Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वाद का गुरूर या शराब का सुरूर? रात 12 बजे बेगमगंज के स्वागत लॉज में खाने के स्वाद पर खूनी खेल! शराब के नशे में धुत निमिष शर्मा ने किचन से चाकू उठाकर राकेश नेमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर, गले सहित 5 गहरे घाव! आरोपी फरार, घायल रायसेन रेफर और पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी है।
KHABAR WITH KK
स्वाद का गुरूर या शराब का सुरूर? रात 12 बजे बेगमगंज के स्वागत लॉज में खाने के स्वाद पर खूनी खेल! शराब के नशे में धुत निमिष शर्मा ने किचन से चाकू उठाकर राकेश नेमा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर, गले सहित 5 गहरे घाव! आरोपी फरार, घायल रायसेन रेफर और पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।1
- आदिवासी महिला व विकलांग युवक की व्यथा बगैर पूर्व सूचना कार्यवाही से रोजी रोटी के पड़े लाले सागर जिले अंतर्गत गौरझामर ग्राम पंचायत में बीते दिनों हुई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों के मंसूबों पर सवाल उठा रही है जब इतनी बड़ी तरीके का कदम उठाया जाए तो 4ग्राम पंचायतों में सामूहिक तौर पर मुनादी एवं पूर्व में नोटिस जारी किया जाता है और कार्यवाही में यह सब त्रुटि के बावजूद पंचायत कार्यालय भी बंद रखा गया अधिकारयों ने मोबाइल फोन बंद रखे इसी तरह से वार्ड के सबसे पिछड़े मोहल्ले खिरका में हुई कार्यवाही जहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग निवास कर रहे हैं उन्हीं के रोजी रोटी का एक मात्र माध्यम था चाय पान एवं छोटी से खाद्य सामग्री की दुकान जिसमें अंदर पूरा सामान रखा था जिसको संचालित 75 वर्षीय अम्मा सेववती गौंड और उनका नाती जो इससे कमाकर अपना जीवन यापन करते थे जो अब इस अघोषित कार्यवाही की भेट चढ़कर उनका प्रतिष्ठान एवं उसके अंदर का सामान भी मौके से अमला साथ ले जाने की खबर है वही इतवारा बाजार में 30 वर्ष से दूसरी पीढ़ी उपरोक्त प्रागंण में सब्जी बेच अपना जीवन यापन करते विकलांग संतोष कुशवाहा को भी प्रागंण बगैर पूर्व सूचित किए कमाई का एकमात्र सहारा क्योंकि विवाहित होने के साथ महिलाए बच्चे का लालन पालन अब मुश्किल है क्योंकि संतोष कुशवाह विकलांग है और नागपुर की दवा खाते आ रहे हैं जो अब दवा और खाने दोनों से मोहताज हो गए अगर सूचना करके यह कार्य किया जाता तो संतोष की लागत को बचाया जाता और वह कही और अपने घर चलाने में इस्तेमाल कर लेता गौरझामर कि अघोषित कार्यवाही कई परिवारों के लिए जीवन गुजारा की दिक्कत खड़ी कर गई है1
- सतपुड़ा का संदेश साफ है—जो हाथी जंगल की सुरक्षा और प्रबंधन में वर्षों से साथ दे रहे हैं, अब सात दिन उनकी सेवा और सम्मान के नाम हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आज से हाथियों के लिए शुरू हुआ है ऐसा खास महोत्सव, जहां गश्त से आराम, पसंदीदा भोजन से लेकर तेल मालिश और स्वास्थ्य जांच तक—हाथियों की हर जरूरत का रखा जा रहा है खास ख्याल। 14 सितंबर को कामती परिक्षेत्र के खरेर कैंप में फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने सात दिवसीय “हाथी महोत्सव” का शुभारंभ किया। महोत्सव 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सतपुड़ा के 6 हाथियों को नियमित गश्ती और वन प्रबंधन कार्यों से पूरी तरह आराम दिया गया है। उन्हें गन्ना, मक्का, नारियल और मौसमी फलों से भरपूर पौष्टिक आहार मिलेगा, वहीं रोजाना नीम और अरंडी के तेल से मालिश भी की जाएगी। हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण, लंबाई-ऊंचाई की जांच और जरूरत पड़ने पर दांतों की ट्रिमिंग भी होगी। जबलपुर के वन्यजीव स्वास्थ्य एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी इस दौरान सहयोग करेंगे। और महोत्सव सिर्फ हाथियों तक सीमित नहीं है। वर्षों से उनकी सेवा में जुटे महावत और चाराकटरों का भी मेडिकल चेकअप और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए ख्याल रखा जा रहा है। समापन पर कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। सतपुड़ा का संदेश साफ है—जो हाथी जंगल की सुरक्षा और प्रबंधन में वर्षों से साथ दे रहे हैं, अब सात दिन उनकी सेवा और सम्मान के नाम हैं।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पुलिस अधीक्षक सागर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर दी शुभकामनाएं सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा श्री प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पदोन्नति पर श्री अस्थाना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्य, समर्पण एवं जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री प्रवीण अस्थाना ने पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।2
- पिपरिया पत्रकारों ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच की रखी मांग नर्मदापुरम -जिले के पिपरिया के पत्रकारों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार को सौंपकर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित धमकी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयागराज रघुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार पर झूठी खबर प्रकाशित करने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए । पत्रकारों का कहना है कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हो, जबकि निराधार साबित होने पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि प्रयागराज रघुवंशी ने उनके परिचित को फोन कर पिपरिया, भोपाल और नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दी थी, पत्रकारों ने इस कथित धमकी की भी जांच की मांग की । साथ ही प्रयागराज रघुवंशी द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताने की वास्तविकता, पचमढ़ी स्थित होटल विवाद से जुड़े आरोपों तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई, ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीओपी, थाना प्रभारी पिपरिया और सांसद कार्यालय को भेजी गई है ।4
- रायसेन के माना पेट्रोल पंप लूटकांड का बड़ा खुलासा: चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 बदमाश भोपाल से गिरफ्तार रायसेन के माना पेट्रोल पंप लूटकांड का बड़ा खुलासा: चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 बदमाश भोपाल से गिरफ्तार1
- *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!* नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- पत्रकारों पर झूठे आरोप और धमकी का मामला गरमाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया। पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और दबाव बनाने के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा पत्रकार नर्मदा पटेल (मामा) पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पत्रकार पर पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए। इसके बाद फेसबुक लाइव के माध्यम से कथित तौर पर पत्रकार को धमकी दिए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि आरोपों की कॉल रिकॉर्डिंग, संदेश, लेन-देन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए और आरोप असत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की भी जांच की मांग आवेदन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने की वास्तविकता की जांच कराने की मांग भी की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनके नियुक्ति-पत्र/प्राधिकरण की जांच की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की जांच की मांग शिकायत में पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे/विवाद में प्रयाग राज रघुवंशी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही होटल संचालिका द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पत्रकार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं तो उनके समर्थन में साक्ष्य सामने लाए जाएं और यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो मानहानि, भ्रामक सूचना अथवा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। आवेदन में पत्रकारों को धमकी, दबाव या बदनाम करने के प्रयासों पर भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।1
- जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां करने और व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।3