Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाई आज आपका खास दिन है जीवन की खूबसूरती को खोजते रहो और हर पल का आनंद लो जन्मदिन मुबारक हो
Jitendra bahadur Dubey
भाई आज आपका खास दिन है जीवन की खूबसूरती को खोजते रहो और हर पल का आनंद लो जन्मदिन मुबारक हो
More news from Varanasi and nearby areas
- *गैस सिलेंडर की कमी ने मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई को भी किया प्रभावित* अन्नक्षेत्र कीं एक शाखा बंद हुई भक्त मायूस हो कर लौटे वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई चलाने में कठिनाई हो रही है। मंदिर की एक शाखा में तो भोजन वितरण भी बंद हुआ है हजारों भक्त मायूस होकर वापस लौट गये महंत शंकर पूरी ने कहा कीं व्यकल्पिक व्यवस्था देखी जारही है जल्द ही भक्तों को प्रसाद मिलेगा1
- Post by Chandan Prasad1
- *भदोही महोत्सव 15–17 मई को, इस बार स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच* भदोही। कालीन नगरी भदोही में हर वर्ष आयोजित होने वाला भदोही महोत्सव इस बार भी भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर शहर के जीवनदीप संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान महोत्सव के डायरेक्टर Krishna Mishra और Dr. A.K. Gupta ने बताया कि इस साल का महोत्सव पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा। इस बार कार्यक्रम में कई नए कलाकारों को मंच दिया जाएगा और हर साल की तरह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बॉलीवुड नाइट भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय यह महोत्सव 15, 16 और 17 मई को Sri Indrabahadur Singh National Inter College Ground में आयोजित होगा। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और बॉलीवुड नाइट जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस बार भदोही महोत्सव में एक नई पहल भी शुरू की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि स्थानीय उद्योग, व्यापारी और उद्यमी अब इस मंच पर अपने उत्पादों को भी प्रमोट कर सकेंगे। इसके लिए महोत्सव परिसर में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कालीन उद्योग से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों और कंपनियों को अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का बड़ा अवसर मिलेगा। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार महोत्सव के आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। Shailesh Kumar Mishra द्वारा इस आयोजन को लेकर सकारात्मक सहयोग दिया जा रहा है। आयोजक डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से इस बार का भदोही महोत्सव और भी यादगार बनने की उम्मीद है। महोत्सव के आयोजन को लेकर जिले के लोगों में भी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि भदोही महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं, खेल और उद्योग को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा अवसर बनता जा रहा है।3
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।1
- भदोही जिले के ग्राम सभा कलनुआ में श्री मद भागवत कथा खत्म हो गया और गया जा रहे है राधे राधे1
- हेडलाइंस: भदोही में जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग की मरम्मत शुरू, गिट्टी और डामर से भर रहे गड्ढे, राहगीरों को मिलेगी राहत समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग पर इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- गोपीगंज। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां पर ट्रक व चार पहिया वाहन चालक अक्सर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अपनी जरूरतें पूरी करते देखे जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार वाहनों के बीच रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पतंजलि के जिला प्रभारी रामजी पाल ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।1
- Post by Anupam tiwari1