logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराष्ट्रियन कॉलोनी की पहचान बनाए रखने की मांग। । राजगढ़। शहर की महाराष्ट्रियन कॉलोनी, जिसे मराठी समाज के वरिष्ठजनों ने करीब 35-40 वर्ष पहले बसाया था, की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग उठी है। भले ही कॉलोनी में 10-15 घर हैं, लेकिन इससे लोगों की भावनाएं और पूर्वजों की स्मृतियां जुड़ी हैं। कापसे सर, कुंठे सर और सतलकर आंटी सहित वरिष्ठजनों के अनुशासन एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए नागरिकों ने कहा कि कॉलोनी का नाम और पहचान कायम रहनी चाहिए। वहीं, महाराष्ट्रियन कॉलोनी और उद्भव नगर के नागरिक नाले की स्वच्छता, मार्ग की सुरक्षा और पौधों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य बुजुर्गों के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।

1 day ago
user_लखन गुर्जर
लखन गुर्जर
Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
1 day ago

महाराष्ट्रियन कॉलोनी की पहचान बनाए रखने की मांग। । राजगढ़। शहर की महाराष्ट्रियन कॉलोनी, जिसे मराठी समाज के वरिष्ठजनों ने करीब 35-40 वर्ष पहले बसाया था, की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग उठी है। भले ही कॉलोनी में 10-15 घर हैं, लेकिन इससे लोगों की भावनाएं और पूर्वजों की स्मृतियां जुड़ी हैं। कापसे सर, कुंठे सर और सतलकर आंटी सहित वरिष्ठजनों के अनुशासन एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए नागरिकों ने कहा कि कॉलोनी का नाम और पहचान कायम रहनी चाहिए। वहीं, महाराष्ट्रियन कॉलोनी और उद्भव नगर के नागरिक नाले की स्वच्छता, मार्ग की सुरक्षा और पौधों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य बुजुर्गों के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजगढ़ के कुरावर में आनलाइन काम करवाते वक्त पंचायत सचिव को आया अटैक सीसीटीवी के कैद कुरावर क्षेत्र में पंचायत सचिव आनलाइन की दुकान पर बैठे हुए काम करवा रहे थे इसी दौरान साइलेंट अटैक आया ओर रघुवीर सिंह चौहान पीलूखेड़ी की मौत हो गई घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
    1
    राजगढ़ के कुरावर में आनलाइन काम करवाते वक्त पंचायत सचिव  को आया अटैक सीसीटीवी के कैद
कुरावर क्षेत्र में पंचायत सचिव आनलाइन की दुकान पर बैठे हुए काम करवा रहे थे इसी दौरान साइलेंट अटैक आया ओर रघुवीर सिंह चौहान पीलूखेड़ी की मौत हो गई घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित एंकर - विकासखंड मोहन बड़ोदिया में कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 88 शिक्षकों में से 81 शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान डीपीसी शिप्रे ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया के कार्य की सराहना की। साथ ही उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसमें सीखी गई बातों को अपनी कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब यहां सीखी गई बातों का वास्तविक शिक्षण कार्य में क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें बेहतर शिक्षण पद्धतियों के प्रति उन्मुख करना है। इस दौरान बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    1
    मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित
एंकर - विकासखंड मोहन बड़ोदिया में कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 88 शिक्षकों में से 81 शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान डीपीसी शिप्रे ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया के कार्य की सराहना की। साथ ही उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसमें सीखी गई बातों को अपनी कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब यहां सीखी गई बातों का वास्तविक शिक्षण कार्य में क्रियान्वयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें बेहतर शिक्षण पद्धतियों के प्रति उन्मुख करना है। इस दौरान बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिले में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का शुभारंभ, गौ-पूजन के साथ शुरू हुआ दुग्ध मापन जिला मुख्यालय पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आगर-मालवा डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले की चारों तहसीलों आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ ग्राम तनोड़िया से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत रूप से गौ-पूजन एवं पुष्प-माला से गौवंश के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. एस.एल. जारोलिया द्वारा योजना के उद्देश्य, नियमों एवं गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द महाजन, सहायक विस्तार अधिकारी डॉ. अनिकेत जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे। उपसंचालक डॉ. महेश जारोलिया ने बताया कि ग्राम तनोड़िया से प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्म जांच के उपरांत 6 पात्र गौपालकों का चयन किया गया है, जो अपनी उत्कृष्ट मालवी एवं गिर नस्ल की गौवंश के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए हैं। प्रतियोगिता को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखने हेतु प्रत्येक गौवंश की निगरानी एवं दुग्ध मापन के लिए पशु चिकित्सा डिप्लोमा धारी का एक-एक दल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक चरण के दुग्ध मापन की अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। प्रथम चरण का मापन बुधवार को पूर्ण होने के पश्चात द्वितीय एवं तृतीय चरण का दुग्ध मापन 29 अक्टूबर को प्रातः एवं सायं काल में किया जाएगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तीनों चरणों में प्राप्त दुग्ध के औसत उत्पादन के आधार पर विजेता गौपालकों का चयन किया जाएगा। योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना जिले में उन्नत नस्ल के गौवंश संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
    1
    जिले में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का शुभारंभ,

 गौ-पूजन के साथ शुरू हुआ दुग्ध मापन


जिला मुख्यालय पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आगर-मालवा डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले की चारों तहसीलों आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ ग्राम तनोड़िया से किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत रूप से गौ-पूजन एवं पुष्प-माला से गौवंश के स्वागत के साथ हुआ।

 इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. एस.एल. जारोलिया द्वारा योजना के उद्देश्य, नियमों एवं गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द महाजन, सहायक विस्तार अधिकारी डॉ. अनिकेत जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

उपसंचालक डॉ. महेश जारोलिया ने बताया कि ग्राम तनोड़िया से प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्म जांच के उपरांत 6 पात्र गौपालकों का चयन किया गया है, 

जो अपनी उत्कृष्ट मालवी एवं गिर नस्ल की गौवंश के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए हैं।

 प्रतियोगिता को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखने हेतु प्रत्येक गौवंश की निगरानी एवं दुग्ध मापन के लिए पशु चिकित्सा डिप्लोमा धारी का एक-एक दल तैनात किया गया है

 तथा प्रत्येक चरण के दुग्ध मापन की अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। 

प्रथम चरण का मापन बुधवार को पूर्ण होने के पश्चात द्वितीय एवं तृतीय चरण का दुग्ध मापन  29 अक्टूबर को प्रातः एवं सायं काल में किया जाएगा।

शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के  तीनों चरणों में प्राप्त दुग्ध के औसत उत्पादन के आधार पर विजेता गौपालकों का चयन किया जाएगा।

 योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

 यह योजना जिले में उन्नत नस्ल के गौवंश संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव
    1
    शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई छीपाबड़ौद - बारां  ग्राम उचकपुरिया में पटवारी  हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया। उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड  अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई  गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई। राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    2
    ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई

ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई
छीपाबड़ौद - बारां 
ग्राम उचकपुरिया में पटवारी  हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया।
उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड  अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई  गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई।
राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला* *प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला* *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड आगर, जिला आगर-मालवा* *सेक्टर: 02 आगर, स्थान: राजश्री रेस्टोरेंट, मालिखेड़ी रोड, आगर* हरि नारायण यादव आगर-मालवा _मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सृजन ग्राम विकास समिति कुण्डलाखेड़ा के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत सेक्टर 02 आगर की क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक एवं बड़ौद विकासखंड समन्वयक द्वारा माँ सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। *कार्यशाला का उद्देश्य -* जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि सामूहिकता, स्वावलंबन व स्वैच्छिकता से प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना, उन्हें संगठित एवं सक्रिय बनाना, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति तथा शासन द्वारा चलाई जा रही नवीन योजनाओं की जानकारी देकर सहभागिता सुनिश्चित करना है। विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय (बड़ौद) द्वारा आदर्श ग्राम, स्वैच्छिक संगठन बनाने की प्रक्रिया, 12A, 80G, FCRA, CSR की विस्तृत जानकारी दी गई। *प्रशिक्षण के मुख्य विषय -* - प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाना - संवाद कौशल - दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण - आदर्श ग्राम *प्रशिक्षण एवं उपस्थिति -* प्रशिक्षण डॉ. मीना स्वर्णकार द्वारा दिया गया। इस दौरान परामर्शदाता डिम्पल योगी और यश जाट भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा, विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय, नवांकुर संस्था से नारायण बगाना, सेक्टर 02 की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहीं। साथ ही नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से जगदीश मालवीय, हरि नारायण यादव, प्रीति खंडेलवाल ,नंदकिशोर बड़गोंन, शंभु सिंह उमरिया देवड़ा, सुनील मालवीय, पल्लवी यादव, CMCLDP से अजय सूर्यवंशी, जगदीश शर्मा, माया सहित अन्य सदस्य पूरे सत्र के दौरान उपस्थित रहे।
    1
    *प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला*


*प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला*
*मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड आगर, जिला आगर-मालवा*
*सेक्टर: 02 आगर, स्थान: राजश्री रेस्टोरेंट, मालिखेड़ी रोड, आगर*
हरि नारायण यादव
आगर-मालवा _मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सृजन ग्राम विकास समिति कुण्डलाखेड़ा के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत सेक्टर 02 आगर की क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक एवं बड़ौद विकासखंड समन्वयक द्वारा माँ सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
*कार्यशाला का उद्देश्य -*
जिला समन्वयक  देवेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि सामूहिकता, स्वावलंबन व स्वैच्छिकता से प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना, उन्हें संगठित एवं सक्रिय बनाना, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति तथा शासन द्वारा चलाई जा रही नवीन योजनाओं की जानकारी देकर सहभागिता सुनिश्चित करना है।
विकासखंड समन्वयक  मदनलाल मालवीय (बड़ौद) द्वारा आदर्श ग्राम, स्वैच्छिक संगठन बनाने की प्रक्रिया, 12A, 80G, FCRA, CSR की विस्तृत जानकारी दी गई।
*प्रशिक्षण के मुख्य विषय -*
- प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाना
- संवाद कौशल
- दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण
- आदर्श ग्राम
*प्रशिक्षण एवं उपस्थिति -*
प्रशिक्षण  डॉ. मीना स्वर्णकार द्वारा दिया गया। इस दौरान परामर्शदाता डिम्पल योगी और यश जाट भी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से जिला समन्वयक  देवेन्द्र शर्मा, विकासखंड समन्वयक  मदनलाल मालवीय, नवांकुर संस्था से  नारायण बगाना, सेक्टर 02 की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहीं।
साथ ही नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से  जगदीश मालवीय, हरि नारायण यादव, प्रीति खंडेलवाल ,नंदकिशोर  बड़गोंन, शंभु सिंह उमरिया देवड़ा, सुनील मालवीय, पल्लवी यादव, CMCLDP से अजय सूर्यवंशी, जगदीश शर्मा, माया सहित अन्य सदस्य पूरे सत्र के दौरान उपस्थित रहे।
    user_HARI NARAYAN YADAV
    HARI NARAYAN YADAV
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    1
    झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश
झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।
मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ फॉर चेंज अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर का संवाद कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्यप्रदेश, राज्य मुख्याय, भोपाल परिसर में किया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन पर बिविहर चेंज यूनिसेफ दिल्ली से डेनिस लार्सन क्रिश्चन ,यूनिसेफ चीफ विलियम हेनेलोन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट समन्वयक बब्लू गोस्वामी बी एस जी नई दिल्ली ,यूनिसेफ भोपाल से जिम्मली मेंडम ,राज्य आयुक्त डॉक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा,राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह इत्यादि की उपस्थिति में राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मध्यप्रदेश के चयनित 15 जिलों से जिला समन्वयक ओर स्काउट , गाइड,रोवर ,रेंजर ने सहभागिता की जिसमे सुसनेर जिला आगर से स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा द्वारा सहभागिता की गई उन्होंने अपने संवाद में जलवायु परिवर्तन,बच्चो के साथ बेहतर व्यवहार,पोषण माह ,मिशन लाइफ की सात थींम पर अपने कार्यानुभव को साझा किया। *कार्यक्रम का उद्देश्य* युवा लीडरों के बीच जलवायु और पर्यावरण साक्षरता का विकास करना, जिसमें स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक जोखिमों और बच्चों और समुदायों पर उनके प्रभावों की समझ शामिल है। युवाओं को मिशन लाइफ के सिद्धांतों को व्यावहारिक व्यक्तिगत, सामुदायिक और संस्थागत कार्यों मे बदलने के लिये तैयार करना, जिसमें युवा नेतृत्व वाले नवाचार शामिल है। युवाओं के नेतृत्व में जलवायु और पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों पर नजर रखने, उनका समर्थन करने और उन्हें प्रदर्शित करने के लिये एक अनुवर्ती तंत्र स्थापित करें । सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन तथा सतत जीवनयापन के लिये एक सामूहिक युवा कार्ययोजना और कार्ययोजना विकसित करना । मिशन लाइफ के जलवायु लीडरों के लिये जिला स्तरीय कार्ययोजना *युवा संवाद के परिणाम* मिशन लाइफ पर केन्द्रित व्यवहारिक और सामूहिक प्रतिबद्धताओं का एक स्पष्ट रूप से परिभाषित समूह । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ के साथ विचार-विमर्श के तहत, विस्तार योग्य युवा प्रथाओं के दस्तावेजीकरण की योजना । जलवायु परिवर्तन पर कार्यवाही और पर्यावरण संरक्षण के संबंधने युवाओं को सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है और बेहतर भविष्य की नींव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    1
    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ फॉर चेंज अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर का संवाद कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्यप्रदेश, राज्य मुख्याय, भोपाल परिसर में किया गया 

जिसमें जलवायु परिवर्तन पर बिविहर चेंज यूनिसेफ दिल्ली से  डेनिस लार्सन क्रिश्चन ,यूनिसेफ चीफ विलियम हेनेलोन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट समन्वयक बब्लू गोस्वामी बी एस जी नई दिल्ली ,यूनिसेफ भोपाल से जिम्मली मेंडम ,राज्य आयुक्त डॉक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा,राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह    इत्यादि की उपस्थिति में राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया गया,

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के चयनित 15 जिलों से जिला समन्वयक ओर स्काउट , गाइड,रोवर ,रेंजर ने सहभागिता की

 जिसमे सुसनेर जिला आगर से स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा द्वारा सहभागिता की गई उन्होंने        अपने संवाद में जलवायु परिवर्तन,बच्चो के साथ बेहतर व्यवहार,पोषण माह ,मिशन लाइफ की सात थींम पर अपने कार्यानुभव को साझा किया।

 *कार्यक्रम का  उद्देश्य* 

युवा लीडरों के बीच जलवायु और पर्यावरण साक्षरता का विकास करना, जिसमें स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक जोखिमों और बच्चों और समुदायों पर उनके प्रभावों की समझ शामिल है।

 युवाओं को मिशन लाइफ के सिद्धांतों को व्यावहारिक व्यक्तिगत, सामुदायिक और संस्थागत कार्यों मे बदलने के लिये तैयार करना, जिसमें युवा नेतृत्व वाले नवाचार शामिल है।

युवाओं के नेतृत्व में जलवायु और पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों पर नजर रखने,

उनका समर्थन करने और उन्हें प्रदर्शित करने के लिये एक अनुवर्ती तंत्र स्थापित करें ।

सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन तथा सतत जीवनयापन के लिये एक सामूहिक युवा कार्ययोजना और कार्ययोजना विकसित करना ।

मिशन लाइफ के जलवायु लीडरों के लिये जिला स्तरीय कार्ययोजना 

 *युवा संवाद के परिणाम* 

मिशन लाइफ पर केन्द्रित व्यवहारिक और सामूहिक प्रतिबद्धताओं का एक स्पष्ट रूप से परिभाषित समूह ।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ के साथ विचार-विमर्श के तहत, विस्तार योग्य युवा प्रथाओं के दस्तावेजीकरण की योजना ।

जलवायु परिवर्तन पर कार्यवाही और पर्यावरण संरक्षण के संबंधने युवाओं को सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है और बेहतर भविष्य की नींव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.