logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

2 hrs ago
user_Bheesham Singh
Bheesham Singh
Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट पत्नी से अभद्रता, कैंटीन संचालक ने दी तहरीर * सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालकको रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता, तहरीर पर जांच शुरू* जोया / अमरोहा।थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी ग्राम बुढनपुर ने तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे वह गांव फ्लावर ओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र करतार अबतार पुत्र करतार और दिलीप पुत्र करतार सिंह निवासी बुढनपुर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुर्ता फाड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और गुम चोट भी लगी है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना डिडौली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट पत्नी से अभद्रता, कैंटीन संचालक ने दी तहरीर 
* सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालकको रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता, तहरीर पर जांच शुरू*
जोया / अमरोहा।थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी ग्राम बुढनपुर ने तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे वह गांव फ्लावर ओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र करतार अबतार पुत्र करतार और दिलीप पुत्र करतार सिंह निवासी बुढनपुर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुर्ता फाड़ दिया।
शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और गुम चोट भी लगी है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना डिडौली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया। मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।
    1
    मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे।
गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया।
मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई।
नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कंगना रनोट की अधिकारियों को फटकार! 11 करोड़ पर गरमाई Disha बैठक 🔥 #KanganaRanaut #Mandi #ViralNews #DishaMeeting #MPFund मंडी में कंगना रनोट ने अधिकारियों को ऐसी फटकार लगाई कि दिशा बैठक में माहौल गरमा गया! आखिर 11 करोड़ रुपये को लेकर कंगना इतनी नाराज क्यों हुईं? मंडी की सांसद कंगना रनोट ने विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद निधि के इस्तेमाल में देरी पर अधिकारियों से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि करीब 11 करोड़ रुपये की निधि में से अभी तक आधी राशि भी खर्च नहीं हुई है। कंगना ने सभी बीडीओ को खड़ा होने के लिए कहा और पूछा कि पिछली बैठकों में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी, उन पर अब तक काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैठकें सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए। फैसलों पर कार्रवाई और उसकी प्रगति भी दिखाई देनी चाहिए। कंगना ने कहा कि मीडिया में खबरें चलती हैं कि उन्होंने 11 करोड़ रुपये दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें निठल्ली तक कह रहे हैं। सांसद ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने फंड लेने के बाद काम शुरू नहीं किया, जबकि कुछ जगह काम पूरा होने के बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया। कंगना ने अधिकारियों से लंबित काम जल्द पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा। अब देखना होगा कि इस फटकार के बाद विकास कार्यों में कितनी तेजी आती है। आपको कंगना का यह अंदाज कैसा लगा? कमेंट में बताइए, वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी खबरों के लिए बेल आइकन जरूर दबाएं।
    1
    कंगना रनोट की अधिकारियों को फटकार! 11 करोड़ पर गरमाई Disha बैठक 🔥 #KanganaRanaut #Mandi #ViralNews #DishaMeeting #MPFund


मंडी में कंगना रनोट ने अधिकारियों को ऐसी फटकार लगाई कि दिशा बैठक में माहौल गरमा गया! आखिर 11 करोड़ रुपये को लेकर कंगना इतनी नाराज क्यों हुईं?
मंडी की सांसद कंगना रनोट ने विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद निधि के इस्तेमाल में देरी पर अधिकारियों से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि करीब 11 करोड़ रुपये की निधि में से अभी तक आधी राशि भी खर्च नहीं हुई है।
कंगना ने सभी बीडीओ को खड़ा होने के लिए कहा और पूछा कि पिछली बैठकों में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी, उन पर अब तक काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैठकें सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए। फैसलों पर कार्रवाई और उसकी प्रगति भी दिखाई देनी चाहिए।
कंगना ने कहा कि मीडिया में खबरें चलती हैं कि उन्होंने 11 करोड़ रुपये दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें निठल्ली तक कह रहे हैं। सांसद ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने फंड लेने के बाद काम शुरू नहीं किया, जबकि कुछ जगह काम पूरा होने के बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया।
कंगना ने अधिकारियों से लंबित काम जल्द पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा। अब देखना होगा कि इस फटकार के बाद विकास कार्यों में कितनी तेजी आती है। आपको कंगना का यह अंदाज कैसा लगा? कमेंट में बताइए, वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी खबरों के लिए बेल आइकन जरूर दबाएं।
    user_Aas Mohd
    Aas Mohd
    Local News Reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    1
    हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम 

 हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 9 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके कह रहा है कि मुझे बचा लो।
    1
    दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। 
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 9 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके कह रहा है कि मुझे बचा लो।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    23 min ago
  • चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    2
    चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें

 हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।
फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर
संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नशे में धुत पति ने पत्नी बच्चों से की मारपीट गला दबाकर जान से करने का किया प्रयास *नशे में धुत पति ने पत्नी-बच्चों से की मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास* *जोया/ अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडौली में एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूनम पत्नी राकेश निवासी ग्राम डिडौली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राकेश पुत्र गजराम शराब के नशे में घर पर आया और आते ही उसे तथा उसके बच्चों को गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने उसके तथा बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में महिला को शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं तथा बच्चों को भी गुम चोटें आई हैं। पीड़िता पूनम ने थाना डिडौली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    नशे में धुत पति ने पत्नी बच्चों से की मारपीट गला दबाकर जान से करने का किया प्रयास
*नशे में धुत पति ने पत्नी-बच्चों से की मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास*
*जोया/ अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडौली में एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूनम पत्नी राकेश निवासी ग्राम डिडौली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राकेश पुत्र गजराम शराब के नशे में घर पर आया और आते ही उसे तथा उसके बच्चों को गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने उसके तथा बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में महिला को शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं तथा बच्चों को भी गुम चोटें आई हैं।
पीड़िता पूनम ने थाना डिडौली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.