रसूलाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 19/20.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कटरा गोपालपुर मोड़ थाना क्षेत्र रसूलाबाद से अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ बडे कुरील पुत्र कल्लू उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम तिश्ती थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को समय करीब 02.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 363/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. श्याम सिंह उर्फ बडे कुरील पुत्र कल्लू उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम तिश्ती थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात। *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर । *अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 363/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 162/2026 धारा 115(2)/118(1)/131/296/3(5)/351(3)/352/74 बीएनएस थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात । 3. मु0अ0सं0 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 4. मु0अ0सं0 331/2021 धारा 323/325/452/504/506 भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 5. मु0अ0सं0 701/2020 धारा 323/498ए भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 6. मु0अ0सं0 191/2011 धारा 307 भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री केशव देव चौकी प्रभारी तिश्ती, 2. का0 288 सूर्यसेन, 3. का0 259 सरवरे आलम, 4. रि0का0 670 गजेन्द्र ।
रसूलाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 19/20.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कटरा गोपालपुर मोड़ थाना क्षेत्र रसूलाबाद से अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ बडे कुरील पुत्र कल्लू उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम तिश्ती थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को समय करीब 02.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 363/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. श्याम सिंह उर्फ बडे कुरील पुत्र कल्लू उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम तिश्ती थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात। *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर । *अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 363/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 162/2026 धारा 115(2)/118(1)/131/296/3(5)/351(3)/352/74 बीएनएस थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात । 3. मु0अ0सं0 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 4. मु0अ0सं0 331/2021 धारा 323/325/452/504/506 भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 5. मु0अ0सं0 701/2020 धारा 323/498ए भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात । 6. मु0अ0सं0 191/2011 धारा 307 भादवि0 थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री केशव देव चौकी प्रभारी तिश्ती, 2. का0 288 सूर्यसेन, 3. का0 259 सरवरे आलम, 4. रि0का0 670 गजेन्द्र ।
- गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार विधायक पूनम संखवार ने भी दी सरकार की योजनाओं की जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत झींझक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद हीरामंशा, दबौली और किशौरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने ग्रामीणों से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान अनमोल गुप्ता, राहुल राजपूत, बिनोद दुबे, प्रधान अलका सिंह, प्रधान सीता कुशवाहा, राजवीर सिंह, बिपिन राजावत, राजकुमार पाल, लाला त्रिवेदी, पवन पाल व उजियारे लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।2
- नशे और मंहगे शौक ने चार दोस्तों को बना दिया लुटेरा। चौबेपुर लूटकांड का पर्दाफाश। चौबेपुर के चर्चित लूटकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। नशे और मंहगे शौक पूरे करने के लिए चार दोस्तों ने ड्राइवर संग मिलकर घटना को अंजाम दिया।1
- संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है। इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया। कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।1
- औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित बदमाश किया गिरफ्तार औरैया कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चैकिंग के दौरान ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से चोर रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी अहमदगढ़, थाना झिझाना, जिला शामली को चोरी की बिना नंबर प्लेट होंडा SP-160 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।1
- PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गणेश महोत्सव में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी, की संध्या आरती तेरा गांव में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार शाम संदलपुर ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजा-अर्चना कर संध्या आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय हो गया। ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान आयोजक समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।1
- झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।1