पालदनौली ओड़गी में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ* *-राधे महिला स्वयं सहायता समूह यूनिट का करेंगीं संचालन* सूरजपुर/16 फरवरी 2026/* ग्राम पालदनौली ओड़गी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में ’’पूरक पोषण आहार’’ यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा तथा इसका संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह पालदनौली ओड़गी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरक पोषण आहार यूनिट की स्थापना से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’’सुपोषित भारत’’ के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण उन्मूलन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पालदनौली ओड़गी में इस यूनिट का शुभारंभ इस दिशा में एक ठोस एवं सार्थक पहल है। मंत्री ने कहा कि इस यूनिट में तैयार होने वाला मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया स्थानीय पौष्टिक सामग्रियों से निर्मित होगा, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को ताजा एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार समय पर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने से आहार की ताजगी एवं गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित होंगी। श्रीमती राजवाड़े ने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियां अब केवल लाभार्थी नहीं रहीं, बल्कि वे स्वयं उद्यमी बनकर समाज सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो रही हैं। यह यूनिट न केवल बच्चों एवं माताओं के पोषण की जिम्मेदारी निभाएगी, बल्कि समूह की दीदियों को स्थायी आजीविका का साधन भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
पालदनौली ओड़गी में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ* *-राधे महिला स्वयं सहायता समूह यूनिट का करेंगीं संचालन* सूरजपुर/16 फरवरी 2026/* ग्राम पालदनौली ओड़गी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में ’’पूरक पोषण आहार’’ यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा तथा इसका संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह पालदनौली ओड़गी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती
लक्ष्मी राजवाड़े ने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरक पोषण आहार यूनिट की स्थापना से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’’सुपोषित भारत’’ के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण उन्मूलन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पालदनौली ओड़गी में इस यूनिट का शुभारंभ इस दिशा में एक
ठोस एवं सार्थक पहल है। मंत्री ने कहा कि इस यूनिट में तैयार होने वाला मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया स्थानीय पौष्टिक सामग्रियों से निर्मित होगा, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को ताजा एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार समय पर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने से आहार की ताजगी एवं गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित होंगी। श्रीमती राजवाड़े ने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की
दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियां अब केवल लाभार्थी नहीं रहीं, बल्कि वे स्वयं उद्यमी बनकर समाज सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो रही हैं। यह यूनिट न केवल बच्चों एवं माताओं के पोषण की जिम्मेदारी निभाएगी, बल्कि समूह की दीदियों को स्थायी आजीविका का साधन भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- यूजीसी के समर्थन मे सरगुजा के मूलनिवासी समाज का आंदोलन एवं ज्ञापन1
- दी रजिस्टर्ड बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाहू लाल बौद्ध एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बौद्ध प्रभाकर बौद्ध इत्यादि लोग चांदनी बिहार पुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया और लाल जी बौद्ध एवं क्षेत्र के उन लोगों से संपर्क किया5
- *कोरिया, 16 फरवरी/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक कर्मा नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर जोशीला सांस्कृतिक स्वागत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भैया लाल रजवाड़े भी उपस्थित थे!4
- चिरमिरी में ऐतिहासिक दिवस: 127 करोड़ की विकास सौगात के साथ आगे बढ़ा जिला एमसीबी: मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: आस्था, विश्वास और विकास के अद्भुत संगम का साक्षी बना चिरमिरी, जब विष्णुदेव साय ने जिले को 127 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक विकास सौगात दी। मालवीय नगर, पोड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा कलश एवं पुष्पवर्षा से स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जनसमूह के उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम दे दिया। *141 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास: मुख्यमंत्री ने 3,879.85 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 82 कार्यों का लोकार्पण तथा 8,824.78 लाख रुपये की लागत से 59 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि एमसीबी जिले के सुनहरे भविष्य की ठोस नींव है। मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और फिजियोथैरेपी कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल और चिरमिरी में नर्सिंग कॉलेज की सौगात से स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। *बुनियादी सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की ओर: अमृत जल मिशन के तहत 183 करोड़ की पेयजल योजना, 43 करोड़ की साजा पहाड़ सड़क, और 659 करोड़ की नागपुर-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता जनविश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी की गारंटी” केवल नारा नहीं, बल्कि हर वादे को पूरा करने की प्रतिबद्धता है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, लाखों परिवारों को आवास, किसानों और महिलाओं को आर्थिक संबल, यह सब सुशासन की पहचान है। *जनजातीय समाज के उत्थान पर विशेष फोकस: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना के माध्यम से बैगा परिवारों को आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र को हजारों करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। *आध्यात्मिक शिखर: श्री जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में पूजा-अर्चना: कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक उत्कर्ष बन गया। शंखनाद और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आमजन के साथ प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और सरकार इसके विकास हेतु पूर्ण सहयोग देगी। एक ओर 127 करोड़ की विकास परियोजनाओं से जिले की तस्वीर बदलने का संकल्प, तो दूसरी ओर भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर जनकल्याण की कामना—चिरमिरी की यह ऐतिहासिक घड़ी विकास और धर्म के संतुलित समन्वय का सशक्त उदाहरण बन गई। एमसीबी अब केवल एक जिला नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर एक नई पहचान बनता जा रहा हैं।4
- top news2
- देखे जरूर?1
- Post by Arvind tirkey1
- चिरमिरी जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु दे साय के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री मंदिर की पूजा अर्चना कर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किये आइये जाने विडिओ में1