बेसहारा गौवंश की मौत, कार्रवाई की मांग समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गांव में पिछले तीन दिनों से एक गाय खेतों के पास गंभीर हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर गांव के गौसेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेण्डोर को बुलाकर उपचार शुरू कराया। लगातार तीन दिनों तक ड्रिप, इंजेक्शन और अन्य उपचार किए गए, लेकिन गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ। गाय को बचाने के लिए युवाओं ने पिकअप और लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव के युवाओं, गौसेवकों और व्यापारी मंडल के सदस्यों ने मिलकर पूरे सम्मान के साथ गौवंश का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि कई पशुपालक दूध देना बंद होने के बाद गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। ये पशु सड़कों पर भटकते हैं, प्लास्टिक व कचरा खाने से बीमार हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। युवाओं ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से मांग की कि बेसहारा घूम रहे गौवंश के मालिकों की पहचान कर नोटिस दिए जाएं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी गायों को गौशाला भेजने अथवा गांव में स्थायी गौशाला की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण का आदर्श बन सकता है।
बेसहारा गौवंश की मौत, कार्रवाई की मांग समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गांव में पिछले तीन दिनों से एक गाय खेतों के पास गंभीर हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर गांव के गौसेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेण्डोर को बुलाकर उपचार शुरू कराया। लगातार तीन दिनों तक ड्रिप, इंजेक्शन और अन्य
उपचार किए गए, लेकिन गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ। गाय को बचाने के लिए युवाओं ने पिकअप और लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव के युवाओं, गौसेवकों और व्यापारी मंडल के सदस्यों ने मिलकर पूरे सम्मान के साथ गौवंश का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि कई पशुपालक दूध देना बंद होने के बाद गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। ये पशु सड़कों पर भटकते
हैं, प्लास्टिक व कचरा खाने से बीमार हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। युवाओं ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से मांग की कि बेसहारा घूम रहे गौवंश के मालिकों की पहचान कर नोटिस दिए जाएं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी गायों को गौशाला भेजने अथवा गांव में स्थायी गौशाला की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण का आदर्श बन सकता है।
- जितेन्द्र कुमारडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थानगायों को बेसहारा छोड़ने वाले मालिकों पर पंचायत कार्यवाही करें व प्रशासन पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मालिकों पर मुकदमा दर्ज करें तब ही राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की दिशा में एक सार्थक कदम होगा व गायें बचेगी। प्रत्येक पंचायत में एक गौशाला अनिवार्यतः:होनी चाहिए ताकी गायों को संरक्षण मिल सके ।1 hr ago
- DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा। बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा।2
- ग्राम पंचायत सरोना तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राज्य राजस्थान आज का न्यूज़ समाचार कृपया आज का समाचार न्यूज़ का बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर उदयपुर इन जिलों में जोरदार बारिश और तूफान हर जिलों में गिरेगी पढ़ कर आगे तक शेयर कीजिए1
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- अवैध बाल वाहिनियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा : 24 वाहन जब्त, बिना रिफ्लेक्टर वाले 350 वाहनों पर कार्रवाई यातायात शाखा डूंगरपुर ने 5 विशेष टीमें बनाकर चलाया सघन चेकिंग अभियान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद डूंगरपुर पुलिस और यातायात शाखा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। यातायात शाखा डूंगरपुर ने शुक्रवार को शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहीं बाल वाहिनियों के खिलाफ एक बड़ा और सघन अभियान चलाकर 24 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। - 5 प्रमुख चौराहों पर 5 विशेष टीमों ने की नाकेबंदी हाल के दिनों में बाल वाहिनियों से जुड़ी दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात शाखा ने शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर 5 विशेष टीमें तैनात कीं। सघन चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर चल रहे 24 अवैध वाहनों को जब्त कर रिजर्व पुलिस लाइन, डूंगरपुर भेज दिया गया। जब्त किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इन वाहनों में सवार स्कूली बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। पुलिस ने अपने सरकारी वाहनों का उपयोग कर बच्चों को उनके विद्यालयों और घरों तक सुरक्षित पहुंचाया। - नियमों की पालना के लिए दिए गए थे कड़े निर्देश उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में पिछले एक माह से बाल वाहिनियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत 21 जुलाई को पुलिस लाइन सभागार में परिवहन विभाग, प्राइवेट विद्यालय एसोसिएशन, ऑटो यूनियन और प्राइवेट बस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राजस्थान सरकार व परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी स्थाई आदेश के तहत बाल वाहिनी संचालन के सभी विस्तृत दिशा-निर्देशों की पालना करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। - रिफ्लेक्टर अभियान: 350 वाहनों पर लगे चमकीले रिफ्लेक्टर बाल वाहिनियों के अलावा, रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात शाखा ने बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। कुल 350 वाहनों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि पीछे से आने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों। वहीं, दुर्घटना का कारण बन सकने वाले 13 वाहनों के खिलाफ चालान काटकर 15,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध बाल वाहिनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।1
- ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- नालवाड़ा गांव में हुए चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर वरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या का आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना पुलिस ने नालवाड़ा गांव में हुए चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला? वरदा थानाधिकारी ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को नालवाड़ा निवासी प्रार्थी नगजी (70) पुत्र कचरा डामोर ने वरदा थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उनका पोता कन्हैयालाल (19) घर के आंगन में खाट पर सोया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही आरोपित महिपाल (26) पुत्र नानूराम परमार जान से मारने की नीयत से आया और कन्हैयालाल के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल को तत्काल सामान्य अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे महाराणा भूपाल अस्पताल उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान कन्हैयालाल कोमा में चला गया था और 26 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई। मामले में प्रारंभ में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इलाज के दौरान कन्हैयालाल की मौत हो जाने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया। वरदा थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिपाल को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की।1