logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए 15 सितंबर को ट्रायल, तैयारी पूरी पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन, नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम संभालेगी जिम्मेदारी जशपुरनगर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से मान्यता मिलने के बाद जिला कबड्डी संघ जशपुर द्वारा जिले में पहली बार जूनियर वर्ग की कबड्डी टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे पत्थलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया है। जिला कबड्डी संघ द्वारा चयनित टीम को आगामी 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक स्वामी आत्मानंद स्कूल, पुराना बस स्टैंड पंडरिया, जिला-कवर्धा में आयोजित होने वाली 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम करेगी प्रतिभा का परीक्षण:- चयन ट्रायल में नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार एवं उनकी टीम खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का परीक्षण करेगी। ट्रायल के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जूनियर कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं खेल मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज:- चयन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को 300 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पंजीयन 15 सितंबर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक होगा। पंजीयन के दौरान निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है: - आधार कार्ड। - कक्षा 10वीं की अंकसूची। - जन्मतिथि सत्यापन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र। - 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो। खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पात्रता:- जूनियर वर्ग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म 4 नवंबर 2006 या उसके बाद का होना आवश्यक है। निर्धारित वजन सीमा इस प्रकार है: - पुरुष वर्ग: अधिकतम 75 किलोग्राम। - महिला वर्ग: अधिकतम 65 किलोग्राम। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से की अपील:- जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जिले के सभी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम तैयार करने की यह पहल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। संघ के सचिव धनुराम यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल पूरे जशपुर जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने का मंच मिलेगा। जिला कबड्डी संघ ने जिले के सभी इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

1 hr ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
fcd9a6f8-717d-4a11-93e4-ffdfd6bcd969

जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए 15 सितंबर को ट्रायल, तैयारी पूरी पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन, नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम संभालेगी जिम्मेदारी जशपुरनगर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से मान्यता मिलने के बाद जिला कबड्डी संघ जशपुर द्वारा जिले में पहली बार जूनियर वर्ग की कबड्डी टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे पत्थलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया है। जिला कबड्डी संघ द्वारा चयनित टीम को आगामी 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक स्वामी आत्मानंद स्कूल, पुराना बस स्टैंड पंडरिया, जिला-कवर्धा में आयोजित होने वाली 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम करेगी प्रतिभा का परीक्षण:- चयन ट्रायल में नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार एवं उनकी टीम खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का परीक्षण करेगी। ट्रायल के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जूनियर कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं खेल मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज:- चयन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को 300 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पंजीयन 15 सितंबर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक होगा। पंजीयन के दौरान निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है: - आधार कार्ड। - कक्षा 10वीं की अंकसूची। - जन्मतिथि सत्यापन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र। - 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो। खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पात्रता:- जूनियर वर्ग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म 4 नवंबर 2006 या उसके बाद का होना आवश्यक है। निर्धारित वजन सीमा इस प्रकार है: - पुरुष वर्ग: अधिकतम 75 किलोग्राम। - महिला वर्ग: अधिकतम 65 किलोग्राम। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से की अपील:- जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जिले के सभी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम तैयार करने की यह पहल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। संघ के सचिव धनुराम यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल पूरे जशपुर जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने का मंच मिलेगा। जिला कबड्डी संघ ने जिले के सभी इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई, 39 पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में 29 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 नई फाइलें खोली जा चुकी हैं, जिनमें थाना कोतवाली की 2, गांधीनगर की 2 और मणीपुर की 1 फाइल शामिल है। शेष 24 मामलों में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत 39 प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें कोतवाली के 18, गांधीनगर के 16, मणीपुर के 3 और चौकी रघुनाथपुर के 2 प्रकरण शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई, 39 पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में 29 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 नई फाइलें खोली जा चुकी हैं, जिनमें थाना कोतवाली की 2, गांधीनगर की 2 और मणीपुर की 1 फाइल शामिल है। शेष 24 मामलों में कार्रवाई जारी है।
इसके अलावा आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत 39 प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें कोतवाली के 18, गांधीनगर के 16, मणीपुर के 3 और चौकी रघुनाथपुर के 2 प्रकरण शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24 बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
    1
    बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    1
    *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त*
*रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
*रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी*
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी।
चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*बाइक चोरी  का मामला*
इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
*मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी*
दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया।
पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली।
*दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा*
इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    1
    न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की। परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”
    2
    रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य
रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।
मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की।
परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा
“घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    1
    गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

गुमला। उपायुक्त  दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े  कई आवेदन प्राप्त हुए।
चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    1
    शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.