Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। प्रेस विज्ञप्ति (संख्या -01) 7 फरवरी। जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। 07.02.2026.
Vivek Shrivastava.
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। प्रेस विज्ञप्ति (संख्या -01) 7 फरवरी। जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। 07.02.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। 07.02.2026.1
- बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एफसीआई गोदाम के पास शहीद भगत सिंह खेल मैदान के सामने हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन किसी कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए बैरिया लाया गया था और खेल मैदान के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पार करते हुए एफसीआई गोदाम के सामने बैठे बुजुर्ग को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान पिकअप ने राजकुमार चौधरी की गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि घटनास्थल पर तीन लोग बैठे थे, जिनमें से दो किसी तरह भागकर बच गए, जबकि एक बुजुर्ग वाहन की चपेट में आ गए। घायल की पहचान बैरिया पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी रामसेवक साह (58) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल बैरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा वाहन किस कंपनी का है और किसके नाम पर है, इसकी जांच की जा रही है।1
- मझौलिया के सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मदरसा खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर तथा जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खेल सामाजिक सौहार्द और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में खेलकूद की समृद्ध परंपरा रही है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और समरसता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, उमंग और अनुशासन पैदा करने में खेलकूद की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट के आयोजक एवं मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख दी। डॉ. अख्तर ने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाली टीम को भी विनम्रता और खेल भावना बनाए रखनी चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम, सचिव डॉ. सरफराज आलम एवं डॉ. अरशद अली ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान निर्णायकों का फैसला सर्वमान्य होगा। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। पहला मुकाबला सेमरा वृत्त और अध कपरिया की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमरा वृत्त की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला मिश्रौली और दिउलिया की टीम के बीच खेला गया। मैचों में रेफरी की भूमिका शकील अख्तर, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इम्तियाज और अजमल हुसैन ने निभाई, जबकि कमेंट्री मतिम आलम ने की। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इकरामुल हक, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह, अशोक राम, उमर अली, आलमगीर अंसारी, इरशाद आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।4
- *निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा* *==नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,* *==आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।1
- सुगौली ओवरब्रिज पर बेसुध घायल पड़ा मिला युवक। जांच में वह रक्सौल हरैया निवासी शिक्षक पाया गया। जो मोतिहारी डायट से प्रशिक्षण लेकर वापस हो रहा था।1
- बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का नाम लंबे समय से अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजीत सरकार हत्याकांड, बृज बिहारी हत्याकांड और अन्य गंभीर मामलों में पप्पू यादव की संलिप्तता रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चर्चित अपराधी हेडली को नेपाल भगाने में पप्पू यादव की भूमिका थी और हेडली की कथित नोटबुक में इसका जिक्र है। डॉ. जायसवाल ने यह आरोप भी लगाया कि चीन से आने वाले अवैध सामान की तस्करी पूर्णिया के रास्ते होती है, जिसमें पप्पू यादव शामिल रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब ऐसे व्यक्ति अपराध पर बोलते हैं तो हैरानी होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों के बावजूद वह जेल से बाहर कैसे हैं। इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।1
- यूपी के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी से छिपकर तीसरी शादी करने जा रहा था. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. मंडप में दूल्हा बैठा हुआ था. तभी पुलिस के साथ पत्नी पहुंच गई. पत्नी ने शादी समारोह में हंगामा करते हुए पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. हंगामा होता देख महिला के साथ पहुंची पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया1
- बैरिया अंचल क्षेत्र के बगही निमिया टोला में शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्री करीब 2:40 मिनट पर भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में घर में बंधी पांच बकरियों के साथ एक गाय और उसके बछड़े की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि प्रमोद चौधरी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवा और आग की लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित विनोद चौधरी तथा अकलु चौधरी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधी 5 बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने गाय और उसके बछड़े को अर्धजली अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सरकारी मुआवजे की मांग की है।1