Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर भड़कीं इकरा हसन, बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई सहारनपुर के डीएम कार्यालय परिसर में कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट जाने के लिए समय नहीं दिया गया और सुबह मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इकरा हसन ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही।
Sikandar saifi
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर भड़कीं इकरा हसन, बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई सहारनपुर के डीएम कार्यालय परिसर में कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट जाने के लिए समय नहीं दिया गया और सुबह मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इकरा हसन ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर भड़कीं इकरा हसन, बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई सहारनपुर के डीएम कार्यालय परिसर में कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट जाने के लिए समय नहीं दिया गया और सुबह मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इकरा हसन ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही।1
- नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।1
- बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भारी जलभराव के चलते अस्पताल परिसर और अंदर तक पानी भर गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब मरीज अस्पताल तैरकर भी पहुंच सकते हैं या फिर नाव का सहारा ले सकते हैं! स्वास्थ्य व्यवस्था और जल निकासी के इंतज़ामों पर यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है।1
- सतीश महाना के मंच पर जमकर नाचने और खुशी जाहिर करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जन्माष्टमी के जश्न में झूम उठे UP विधानसभा अध्यक्ष, वायरल हुआ खास अंदाज.... कानपुर: कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा बार-बार हाथ पकड़कर आग्रह करने पर विधानसभा अध्यक्ष खुद को रोक नहीं सके और भक्ति में लीन होकर झूम उठे।* सतीश महाना के मंच पर जमकर नाचने और खुशी जाहिर करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उनके इस बेफिक्र और जन-सामान्य से जुड़ते अंदाज की शहरभर में खूब चर्चा हो रही है। भक्ति और उत्साह से भरे इस वीडियो को देखकर लोग विधानसभा अध्यक्ष के सहज और सरल स्वभाव की सराहना कर रहे हैं।1
- रामडोल शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा चालक से मारपीट, तेजी से वीडियो वायरल अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एलआईसी कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह चालक को आरोपी से छुड़ाया। वहीं, कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर लोगों में रोष है। पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा को आगे जाने से रोकने को लेकर चालक और एक एलआईसी कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि एलआईसी कर्मचारी नशे की हालत में था और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चालक की दाढ़ी पकड़कर खींची और उसके साथ अभद्रता की।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को छुड़ाया।घटना के बाद लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है।2
- डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी *डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी* *जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।4
- ग्राम सदरूद्दीन नगर में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार देखने वालों की लगी भारीभीड़ बिजनौर नेहत्तर क्षेत्र के पढ़ने वाली ग्राम सदरूद्दीन नगर में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंसने की जैसे ही क्षेत्र वासी को खबर मिली वहां भीड़ जमा हो गई एक किसान ने सुबह अपने खेत पर जाकर देखा तो पिंजरे में गुलदार कैद हुआ मिला जैसे ही उसने गांव के मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी देखने वालों का तांता लग गया मोहम्मद सलीम मलिक की खास रिपोर्ट1
- डल झील में फंसे पर्यटकों को SDRF ने सुरक्षित निकाला ख़राब मौसम के कारण फसे थे जम्मू-कश्मीर की डल झील में तेज बारिश और हवाओं के चलते कुछ पर्यटक फंस गए। खराब मौसम के बीच SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1