15 फीट गहरे ककरहा नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड पर हादसा, देर शाम तक रेस्क्यू जारी दमोह। जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड स्थित ककरहा नाले में मंगलवार शाम तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन नाले में अधिक पानी और गहराई के कारण देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कार पूरी तरह पानी में समा गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार ग्राम कोडे से सिंग्रामपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिंग्रामपुर चौकी के प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि चालक सुरक्षित है और दुर्घटनाग्रस्त कार जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र के एक व्यक्ति की है। पुलिस तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
15 फीट गहरे ककरहा नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड पर हादसा, देर शाम तक रेस्क्यू जारी दमोह। जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड स्थित ककरहा नाले में मंगलवार शाम तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना हो गया। घटना की सूचना
मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन नाले में अधिक पानी और गहराई के कारण देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कार पूरी तरह पानी में समा गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने पर लोगों
ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार ग्राम कोडे से सिंग्रामपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिंग्रामपुर चौकी के प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि चालक सुरक्षित है और दुर्घटनाग्रस्त कार जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र के एक व्यक्ति की है। पुलिस तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
- हटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज एसडीएम राकेश मरकाम ने दी समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत1
- ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रमपुरा में भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग दमोह पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत सिंगपुर अंतर्गत ग्राम रमपुरा में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम शिकायत प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता सतेन्द्र सिंह राजपूत ने आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2024-25 में ग्राम रमपुरा में सीसी रोड, नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं सरकारी हैंडपंप स्थापना जैसे विकास कार्यों के लिए राशि आहरित कर ली गई, लेकिन कई कार्य या तो मौके पर कराए ही नहीं गए या अधूरे छोड़ दिए गए। शिकायत में कहा गया है कि हनुमान मंदिर के बगीचे में सरकारी हैंडपंप लगाने के नाम पर स्वीकृत राशि निकाल ली गई, जबकि स्थल पर हैंडपंप स्थापित नहीं किया गया। वहीं तालाब गहरीकरण के लिए भी राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है, लेकिन मौके पर कार्य नहीं होने की बात कही गई है। आवेदन के अनुसार 5 अगस्त 2026 को नीम के चबूतरे से एक मकान तक बनाए जा रहे सीसी रोड में घटिया एवं निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही लगभग एक वर्ष पहले निर्मित नाली आज तक अधूरी पड़ी है और उसे ऊपर से ढंका भी नहीं गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा शासकीय राशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- तेदूखेड़ा खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, व्यवस्था संभालने पहुंची तेंदूखेड़ा पुलिस पानी की किल्लत पर टीआई ने बुलवाया तेदूखेड़ा खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, व्यवस्था संभालने पहुंची तेंदूखेड़ा पुलिस पानी की किल्लत पर टीआई ने बुलवाया ठंडे पानी के कंटेनर पुलिसकर्मियों ने किसानों को पिलाया पानी खाद को लेकर भीड़ भाड़ का आलम बना!1
- शाहगढ़ में CMO पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग शाहगढ़ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ चार महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक सागर को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में मारपीट, छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संगीता आदिवासी, राधारानी आदिवासी, सुमन चढ़ार और रूपा यादव का आरोप है कि वे 4 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय कुटीर (आवास) की जानकारी लेने पहुंची थीं। इसी दौरान CMO ने कथित रूप से उनसे पैसों की मांग की। महिलाओं का कहना है कि पैसे नहीं होने की बात कहने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संगीता आदिवासी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं अन्य महिलाओं के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। महिलाओं का आरोप है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने भी CMO के कहने पर उनके साथ मारपीट की। महिलाओं का यह भी कहना है कि घटना के बाद जब वे शाहगढ़ थाने पहुंचीं तो उनकी शिकायत निष्पक्ष तरीके से दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त कर जांच की जा रही है। वहीं, इस संबंध में CMO विनय कुमार मिश्रा का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।3
- जन पुस्तकालय बघवार कला जनपद पंचायत शाहनगर जिला पन्ना में किताबों के स्थान पर रखे सीमेंट के कट्टे जन पुस्तकालय बघवार कला जनपद पंचायत शाहनगर जिला पन्ना में किताबों के स्थान पर रखे सीमेंट के कट्टे जिला प्रशासन मौन1
- सूखा खरीदी केंद्र पर किसानों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी पथरिया। पथरिया क्षेत्र के सूखा स्थित मंगलमूर्ति कपास्या वेयरहाउस में संचालित सेवा सहकारी समिति केवलारी के खरीदी केंद्र का आज बुधवार दोपहर 3 बजे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। किसान मोर्चा पथरिया अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी टीम के साथ केंद्र पहुंचे और किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि केंद्र पर फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को पेयजल, छांव और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि केंद्र पर केवल तीन कांटों से तुलाई की जा रही है। इससे टोकन मिलने के बावजूद किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं खरीदी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता संकरा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसान मोर्चा ने समिति प्रबंधक से मार्ग पर मुरम डलवाने, तुलाई व्यवस्था बढ़ाने तथा पेयजल व छांव सहित सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- 15 फीट गहरे ककरहा नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड पर हादसा, देर शाम तक रेस्क्यू जारी दमोह। जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर–पोड़ी लिंक रोड स्थित ककरहा नाले में मंगलवार शाम तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन नाले में अधिक पानी और गहराई के कारण देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कार पूरी तरह पानी में समा गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार ग्राम कोडे से सिंग्रामपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिंग्रामपुर चौकी के प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि चालक सुरक्षित है और दुर्घटनाग्रस्त कार जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र के एक व्यक्ति की है। पुलिस तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण मानते हुए मामले की जांच कर रही है।3