Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंबई में Lenskart शोरूम पर हंगामा.... भाजपा नेत्री ने सुनाई मैनेजर खरी खरी 😱 आप भी देखिए LIVE वीडियो मुंबई में BJP नेता नाजिया इलाही खान का Lenskart शोरूम में पहुंचकर विरोध ! क्या हुआ? शोरूम में जाकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा मैनेजर मोहसिन खान को जमकर सुनाई खरी-खोटी - मामला गरमाया बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद धार्मिक प्रतीकों और ड्रेस कोड को लेकर उठे मुद्दे से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कहीं समर्थन, कहीं विरोध लोग इसे आस्था बनाम कंपनी पॉलिसी का मुद्दा बता रहे हैं ! सच्चाई जानना जरूरी वायरल वीडियो का पूरा संदर्भ और आधिकारिक बयान जरूर देखें
JOURNALIST REETESH PRATAP
मुंबई में Lenskart शोरूम पर हंगामा.... भाजपा नेत्री ने सुनाई मैनेजर खरी खरी 😱 आप भी देखिए LIVE वीडियो मुंबई में BJP नेता नाजिया इलाही खान का Lenskart शोरूम में पहुंचकर विरोध ! क्या हुआ? शोरूम में जाकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा मैनेजर मोहसिन खान को जमकर सुनाई खरी-खोटी - मामला गरमाया बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद धार्मिक प्रतीकों और ड्रेस कोड को लेकर उठे मुद्दे से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कहीं समर्थन, कहीं विरोध लोग इसे आस्था बनाम कंपनी पॉलिसी का मुद्दा बता रहे हैं ! सच्चाई जानना जरूरी वायरल वीडियो का पूरा संदर्भ और आधिकारिक बयान जरूर देखें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुंबई में BJP नेता नाजिया इलाही खान का Lenskart शोरूम में पहुंचकर विरोध ! क्या हुआ? शोरूम में जाकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा मैनेजर मोहसिन खान को जमकर सुनाई खरी-खोटी - मामला गरमाया बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद धार्मिक प्रतीकों और ड्रेस कोड को लेकर उठे मुद्दे से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कहीं समर्थन, कहीं विरोध लोग इसे आस्था बनाम कंपनी पॉलिसी का मुद्दा बता रहे हैं ! सच्चाई जानना जरूरी वायरल वीडियो का पूरा संदर्भ और आधिकारिक बयान जरूर देखें1
- संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी यादराम पुत्र मनीराम ने एक दंपत्ति और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त दंपत्ति द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही की जाती है और धमकाकर दबाव बनाया जाता है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी कई मामलों में लोगों को फंसा चुकी है। एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि उसकी बेटी के नाम से दर्ज एक गंभीर मुकदमे में बाद में न्यायालय में बयान बदलने की बात सामने आई थी। खबर में पीड़ित युवती का नाम गोपनीय रखा गया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी दंपत्ति द्वारा प्रार्थी के पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और अब पूरे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध कब्जा, गाली-गलौज और मारपीट जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। यादराम ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।2
- जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा*को सकुशल / शान्तिपूर्ण / नकलविहीन / निष्पक्ष संपन्न कराये जाने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटीरत् अधिकारीगण/कर्म0गण को परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*1
- शामली में बीच बाजार युवती से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार शामली। जनपद के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक युवती के साथ सरेआम अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुर्का पहने एक युवती को एक युवक ने भरे बाजार में जबरन हाथ पकड़कर गली में खींच लिया। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ मोड़ा, लात-घूंसों से मारपीट की और उसे नाली में धक्का दे दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंजीत के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।1
- बदायूं स्लग –आंगनवाड़ी द्वारा बच्चों के हक का पोषाहार नियमित रूप से नहीं मिलता,ग्रामीणों ने लगाया आरोप एंकर - मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरा पारवाला के मजरा मौलिया नगला में आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। ग्रामीण अमर सिंह द्वारा 11 अप्रैल को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद 22 अप्रैल को उझानी सीडीपीओ शोभा शर्मा मौके पर पहुंचीं और जांच की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बच्चों को साल में केवल दो से तीन बार ही पोषाहार दिया जाता है और कई बार पूछने पर बताया जाता है कि ऊपर से पोषाहार आता ही नहीं है।सीडीपीओ ने रजिस्टर की जांच कर ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज मूसाझाग में भीषण हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा दिल दहलाने वाला है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है। हादसा के दौरान किसी के द्वारा बनाई गई वायरल वीडियो को देखकर हर कोई परेशान है। लग्जरी गाड़ी ने मां बेटा की बाइक को टक्कर मारी और 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस सड़क हादसे में बेटा घायल हो गया गंभीर रूप से और मां की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है वही मां के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मूसाझाग थाना क्षेत्र में नई सड़क बिना रोड पर गांव मनिकापुर कौर चौराहा गंगा एक्सप्रेसवे रिंग रोड के पास सड़क हादसा हो गया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बामियाना निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री 45 वर्ष अपने बेटा प्रताप 23 वर्ष के साथ हेलो मोटो के लिए आ रही थी। अचानक तिगुलापुर के पास नई सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे की ओर से आ रही लग्जरी गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त रही की बाइक को गाड़ी में फंसा कर 50 मीटर तक घसीटती रही। घसीटते घसीटते गाड़ी सड़क से साइड में ठंडी में चली गई। भीषण सड़क हादसा होने से हड़कप मच गया और चीख पुकार मच गई। आसपास की भीड़ पहुंच गई और गाड़ी से जैसे तैसे बाइक सवार प्रताप को घायल अवस्था में निकाला गया और फिर गाड़ी में फंसे सावित्री के शव को जैसे पैसे निकाला और फिर एंबुलेंस से तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया और फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है और गाड़ी चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की मां बेटा बाइक से गांव से दातागंज के लिए आ रहे थे इसी बीच रास्ते में हादसे के शिकार हो गए और मां की मौत हो गई। सपा नेता की है गाड़ी मूसाझाग नई सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक सवार मां बेटा को जिस गाड़ी ने रौंदा है। वह लग्जरी गाड़ी किसी आम व्यक्ति की नहीं सपा नेता की है। गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी समाजवादी पार्टी की नेता की बताई जा रही है।3
- आंवला। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत झिंझरी में बंदरों के आतंक ने एक और जान ले ली। मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना में छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति नरसिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी रोज़ की तरह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, झिंझरी गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। बीते एक वर्ष में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इन हमलावर बंदरों का शिकार हो चुके हैं। गोविन्द पुत्र नरेश का कूल्हा टूट चुका है, आदेश पुत्र हरसहाय के दोनों पैर टूट गए, अखिलेश पुत्र राजेश्वर का पैर, शोभित पुत्र जगमोहन का हाथ और लीलावती पत्नी तारीफ सिंह की कमर टूट चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान उमेश यादव मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और ग्रामीणों के सहयोग से इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। गांव में अब डर का माहौल है। लोग छत पर जाने से भी घबराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।2
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1