Shuru
Apke Nagar Ki App…
ise jald se jald theek kiya jaaye sarpanch aur secretary mile hue hain
Hariom
ise jald se jald theek kiya jaaye sarpanch aur secretary mile hue hain
More news from राजस्थान and nearby areas
- ise jald se jald theek kiya jaaye sarpanch aur secretary mile hue hain1
- जाट की सराय स्थित कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव.... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का भव्य चरण पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर श्री कल्याण रायजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शिवकुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम भगवान कल्याण रायजी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात पंडित गणेश दत्त शास्त्री के चरण पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। इसी प्रकार मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धूनी के भक्त केदार लाल जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत नंगेश्वर बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज के चरण पूजन और गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।1
- SC/ST के किसान भाइयों के साथ अन्याय मत होने दीजिए। कानून सबके लिए समान है। निष्पक्ष कार्रवाई कर न्याय दिलाने की कृपा करें। 📍 गांवड़ा, करौली1
- मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।1
- हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन सिकराय | हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथावाचक राकेश नाथा ने श्रद्धालुओं को दुःख व कष्ट दूर करने के लिए निष्काम भक्ति को एकमात्र उपाय बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार त्यागकर नियमित रूप से भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। इससे सभी कष्टों से जल्द मुक्ति मिलती है। मंदिर महंत लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा का महत्व बताते हुए कथावाचक नाथा ने कहा कि विश्वास, समर्पण व निष्काम भाव की गई उपासना को मनुष्य के सभी दुखों व कष्टों को दूर करने का एकमात्र उपाय माना गया है1
- पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी1
- 2_करोड़_की_लागत से बनी सड़कों का : विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने किया लोकार्पण,, बयाना,रूपवास विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की सौगात का। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने करीब 2 करोड़ की लागत से बनी 5 ग्रामीण सड़कों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सहयोग से तैयार हुई इन सड़कों के लोकार्पण पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत कर आभार जताया। लोकार्पित सड़कें: 👉रूपवास से सिंघावली 64 लाख, 👉देविया नगला बाया करील 38 लाख, 👉 रूपवास नया गांव से समेसुरा 28 लाख, 👉 नया गांव सड़क से जसवंत नगर 37 लाख, 👉नया गांव सड़क से खेरिया लोधा 16 लाख । विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि इन सड़कों से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है।1
- COW MOTHER train ki chapet m aajane se hue mout sthaniya logo ne ki madad1