logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: कोटा जिले के दरा की घाटी में कल फिर जाम लगने से बिगड़े हालात दरा की घाटी में बीच सड़क पर वाहन खराब होने से कल एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

कोटा: कोटा जिले के दरा की घाटी में कल फिर जाम लगने से बिगड़े हालात दरा की घाटी में बीच सड़क पर वाहन खराब होने से कल एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Ahmed Siraj Farooqi
    1
    Post by Ahmed Siraj Farooqi
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार शंकर सुमन ढाबा, नया खेड़ा के पास 4 से 5 बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल विष्णु, ब्रजमोहन और निर्मल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीच-बचाव करने आए लोरीक गुर्जर पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट आई।
    2
    कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शंकर सुमन ढाबा, नया खेड़ा के पास 4 से 5 बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल विष्णु, ब्रजमोहन और निर्मल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीच-बचाव करने आए लोरीक गुर्जर पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट आई।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।
    1
    कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा में ब्याज के पैसों के लेन-देन को लेकर घर में अकेला पाकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात के बाद नकदी और आभूषण लेकर फरार होते हुए इसे लूट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    कोटा में ब्याज के पैसों के लेन-देन को लेकर घर में अकेला पाकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात के बाद नकदी और आभूषण लेकर फरार होते हुए इसे लूट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • केशवरायपाटन,नोताडा क्षेत्र में अवैध खनन पर कोटा माइनिंग विभाग की टीम ने की कार्रवाई, दो वाहनों पर लगाया 2लाख 37 हजार का जुर्माना
    1
    केशवरायपाटन,नोताडा क्षेत्र में अवैध खनन पर कोटा माइनिंग विभाग की टीम ने की कार्रवाई, दो वाहनों पर लगाया 2लाख 37 हजार का जुर्माना
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भैंसरोड़गढ़ में त्रिदिवसीय गणगौर महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार, 23 मार्च को ऊपरलागढ़ स्थित बड़ा मंदिर से ईसर जी व गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भैंसरोड़गढ़ स्थित बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंची, जहां पुष्पवर्षा के बीच पारंपरिक मेहंदी रस्म अदा की गई। इसके बाद शोभायात्रा केशव बाजार होते हुए निचला चौगान पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में गणगौर महोत्सव समिति के सदस्य, समस्त भैंसरोड़गढ़ वासी एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से शामिल रहा।
    4
    भैंसरोड़गढ़ में त्रिदिवसीय गणगौर महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार, 23 मार्च को ऊपरलागढ़ स्थित बड़ा मंदिर से ईसर जी व गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा भैंसरोड़गढ़ स्थित बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंची, जहां पुष्पवर्षा के बीच पारंपरिक मेहंदी रस्म अदा की गई। इसके बाद शोभायात्रा केशव बाजार होते हुए निचला चौगान पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई।
शोभायात्रा में गणगौर महोत्सव समिति के सदस्य, समस्त भैंसरोड़गढ़ वासी एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से शामिल रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • दरा की घाटी में बीच सड़क पर वाहन खराब होने से कल एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    1
    दरा की घाटी में बीच सड़क पर वाहन खराब होने से कल एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.