उनियारा, सीएल जी सदस्यों की हुई बैठक एडिशनल एसपी ने लीबैठक पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशे की अवैध बिक्री तथा यातायात व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विभिन्न सुझाव और समस्याएं रखीं। सीएलजी सदस्यों ने तहसील क्षेत्र में बाहर से आने वाले फेरीवालों एवं संदिग्ध लोगों का पुलिस स्तर पर सत्यापन कराने की मांग की। साथ ही विभिन्न बीट क्षेत्रों में लगाए गए बीट कांस्टेबलों के नाम लिखे बोर्डों की स्थिति खराब होने पर उन्हें दोबारा रंग-रोगन कर स्पष्ट एवं सही तरीके से प्रदर्शित कराने की बात कही। बैठक में नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल चलाने तथा मोटरसाइकिल पर स्टंट करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें पाबंद करने की मांग की गई। सदस्यों ने क्षेत्र में नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने पर भी जोर दिया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि कई मामलों में परिवाद देने के बाद भी लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने से आमजन में असंतोष रहता है। ऐसे मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग बैठक में बस स्टैंड पर ठेले वालों के बेतरतीब खड़े रहने से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने पार्किंग व्यवस्था के अनुसार ठेले एवं अन्य वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की। इस दौरान वहां थाना प्रभारी फॉर्म खबर सहायक उप निरीक्षक रतनलाल सहित सीएलजी सदस्य में शंकर लाल ठाडा, राकेश बढ़ाया,कैलाश चौधरी,नरेश गुर्जर, घासी जैन,पुष्कर दत्त, भगवान दास पटवा, सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।
उनियारा, सीएल जी सदस्यों की हुई बैठक एडिशनल एसपी ने लीबैठक पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशे की अवैध बिक्री तथा यातायात व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विभिन्न सुझाव और समस्याएं रखीं। सीएलजी सदस्यों ने तहसील क्षेत्र में बाहर से आने वाले फेरीवालों एवं संदिग्ध लोगों का पुलिस स्तर पर सत्यापन कराने की मांग की। साथ ही विभिन्न बीट
क्षेत्रों में लगाए गए बीट कांस्टेबलों के नाम लिखे बोर्डों की स्थिति खराब होने पर उन्हें दोबारा रंग-रोगन कर स्पष्ट एवं सही तरीके से प्रदर्शित कराने की बात कही। बैठक में नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल चलाने तथा मोटरसाइकिल पर स्टंट करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें पाबंद करने की मांग की गई। सदस्यों ने क्षेत्र में नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने पर भी जोर दिया।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि कई मामलों में परिवाद देने के बाद भी लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने से आमजन में असंतोष रहता है। ऐसे मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग बैठक में बस स्टैंड पर ठेले वालों के बेतरतीब खड़े रहने से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने पार्किंग व्यवस्था के अनुसार
ठेले एवं अन्य वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की। इस दौरान वहां थाना प्रभारी फॉर्म खबर सहायक उप निरीक्षक रतनलाल सहित सीएलजी सदस्य में शंकर लाल ठाडा, राकेश बढ़ाया,कैलाश चौधरी,नरेश गुर्जर, घासी जैन,पुष्कर दत्त, भगवान दास पटवा, सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।
- *सावन 2026: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावण मास, शिव आराधना, व्रत और पर्वों का महापर्व*1
- छत्रपूरा बूंदी में 24 घंटे की अखंड राम धूनी संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु बूंदी। शहर के छत्रपूरा क्षेत्र में रामचरण कुमावत (जल सप्लायर) के निवास पर 24 घंटे की अखंड राम धूनी का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में क्षेत्र के महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम के नाम का अखंड संकीर्तन किया। पूरे 24 घंटे तक श्रीराम नाम की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन के समापन पर विधि-विधान से महाआरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्रवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला बताया। आयोजक रामचरण कुमावत ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।1
- श्योपुर:गुरु पूर्णिमा के आयोजन पर विवाद, फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई आपत्ति1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लालसोट, श्रावण के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब लालसोट। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को लालसोट पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठे। पंच महादेव की नगरी के रूप में विख्यात लालसोट के घाटेश्वर नाथ महादेव, मालेश्वर नाथ महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, चेतन्य महादेव और पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में स्थित बाबा घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रावण माह के पहले दिन लालसोट के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हर वर्ष नए उत्साह के साथ दिखाई देती है।4
- लालसोट : गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब, गुरुजनों का पूजन कर लिया आशीर्वाद उपखंड क्षेत्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर चरण वंदना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर गुरु महिमा पर प्रवचन हुए और कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संत-महात्माओं ने जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता बताई। वहीं नए शिष्यों के कान में गुरु मंत्र फुंका।1
- रेप के प्रयास में दोषी को पांच साल जेल, कोर्ट का सख्त संदेश,#rajasthan #dholpur_news #latestnews रेप के प्रयास में दोषी को पांच साल जेल, कोर्ट का सख्त संदेश,#rajasthan #dholpur_news #latestnews1
- श्योपुर एसपी की विशेष पहल पर यातायात पुलिस ने श्योपुर जिलें में शुरू की सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्राम चौपाल कार्यक्रम1
- कादेड़ा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 200 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त, 28 अतिक्रमण कार्यों पर कार्यवाही। कादेड़ा। कस्बे में गरुवार को जिला प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी सुरेश चंद्र मेघवंशी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि से करीब 200 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराई गई। अभियान के दौरान चार जेसीबी मशीनों की सहायता से खंभे, जाली, पोल और कांटेदार बाड़ हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी एवं गिरदावर धनराज राठी ने बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देश पर 7 अगस्त 2025 को चारागाह भूमि का सर्वे कर अतिक्रमण चिह्नित किया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के साथ आम सूचना के माध्यम से भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गुरुवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि करीब 28 अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से चारागाह भूमि पर खंभे, पोल, जाली और कांटेदार बाड़ लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी देते हुए पाबंद किया। कार्रवाई के दौरान कादेड़ा पटवारी जितेंद्र मीणा, विकास अधिकारी सतपाल चौधरी, खवास गिरदावर हुकम सिंह राठौड़, खवास पटवारी धनराज गुर्जर सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- राजस्थान विश्वविद्यालय में री-इवैल्यूएशन को लेकर हंगामा: महारानी कॉलेज की छात्राओं ने लगाया रिजल्ट में धांधली का आरोप जयपुर — राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) से संबद्ध महारानी कॉलेज में री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और बैक पेपर के नाम पर हो रही कथित गड़बड़ी को लेकर माहौल गर्म हो गया है। छात्र नेताओं और महारानी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में छात्र प्रतिनिधि दर्जनों छात्राओं के साथ अधिकारी के कक्ष में बैठकर कॉपियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही का आरोप लगाते दिखे। प्रदर्शन और विरोध के मुख्य बिंदु टॉपर्स को मिलीं बैक: छात्र नेता ने बताया कि स्कूल में 95%, 99% और 100% अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश के महज कुछ समय बाद ही 1 से 3 विषयों में 'बैक' (अनुत्तीर्ण) थमा दी गई है। पारिवारिक व मानसिक दबाव: दूर-दराज के गांवों, कस्बों और जिलों से टॉप करके आईं छात्राओं पर इस परिणाम के बाद मानसिक और सामाजिक दबाव बन रहा है। 'री-इवैल्यूएशन बैक स्कैम' के आरोप: छात्राओं और छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अंक कम दिए जाते हैं या फेल किया जाता है, ताकि छात्र मजबूरी में भारी-भरकम फीस देकर री-इवैल्यूएशन का फॉर्म भरें। अधिकारी के सामने छात्र नेता का तीखा बयान प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधि ने कहा: "मैम, ये सभी छात्राएं अपने गांव, कस्बे और जिले की टॉपर रही हैं। किसी के 95% हैं, किसी के 99% तो किसी के 100%। इनके माता-पिता ने बड़े अरमानों से इन्हें महारानी कॉलेज भेजा था। लेकिन एक महीने बाद जब रिजल्ट आता है, तो 99% अंक लाने वाली छात्र 3 विषयों में बैक पा रही है। अब परिवार वाले इनके चरित्र और पढ़ाई पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ। इसमें गलती किसकी है?" छात्राओं की मांगें राजस्थान विश्वविद्यालय की इस मूल्यांकन प्रक्रिया से असंतुष्ट छात्राओं ने मांग की है कि: उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा और पारदर्शी जांच की जाए। लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। री-इवैल्यूएशन शुल्क में कटौती कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।1