मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कारीसाथ में लगाई चौपाल एवं लोगो की सुनी समस्याएं। सीडीओ द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय घोसी का किया गया निरीक्षण। कल मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कारीसाथ विकास खण्ड घोसी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में बिस्तार से जानकारी दी गयी और लोगों की समस्याओं को सुना गया और प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। चौपाल में 3 महिलाओं की गोदभराई का रस्म किया गया तथा उपस्थित ANM व cdpo को निरंतर इन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा पोषणयुक्त खानपान हेतुअवगत कराया गया। ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में बच्चों के नामंकन कराने हेतु अपील की गई। सभी योजनाओं में लाभान्वित व्यक्तिओ का नाम को सुनाया गया और लोगो ने लाभ मिलना बताया। ग्राम में 2 इंटरलॉकिंग कार्य के निर्माण कार्यो को देखा गया। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड घोसी का निरीक्षण किया गया जिसमें अभिलेखों व फाइलों का भौतिक सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराने व समय से कार्यालय में उपस्थित होकर समयबद्ध कार्यो को सुनिशित करने का निर्देश दिया। विकास खंड में पुरानी पड़ी फाइलों को नियमानुसार वीडिंग कराकर सुव्यवस्थित ढंग से रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा गया।जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।किसी प्रकार की पेंडेंसी व लापरवाही के लिए कारवाही के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों की एक मीटिंग करके सभी किसानों की तत्काल फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश दिया तथा इसमें लापरवाही के लिए कार्यवाही के लिए सचेत किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कारीसाथ में लगाई चौपाल एवं लोगो की सुनी समस्याएं। सीडीओ द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय घोसी का किया गया निरीक्षण। कल मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कारीसाथ विकास खण्ड घोसी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में बिस्तार से जानकारी दी गयी और लोगों की समस्याओं को सुना गया
और प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। चौपाल में 3 महिलाओं की गोदभराई का रस्म किया गया तथा उपस्थित ANM व cdpo को निरंतर इन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा पोषणयुक्त खानपान हेतुअवगत कराया गया। ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में बच्चों के नामंकन कराने हेतु अपील की गई। सभी योजनाओं में लाभान्वित व्यक्तिओ का नाम को सुनाया गया और लोगो
ने लाभ मिलना बताया। ग्राम में 2 इंटरलॉकिंग कार्य के निर्माण कार्यो को देखा गया। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड घोसी का निरीक्षण किया गया जिसमें अभिलेखों व फाइलों का भौतिक सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराने व समय से कार्यालय में उपस्थित होकर समयबद्ध कार्यो को सुनिशित करने का निर्देश दिया। विकास खंड में पुरानी पड़ी फाइलों को नियमानुसार वीडिंग कराकर सुव्यवस्थित
ढंग से रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा गया।जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।किसी प्रकार की पेंडेंसी व लापरवाही के लिए कारवाही के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों की एक मीटिंग करके सभी किसानों की तत्काल फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश दिया तथा इसमें लापरवाही के लिए कार्यवाही के लिए सचेत किया।
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Reporter2
- Post by Pradeep srivastv1
- बरहज पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संसद में नारी वंदन महिला आरक्षण विधायक पास नहीं होने के बाद विपक्ष पर बोला हमला।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।1