logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के विवाद में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। 980 कॉल करने के दावे पर अब यू-टर्न ले लिया गया है, जिसके बाद अमित भारद्वाज ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है।

1 hr ago
user_A Darshan
A Darshan
अंतागढ़, कांकेर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के विवाद में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। 980 कॉल करने के दावे पर अब यू-टर्न ले लिया गया है, जिसके बाद अमित भारद्वाज ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के विवाद में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। 980 कॉल करने के दावे पर अब यू-टर्न ले लिया गया है, जिसके बाद अमित भारद्वाज ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है।
    1
    अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के विवाद में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। 980 कॉल करने के दावे पर अब यू-टर्न ले लिया गया है, जिसके बाद अमित भारद्वाज ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है।
    user_A Darshan
    A Darshan
    अंतागढ़, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने शिरकत की। न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने स्कूल के विद्यार्थियों को जनसंख्या संतुलन और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों, बाल संरक्षण नियमों, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने शिरकत की।

न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने स्कूल के विद्यार्थियों को जनसंख्या संतुलन और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों, बाल संरक्षण नियमों, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव के बाजारपारा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को बाजारपारा क्षेत्र का दौरा कर पुनर्विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा और अधिकारियों को आम नागरिकों, व्यापारियों तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक समग्र विकास कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार परिसर में आधुनिक व व्यवस्थित शेड निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त हाईमास्ट और प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। अधिकारियों को बाजार को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    4
    कोंडागांव के बाजारपारा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को बाजारपारा क्षेत्र का दौरा कर पुनर्विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा और अधिकारियों को आम नागरिकों, व्यापारियों तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक समग्र विकास कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार परिसर में आधुनिक व व्यवस्थित शेड निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त हाईमास्ट और प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

अधिकारियों को बाजार को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के कार्यकाल के आखिरी दिन पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और सफेमा (SAFEMA) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ वैज्ञानिक और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों पर आर्थिक प्रहार की रणनीति को सशक्त बनाना था। एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल ने जिले से नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का संकल्प लिया। कार्यशाला में जिले के सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीपीओ अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी और विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, निरीक्षक चन्द्रकांत साहू और अन्य विशेषज्ञों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीयन, तलाशी व जब्ती की वैधानिक प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा, सफेमा एक्ट, 1976 के अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध चल-अचल संपत्तियों की पहचान, दस्तावेजी साक्ष्यों के संकलन और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केवल अपराधियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उनकी आर्थिक कमर तोड़ना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा इस साल पहली बार एनडीपीएस मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करण धुरी, उषा धुरी और आरती रजक की अवैध संपत्तियों पर सफेमा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। कार्यशाला का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ हुआ कि धमतरी पुलिस जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।
    2
    धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के कार्यकाल के आखिरी दिन पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और सफेमा (SAFEMA) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ वैज्ञानिक और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों पर आर्थिक प्रहार की रणनीति को सशक्त बनाना था। एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल ने जिले से नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में जिले के सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीपीओ अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी और विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, निरीक्षक चन्द्रकांत साहू और अन्य विशेषज्ञों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीयन, तलाशी व जब्ती की वैधानिक प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा, सफेमा एक्ट, 1976 के अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध चल-अचल संपत्तियों की पहचान, दस्तावेजी साक्ष्यों के संकलन और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केवल अपराधियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उनकी आर्थिक कमर तोड़ना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा इस साल पहली बार एनडीपीएस मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करण धुरी, उषा धुरी और आरती रजक की अवैध संपत्तियों पर सफेमा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। कार्यशाला का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ हुआ कि धमतरी पुलिस जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना परिसर में आज दिनांक 12/07/2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 'एकता वृक्षारोपण' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस थाना स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस विशेष मौके पर नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पार्षद राकेश सिंह, पूर्व पार्षद श्री विनय यादव और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री भानु दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने थाना स्टाफ के साथ मिलकर परिसर में पौधारोपण किया।
    4
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना परिसर में आज दिनांक 12/07/2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 'एकता वृक्षारोपण' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस थाना स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस विशेष मौके पर नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पार्षद राकेश सिंह, पूर्व पार्षद श्री विनय यादव और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री भानु दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने थाना स्टाफ के साथ मिलकर परिसर में पौधारोपण किया।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • राजनांदगांव जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गोपनीयता बनाए रखने, प्रतिबंधित सामग्री की निगरानी करने और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
    1
    राजनांदगांव जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गोपनीयता बनाए रखने, प्रतिबंधित सामग्री की निगरानी करने और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    46 min ago
  • कांकेर के शिवनगर अटल आवास की रहने वाली 22 वर्षीय उमेश्वरी यादव ने कोतवाली थाना में अपने पति विकेश कुमार सेठिया के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उमेश्वरी ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसने अपनी पसंद से विकेश के साथ विवाह किया था और दोनों का लगभग दो वर्ष का एक बेटा है। शिकायत के अनुसार, उमेश्वरी का पति उसे भरण-पोषण के लिए खर्च नहीं देता है और दूसरी शादी करने की बात करता है। वह प्रतिदिन शराब के नशे में अश्लील गाली-गलौज, मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। 12 जुलाई को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है।
    1
    कांकेर के शिवनगर अटल आवास की रहने वाली 22 वर्षीय उमेश्वरी यादव ने कोतवाली थाना में अपने पति विकेश कुमार सेठिया के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उमेश्वरी ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसने अपनी पसंद से विकेश के साथ विवाह किया था और दोनों का लगभग दो वर्ष का एक बेटा है।

शिकायत के अनुसार, उमेश्वरी का पति उसे भरण-पोषण के लिए खर्च नहीं देता है और दूसरी शादी करने की बात करता है। वह प्रतिदिन शराब के नशे में अश्लील गाली-गलौज, मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। 12 जुलाई को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कांकेर जिले के बांदे थाना अंतर्गत बेलगाल में अपनी बहन के घर पहुंचे एक युवक कंचन मिंज के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 11 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे, 35 वर्षीय कंचन मिंज जब अपनी दीदी राजकुमारी मिंज के घर गए, तो वहां पहले से मौजूद विवेकनगर (पीव्ही नवासी) के निवासी भावेश मण्डल को देखकर उन्होंने उसके वहां आने-जाने पर सवाल उठाया। इस बात पर भड़ककर भावेश मण्डल ने गाली-गलौज की और कंचन को लात-घूंसों व घर के बाहर रखे लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीट दिया, जिससे कंचन के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें वहां से न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट को देखकर कंचन की भतीजी नितेश्वरी विश्वास और दामाद मनोज विश्वास ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी भावेश मण्डल मौके से भाग खड़ा हुआ। 12 जुलाई को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कंचन मिंज ने बांदे थाना पहुंचकर मामले की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
    1
    कांकेर जिले के बांदे थाना अंतर्गत बेलगाल में अपनी बहन के घर पहुंचे एक युवक कंचन मिंज के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 11 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे, 35 वर्षीय कंचन मिंज जब अपनी दीदी राजकुमारी मिंज के घर गए, तो वहां पहले से मौजूद विवेकनगर (पीव्ही नवासी) के निवासी भावेश मण्डल को देखकर उन्होंने उसके वहां आने-जाने पर सवाल उठाया। इस बात पर भड़ककर भावेश मण्डल ने गाली-गलौज की और कंचन को लात-घूंसों व घर के बाहर रखे लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीट दिया, जिससे कंचन के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें वहां से न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मारपीट को देखकर कंचन की भतीजी नितेश्वरी विश्वास और दामाद मनोज विश्वास ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी भावेश मण्डल मौके से भाग खड़ा हुआ। 12 जुलाई को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कंचन मिंज ने बांदे थाना पहुंचकर मामले की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.