Shuru
Apke Nagar Ki App…
*उचेहरा - जनपद के रगला पंचायत में करीब 8 माह पूर्व बनी पी सी रोड के उड़े परखच्चे, *उचेहरा - जनपद के रगला पंचायत में करीब 8 माह पूर्व बनी पी सी रोड के उड़े परखच्चे, रोड पंचायत के 10 वार्ड में बनी थी।*
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*उचेहरा - जनपद के रगला पंचायत में करीब 8 माह पूर्व बनी पी सी रोड के उड़े परखच्चे, *उचेहरा - जनपद के रगला पंचायत में करीब 8 माह पूर्व बनी पी सी रोड के उड़े परखच्चे, रोड पंचायत के 10 वार्ड में बनी थी।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निषादराज जयंती पर कार्यक्रम सम्पन्न उमरिया//जिला मुख्यालय स्थित होटल चंदेल में निषादराज जयंती के अवसर पर मांझी बर्मन उत्थान समिति उमरिया के द्वारा भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुषों की भारी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने निषादराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने निषादराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान भगवान श्रीराम के परम मित्र और अनन्य भक्त थे तथा उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सच्ची मित्रता, सेवा और समर्पण ही मनुष्य को महान बनाते हैं। कार्यक्रम में रामकरण केवट, शंकर लाल बर्मन एवं राम सिया रायकवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने, शिक्षा को बढ़ावा देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि निषाद समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी सफल बनाया। उपस्थित जनों ने निषाद समाज की एकता एवं उन्नति के लिए संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सचिन मांझी, संदीप सोधिया, नीरज बर्मन एवं राहुल बर्मन की विशेष भूमिका रही। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम संपन्न हुआ।1
- *उचेहरा - जनपद के रगला पंचायत में करीब 8 माह पूर्व बनी पी सी रोड के उड़े परखच्चे, रोड पंचायत के 10 वार्ड में बनी थी।*1
- गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. गमछे और कपड़ों से बचाई जान लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.1
- *मानपुर नगर परिषद में 'जीरो टॉलरेंस' का निकला दीवाला 6 महीने में ही बुझ गई विकास की 'रोशनी', GeM पोर्टल की आड़ में गुणवत्ता से समझौता!* *मानपुर (उमरिया)* मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक ओर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' और पारदर्शिता का दावा कर रही है, वहीं उमरिया जिले की नगर परिषद मानपुर में भ्रष्टाचार की जड़ें सरकारी दावों को खोखला कर रही हैं। भंडारी नदी से हंचौरा तिराहे तक लगाई गई लाखों की LED स्ट्रीट लाइटें महज 6 महीने में दम तोड़ चुकी हैं। अंधेरी सड़कें अब प्रशासन की कथित 'ईमानदारी' पर सवालिया निशान लगा रही हैं। *भ्रष्टाचार का 'मानपुर मॉडल': कमीशन का खेल?* नगर परिषद द्वारा सड़कों को रोशन करने के नाम पर की गई यह खरीदी अब विवादों के घेरे में है। GeM पोर्टल के माध्यम से हुई इस खरीदी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।घटिया गुणवत्ता के कारण खरीदी गई लाइटें, पोल और साइन बोर्ड अपनी तय समय सीमा भी पूरी नहीं कर पाए।वही नगरवासियों और जानकारों का मानना है कि सप्लायर और जिम्मेदारों के बीच साठगांठ के चलते मानकों की बलि दी गई, ताकि 'कमीशन' की राशि सुरक्षित की जा सके। *जांच का 'झुनझुना': 3 महीने बाद भी नतीजा सिफर* भ्रष्टाचार के इस अंधेरे के खिलाफ 08 दिसंबर 2025 को युवक कांग्रेस ने हुंकार भरी थी। SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। उस दौरान जांच टीम गठित करने का आश्वासन तो मिला, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी फाइल ठंडे बस्ते में है।सवाल यह उठता है कि आखिर वह कौन सा 'सफेदपोश' या 'रसूखदार' है, जिसे बचाने के लिए जांच की कछुआ चाल का सहारा लिया जा रहा है? क्या सरकार का 'जीरो टॉलरेंस' सिर्फ विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित है? नियमानुसार 1 से 3 साल की वारंटी होने के बावजूद खराब लाइटों को सप्लायर से अभी तक क्यों नहीं बदलवाया गया l भंडारी नदी से हंचौरा तिराहे पर पसरे अंधेरे और लगी हुई एलइडी लाइट के आंख मिचौली के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या हादसे का जिम्मेदार क्या नगर परिषद प्रबंधन होगा? मानपुर की जनता अब कागजी जांच से थक चुकी है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि जिला कलेक्टर उमरिया स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें। खरीदी प्रक्रिया से लेकर भुगतान की फाइलों तक की सूक्ष्म जांच होनी चाहिए। यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि मानपुर में विकास की रोशनी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का अंधेरा ही हावी है।3
- == शहडोल 24 मार्च 2026:- जहां आमतौर पर युवा नौकरी की तलाश में शहरों का रुख करते हैं, वहीं शहडोल जिले के सुदूर वनांचल ग्राम टेंघा निवासी युवक पारसमणि सिंह ने पढ़ाई को ताकत बनाकर खेती में इतिहास रच दिया है। तीन-तीन मास्टर डिग्री जूलॉजी, इंग्लिश और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है और वर्तमान में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई भी कर रहे हैं। नौकरी के पीछे भागने की बजाय पारसमणि ने जंगल के बीच हाईटेक हॉर्टिकल्चर फार्मिंग शुरू की और आज लाखों की कमाई कर रहे है। पारसमणी सिंह (36 वर्ष) ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच वैज्ञानिक हो और इरादे मजबूत हों, तो जंगल भी अवसर बन सकता है। पारसमणी सिंह करीब 10 से 15 साल तक अतिथि शिक्षक के रूप में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का दायित्व निभाने के बाद उनका मन नौकरी में नहीं लगा। वे कुछ अलग करना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाया और गांव में आधुनिक खेती का मॉडल खड़ा कर दिया। 25 से 30 लोगों को रोजगार, 20-25 लाख का कारोबार पारसमणी सिंह 15 से 20 एकड़ भूमि में व्यावसायिक सब्जी खेती कर रहे हैं। उनके फार्म में 25 से 30 स्थानीय लोगों को नियमित रोजगार मिला हुआ है। टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, खीरा, भिंडी, बरबटी, गोभी, लौकी, तरोई, कद्दू के साथ-साथ नींबू और गेंदा फूल की खेती भी की जा रही है। गेंदा फूल से उन्हें दोहरा फायदा मिलता है अतिरिक्त आमदनी और कीट नियंत्रण भी होता है। ड्रिप-मल्चिंग से बदली किस्मत शुरुआत में दो साल तक संघर्ष भी रहा, लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद पारसमणी सिंह ने ड्रिप इरीगेशन और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया। आज उनकी सब्जियां शहडोल तक सीमित नहीं, बल्कि अनूपपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर की मंडियों तक पहुंच रही हैं। सालाना 10 से 15 लाख की शुद्ध कमाई हाईटेक खेती में सालाना 4-5 लाख रुपये की लागत के बाद भी पारसमणी सिंह 10 से 15 लाख रुपये तक की शुद्ध बचत कर लेते हैं। नर्सरी वे रायपुर और अंबिकापुर जैसी जगहों से मंगवाते हैं, जिससे गुणवत्ता बनी रहती है। पारसमणी सिंह अब अपने खेती के रकबे को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह सफलता कहानी न सिर्फ शहडोल, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।1
- शहडोल (ब्यूरो)। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवा में बिजली बिल वसूली के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर हमला, अभद्रता, धमकी और वाहन से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 मार्च 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब विभागीय टीम बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता विकाश गोंडुड़े अपने कर्मचारियों के साथ ग्राम गिरवा में उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल रहे थे। इसी दौरान पवन यादव नामक व्यक्ति अपने वाहन से मौके पर पहुंचा और आरोप है कि उसने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विभाग के अनुबंधित वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब विभागीय कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भागने की कोशिश की। बताया गया है कि कर्मचारियों ने अन्य टीमों को सूचना देकर वाहन का पीछा किया, जिसके बाद ग्राम बलबहरा के पास ग्रामीणों की मदद से आरोपी के वाहन को रोका गया। वहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जहां आरोपी के साथ मौजूद नितिन रजक ने भी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए लाठी निकालकर धमकाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही। घटना के बाद कनिष्ठ अभियंता द्वारा थाना अमलाई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया गया। शिकायत में बताया गया कि विभागीय कर्मचारी नियमित रूप से राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे और उसी दौरान यह घटना घटित हुई। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच कर मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा दर्ज FIR क्रमांक 0084/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 132, 351(3) एवं 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन धाराओं में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, शासकीय कार्य में बाधा डालना, मारपीट एवं चोट पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। मामले में मुख्य आरोपी के रूप में पवन यादव निवासी बुढ़ार, जिला शहडोल का नाम सामने आया है। वहीं नितिन रजक का भी घटनाक्रम में उल्लेख किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में खास बात यह सामने आई है कि विद्युत विभाग द्वारा दी गई लिखित शिकायत और पुलिस द्वारा दर्ज FIR में घटना का विवरण लगभग समान है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत होता है। दोनों दस्तावेजों में यह स्पष्ट उल्लेख है कि घटना शासकीय कार्य के दौरान हुई और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व हमला किया गया। सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। यदि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।9
- Post by Sumit Singh Chandel1
- 2026 को माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल स्थित नर्मदा उद्गम क्षेत्र में आयोजित होने जा रही है। 🙏🌊 इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को में आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🔸 आवास, भोजन, परिवहन एवं अतिथि सत्कार जैसी व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा 🔸 सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ 🔸 आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प 🌿 माँ नर्मदा की पावन धरा पर देशभर के पत्रकार साथियों का यह संगम न सिर्फ संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा, बल्कि पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा भी तय करेगा। 🤝 एकता • शक्ति • पत्रकारिता का स्वाभिमान1