logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैश्य समाज की ताकत एकता में, सहभागिता से संगठन होगा मजबूत वैश्य महासम्मेलन के आयोजन में समाज के इतिहास से लेकर भविष्य की कार्ययोजना तक हुआ व्यापक मंथन सतना। वैश्य महासम्मेलन संभागीय सम्मेलन श्री शाइन मैरिज गार्डन रीवा रोड में आयोजित कार्यक्रम में समाज के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान सामाजिक भूमिका और संगठन के भविष्य को लेकर गंभीर एवं सार्थक मंथन हुआ। कार्यक्रम में समाज को अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के साथ प्रत्येक समाजबंधु की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल* ने कहा कि समाज की मजबूती केवल पदों और समितियों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से तय होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज को अपनी समीक्षा करनी चाहिए कि हम समाज को कितना समय दे रहे हैं, हमारी सहभागिता कितनी है और समाजहित में हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व को समझकर समाज के लिए योगदान देता है तो संगठन की शक्ति कई गुना बढ़ सकती है। समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता, सहयोग और समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर तक समाजबंधुओं को जोड़ना और नई पीढ़ी को नेतृत्व से जोड़ना आवश्यक है। इतिहास हमारी पहचान, वर्तमान हमारी जिम्मेदारी : राजीव खंडेलवाल वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री राजीव खंडेलवाल* ने वैश्य समाज के उद्भव, इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने देश की आर्थिक, सामाजिक और सेवा व्यवस्था में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी विरासत को संजोते हुए आधुनिक समय की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को और अधिक संगठित करे। संगठन की संरचना और कार्ययोजना पर निकेश गुप्ता ने रखा रोडमैप *प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता* ने संगठन की संरचना, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने समाज के परिवारों को संगठन से जोड़ने, युवाओं और मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने तथा *सामाजिक गतिविधियों को निरंतर विस्तार देने पर जोर दिया।* उन्होंने कहा कि संगठन की कार्ययोजना कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देना चाहिए। समाज को जोड़ना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता और परस्पर सहयोग है। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। समाजहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता से ही संगठन की वास्तविक ताकत सामने आएगी। स्वागत भाषण वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी ने किया। *प्रस्तावना प्रदेश महामंत्री अतुल जैन* ने रखते हुए उन्होंने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने का आह्वान किया। मंच में वैश्य महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल निकेश गुप्ता अतुल जैन महापौर योगेश ताम्रकार पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी जिला प्रभारी राजीव गुप्ता बबलू सुमित गुप्ता गायत्री गुप्ता बंशीलाल साहू तुषार अग्रवाल उपस्थित रहे। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कई समाजों को जोड़कर ही एक मजबूत और संगठित सामाजिक शक्ति का निर्माण किया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और भाईचारा बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब विभिन्न समाज एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए आगे आते हैं, तो समाज की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता केवल संगठनों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ जरूरतमंदों और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सफल संचालन एड सुरेश गुप्ता सागर गुप्ता ने और कार्यक्रम के अंत में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सुधीर अग्रवाल: “समाज की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं, प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय सहभागिता से होती है। हमें पहले स्वयं से पूछना होगा कि समाजहित में हम अपना कितना योगदान दे रहे हैं।” राजीव खंडेलवाल: “वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान है, लेकिन वर्तमान में हमारी जिम्मेदारी है कि इस विरासत को संगठन की शक्ति में बदलकर आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार दें।” निकेश गुप्ता: “मजबूत संगठन वही है जिसकी पहुंच समाज के प्रत्येक परिवार तक हो। कार्ययोजना को जमीन पर उतारकर युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।” श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’: “समाज को जोड़ना केवल एक कार्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। एकता, सहभागिता और सेवा की भावना से ही वैश्य समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।” इस दौरान संजय गुप्ता माधवगढ़ अभिषेक जैन त्रिलोकीनाथ कैलाश सोनी हेमचंद्र जायसवाल राजेन्द्र ताम्रकार महेंद्र जैन अमित सोनी ब्रजेश निगम जितेन्द्र साहू श्याम सुंदर साहू मीरा अग्रवाल रावेंद्र श्रीवास्तव सागर चौरसिया सुजीत गुप्ता महेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता हरिनाथ जायसवाल दुर्गेश गुप्ता सचिन गुप्ता मेवा लाल गुप्ता मनीष ताम्रकार सोमचंद गुप्ता अश्वनी अग्रवाल अरविन्द गुप्ता प्रमोद गुप्ता ध्रुव ताम्रकार हरीश अग्रवाल सुशील गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

वैश्य समाज की ताकत एकता में, सहभागिता से संगठन होगा मजबूत वैश्य महासम्मेलन के आयोजन में समाज के इतिहास से लेकर भविष्य की कार्ययोजना तक हुआ व्यापक मंथन सतना। वैश्य महासम्मेलन संभागीय सम्मेलन श्री शाइन मैरिज गार्डन रीवा रोड में आयोजित कार्यक्रम में समाज के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान सामाजिक भूमिका और संगठन के भविष्य को लेकर गंभीर एवं सार्थक मंथन हुआ। कार्यक्रम में समाज को अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के साथ प्रत्येक समाजबंधु की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल* ने कहा कि समाज की मजबूती केवल पदों और समितियों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से तय होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज को अपनी समीक्षा करनी चाहिए कि हम समाज को कितना समय दे रहे हैं, हमारी सहभागिता कितनी है और समाजहित में हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व को समझकर समाज के लिए योगदान देता है तो संगठन की शक्ति कई गुना बढ़ सकती है। समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता, सहयोग और समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर तक समाजबंधुओं को जोड़ना और नई पीढ़ी को नेतृत्व से जोड़ना आवश्यक है। इतिहास हमारी पहचान, वर्तमान हमारी जिम्मेदारी : राजीव खंडेलवाल वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री राजीव खंडेलवाल* ने वैश्य समाज के उद्भव, इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने देश की आर्थिक, सामाजिक और सेवा व्यवस्था में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी विरासत को संजोते हुए आधुनिक समय की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को और अधिक संगठित करे। संगठन की संरचना और कार्ययोजना पर निकेश गुप्ता ने रखा रोडमैप *प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता* ने संगठन की संरचना, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने समाज के परिवारों को संगठन से जोड़ने, युवाओं और मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने तथा *सामाजिक गतिविधियों को निरंतर विस्तार देने पर जोर दिया।* उन्होंने कहा कि संगठन की कार्ययोजना कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देना चाहिए। समाज को जोड़ना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता और परस्पर सहयोग है। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। समाजहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता से ही संगठन की वास्तविक ताकत सामने आएगी। स्वागत

69db33f5-78a0-478a-ba42-2186faa09f90

भाषण वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी ने किया। *प्रस्तावना प्रदेश महामंत्री अतुल जैन* ने रखते हुए उन्होंने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने का आह्वान किया। मंच में वैश्य महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल निकेश गुप्ता अतुल जैन महापौर योगेश ताम्रकार पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी जिला प्रभारी राजीव गुप्ता बबलू सुमित गुप्ता गायत्री गुप्ता बंशीलाल साहू तुषार अग्रवाल उपस्थित रहे। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कई समाजों को जोड़कर ही एक मजबूत और संगठित सामाजिक शक्ति का निर्माण किया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और भाईचारा बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब विभिन्न समाज एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए आगे आते हैं, तो समाज की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता केवल संगठनों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ जरूरतमंदों और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सफल संचालन एड सुरेश गुप्ता सागर गुप्ता ने और कार्यक्रम के अंत में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सुधीर अग्रवाल: “समाज की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं, प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय सहभागिता से होती है। हमें पहले स्वयं से पूछना होगा कि समाजहित में हम अपना कितना योगदान दे रहे हैं।” राजीव खंडेलवाल: “वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान है, लेकिन वर्तमान में हमारी जिम्मेदारी है कि इस विरासत को संगठन की शक्ति में बदलकर आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार दें।” निकेश गुप्ता: “मजबूत संगठन वही है जिसकी पहुंच समाज के प्रत्येक परिवार तक हो। कार्ययोजना को जमीन पर उतारकर युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।” श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’: “समाज को जोड़ना केवल एक कार्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। एकता, सहभागिता और सेवा की भावना से ही वैश्य समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।” इस दौरान संजय गुप्ता माधवगढ़ अभिषेक जैन त्रिलोकीनाथ कैलाश सोनी हेमचंद्र जायसवाल राजेन्द्र ताम्रकार महेंद्र जैन अमित सोनी ब्रजेश निगम जितेन्द्र साहू श्याम सुंदर साहू मीरा अग्रवाल रावेंद्र श्रीवास्तव सागर चौरसिया सुजीत गुप्ता महेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता हरिनाथ जायसवाल दुर्गेश गुप्ता सचिन गुप्ता मेवा लाल गुप्ता मनीष ताम्रकार सोमचंद गुप्ता अश्वनी अग्रवाल अरविन्द गुप्ता प्रमोद गुप्ता ध्रुव ताम्रकार हरीश अग्रवाल सुशील गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *स्मार्ट सिटी के विकास की खुली पोल! बारिश में डूबा सतना, सड़कों पर जानलेवा गड्ढे… भाजपा कार्यालय भी था जलमग्न* *सतना गड्डों के शहर में गड्ढों की नुमाइश करती शहर की रोड़े* C News भारत नेशनल न्यूज चैनल संवाददाता बलवीर सतना
    1
    *स्मार्ट सिटी के विकास की खुली पोल! बारिश में डूबा सतना, सड़कों पर जानलेवा गड्ढे… भाजपा कार्यालय भी था जलमग्न*

*सतना गड्डों के शहर में गड्ढों की नुमाइश करती शहर की रोड़े*

C News भारत नेशनल न्यूज चैनल संवाददाता बलवीर सतना
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • . .
    1
    .

























































.
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    4
    68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?

68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट?
रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा 
बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं।
उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी
सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल
सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं।
विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला
क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है।
विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है।
PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार”
इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा?
सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल?
सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ?
क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई?
और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर बवाल करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला 6 से ज्यादा घायल पुलिस जांच में जुटी। अजयगढ़। पन्ना जिले के अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद करीब 15 लोग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वृद्ध सदस्यों सहित परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से करीब 50 से 60 हजार रुपये की उधारी बकाया थी। इसी उधारी के पेमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह जानकारी आज शाम 6:30 बजे मिली।
    1
    अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर बवाल करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला 6 से ज्यादा घायल  पुलिस जांच में जुटी।
अजयगढ़। पन्ना जिले के अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद करीब 15 लोग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वृद्ध सदस्यों सहित परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से करीब 50 से 60 हजार रुपये की उधारी बकाया थी। इसी उधारी के पेमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह जानकारी आज शाम 6:30 बजे मिली।
    user_Raj singh
    Raj singh
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग
ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग 
आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    21 hrs ago
  • रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari
    1
    रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
रैगाँव विधानसभा के ग्राम पंचायत हिलौंधा, छोटे टोला की सड़क की दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिस क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में भी भाजपा की सरकार है, जहाँ से माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रीतमा बागरी जी विधायक हैं तथा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा के सांसदों का प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहाँ आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
इस बदहाल सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार महिलाएँ, बुजुर्ग और मरीज अस्पताल पहुँचने के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत और अपील करने के बावजूद आज तक इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा माननीय राज्यमंत्री प्रीतमा बागरी जी एवं क्षेत्रीय सांसद जी से आग्रह करता हूँ कि हिलौंधा छोटे टोला की सड़क की तत्काल सुध ली जाए और सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।
यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से अनशन और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
Ajay Singh Neelanshu Chaturvedi Pratima Bagri Ganesh Singh Collector Satna Dr Mohan Yadav Jitu Patwari
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर सतना/मैहर। सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज कटनी के रास्ते मैहर आगमन हो रहा है अजय की यात्रा के आज 1 साल 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है।
    1
    पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर
सतना/मैहर।  सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज कटनी के रास्ते मैहर आगमन हो रहा है   अजय की यात्रा के आज 1 साल 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कृषि मंत्री शिवराज ने जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़#Krishna Janmashtami
    1
    कृषि मंत्री शिवराज ने जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़#Krishna Janmashtami
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत! गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है? ➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है? ➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
    2
    बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत!

रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा
पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़  
बृंदावन बांध की बदहाली ने बढ़ाई चिंता
बृंदावन बांध का वेस्टवीयर क्षतिग्रस्त, वाल भी टूटी — बोरियों के सहारे हो रही मरम्मत!
गढ़ीपड़रिया। बृंदावन बांध के वेस्टवीयर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वेस्टवीयर की वाल टूट चुकी है, वहीं बांध की पीचिंग भी कई जगह से उखड़ गई है। इसके बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त वाल को बोरियों से भरकर अस्थायी तौर पर संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
बांध की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांध और वेस्टवीयर की मजबूती से मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है।
वहीं बांध से निकलने वाली नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में जब बांध की मरम्मत और रखरखाव का पर्याप्त समय था, तब सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एसी की ठंडक में आराम फरमाते रहे, लेकिन अब बारिश के मौसम में बांध की जर्जर हालत सामने आने के बाद बोरियों के सहारे मरम्मत का काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
➡️ आखिर बांध की समय पर स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?
➡️ वेस्टवीयर की टूटी वाल की जगह बोरियों से काम क्यों चलाया जा रहा है?
➡️ बांध की उखड़ी पीचिंग और टूटी नहर की जिम्मेदारी किसकी है?
➡️ क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बृंदावन बांध का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर वेस्टवीयर, वाल, पीचिंग और नहर की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा
पन्ना जनवाणी 7×24 न्यूज़ नेटवर्क
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.