
    1
    स्वाद का गुरूर या शराब का सुरूर? रात 12 बजे बेगमगंज के स्वागत लॉज में खाने के स्वाद पर खूनी खेल!
शराब के नशे में धुत निमिष शर्मा ने किचन से चाकू उठाकर राकेश नेमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर, गले सहित 5 गहरे घाव! आरोपी फरार, घायल रायसेन रेफर और पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी है।
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    1
    इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.