Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेघर परिवार का सहारा बने, विधायक रोमी साहनी, दिया 1 लाख की सहायता और छत डलवाने का वादा।।
Firdosh journalist
बेघर परिवार का सहारा बने, विधायक रोमी साहनी, दिया 1 लाख की सहायता और छत डलवाने का वादा।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेघर परिवार का सहारा बने, विधायक रोमी साहनी, दिया 1 लाख की सहायता और छत डलवाने का वादा।।1
- बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया खुर्द में न्यायालय के आदेश पर गिराया गया राजाराम प्रजापति का मकान, महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी के पैरों में गिरकर लगाई गुहार पलिया कला/लखीमपुर खीरी। पलिया खुर्द गांव में न्यायालय के आदेश पर मकान गिराए जाने के बाद बेघर हुए राजाराम प्रजापति पुत्र रघुवर दयाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से मकान ढहा दिया गया। आशियाना उजड़ने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान भावुक माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं विधायक के पैरों में गिरकर रोने लगीं और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराओ मत, मैं आपके साथ हूं। कहीं और मकान बनवाकर दूंगा।” विधायक ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और कहा कि मकान का काम शुरू करो, मकान बनवाया जाएगा और उसकी छत भी मैं डलवाऊंगा। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विधायक की सहायता की सराहना की। परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए आशियाना खड़ा करने की है, ऐसे में विधायक द्वारा आर्थिक मदद और नया मकान बनवाने का भरोसा दिए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है। पीड़ित परिवार को एक लाख की मदद, नया मकान बनवाने का भरोसा मकान गिराए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आए परिवार के लिए विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार से कहा कि मकान का निर्माण शुरू कराएं, मकान बनवाने में हरसंभव मदद की जाएगी और उसकी छत भी डलवाई जाएगी।1
- *24 घंटे में बरामद हुआ खोया मोबाइल, पुलिस टीम की सराहना* *लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कांशीनगर निवासी शशिकांत शुक्ला का बाजार में खोया मोबाइल महज 24 घंटे में बरामद हो गया।* *1 सितंबर 2026 को फोन गुम होने के बाद दरोगा संचित यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन चौधरी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर आज शशिकांत को सौंप दिया।* *अपना खोया फोन वापस पाकर शशिकांत शुक्ला ने कोतवाली सदर टीम, दरोगा संचित यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन चौधरी की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।* *24 घंटे में बरामद हुआ खोया मोबाइल, पुलिस टीम की सराहना* *लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कांशीनगर निवासी शशिकांत शुक्ला का बाजार में खोया मोबाइल महज 24 घंटे में बरामद हो गया।* *1 सितंबर 2026 को फोन गुम होने के बाद दरोगा संचित यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन चौधरी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर आज शशिकांत को सौंप दिया।* *अपना खोया फोन वापस पाकर शशिकांत शुक्ला ने कोतवाली सदर टीम, दरोगा संचित यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन चौधरी की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।*1
- यह घटना 4PM News Network की महिला पत्रकारों (शाहीन खान और नफीसा खान) द्वारा दिल्ली पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ी है: पत्रकारों के आरोप: घटना का कारण: पत्रकारों का कहना है कि वे दक्षिण दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं। मारपीट का आरोप: उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और साकेत थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की। पहचान पर हमला: सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पत्रकार शाहीन खान ने आरोप लगाया कि जब पुलिस को उनकी नाम/धार्मिक पहचान (खान) के बारे में पता चला, तो उनके साथ और भी बेरहमी से मारपीट की गई। चोटें: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में दोनों महिला पत्रकार अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाती और साकेत थाने में बदहवास हालत में नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस का पक्ष: दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को "तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक" करार देते हुए खारिज किया है। दक्षिण दिल्ली पुलिस (DCP) के अनुसार, महिलाओं ने वीवीआईपी रूट के पास अपना स्कूटर खड़ा करके रास्ता बाधित किया था। पुलिस का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वाहन न हटाने पर उन्हें सुरक्षा कारणों से पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, और मारपीट या सवाल पूछने के कारण कार्रवाई के दावे पूरी तरह गलत हैं। प्रतिक्रियाएं: इस घटना के बाद विपक्षी दलों (कांग्रेस, आम आदमी पार्टी) और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI), IWPC जैसे पत्रकार संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की1
- ‘हर गरीब के साथ खड़ी है सरकार’—सीएम योगी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। “हम हर गरीब के साथ खड़े हैं”, उन्होंने कहा।1
- गोला में कृष्णमय हुआ माहौल, पालकी यात्रा पर पालिका गेट पर हुई जमकर पुष्पवर्षा* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी।* नगर की पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। फूलों से सजी पालकी में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी देखते ही बन रही थी। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालु खड़े थे। जैसे ही यात्रा नगर पालिका परिषद गेट पर पहुंची, माहौल भक्तिमय हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पालकी पर जमकर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा नगर पालिका परिसर 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' और 'जय श्री कृष्ण' के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा में रंजत साहनी, राजन साहनी, सुधार कोहली, पुनीत साहनी, रोमी कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में जनसंपर्क और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक चौपाल का आयोजन किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। वाइंड-अप/विस्तार से समाचार: [विजुअल/फुटेज के साथ] मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं—जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन और स्वच्छता अभियानों—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे सरकार की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। इसके बाद, बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं ब्लॉक प्रमुख के सामने रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से समस्याओं का संज्ञान लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। ब्लॉक प्रमुख के इस त्वरित और जनहितैषी कदम से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, और उन्होंने प्रशासन व ब्लॉक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। — सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24 (मरौरी, पीलीभीत)1
- *पलिया कलां* शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। #Dev_News_Network *पलिया कलां* लखीमपुर खीरी के पलिया भीरा शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। समाचार नेशन1