logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

11 hrs ago
user_Gulfam Saifi press repoter
Gulfam Saifi press repoter
Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    1
    हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम 

 हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कस्बा खानपुर में राष्ट्रीय सेना संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर ​खानपुर (नरसेना): विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित हरद्वारी लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक शिविर का भव्य आयोजन किया गया, शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। ​कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुनेन्द्र लोधी, रविन्द्र लोधी (मेडिकल स्टोर) तथा डॉ. महेंद्र लोधी रहे, शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक इंजी. दयाराम लोधी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। ​शिविर के दौरान डॉ. राकेश सिंह लोधी, त्रिवेन्द्र लोधी , अमित लोधी, विवेक लोधी, डॉ. भरत सिंह, पवन लोधी, मोंटी लोधी, दुष्यंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के जगजीत लोधी तथा रविन्द्र लोधी (खल वाले) सहित संगठन के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
    4
    कस्बा खानपुर में राष्ट्रीय सेना संगठन  ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर
​खानपुर (नरसेना): विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित हरद्वारी लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक शिविर का भव्य आयोजन किया गया, शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
​कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुनेन्द्र लोधी, रविन्द्र लोधी (मेडिकल स्टोर) तथा डॉ. महेंद्र लोधी रहे, शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक इंजी. दयाराम लोधी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
​शिविर के दौरान डॉ. राकेश सिंह लोधी, त्रिवेन्द्र लोधी , अमित लोधी, विवेक लोधी, डॉ. भरत सिंह, पवन लोधी, मोंटी लोधी, दुष्यंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के जगजीत लोधी तथा रविन्द्र लोधी (खल वाले) सहित संगठन के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_त्रिवेन्द्र लोधी
    त्रिवेन्द्र लोधी
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी के बीच की विडियो वायरल। पत्नी की तहरीर पर FIR BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ #गुड्डूपंडिट #विधायक #fbviral #nonfollowers #barahbastitv
    1
    पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी के बीच की विडियो वायरल।    पत्नी की तहरीर पर FIR 
BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ 
#गुड्डूपंडिट #विधायक #fbviral #nonfollowers #barahbastitv
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रामडोल शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा चालक से मारपीट, तेजी से वीडियो वायरल अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एलआईसी कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह चालक को आरोपी से छुड़ाया। वहीं, कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर लोगों में रोष है। पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा को आगे जाने से रोकने को लेकर चालक और एक एलआईसी कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि एलआईसी कर्मचारी नशे की हालत में था और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चालक की दाढ़ी पकड़कर खींची और उसके साथ अभद्रता की।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को छुड़ाया।घटना के बाद लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है।
    2
    रामडोल शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा चालक से मारपीट, तेजी से वीडियो वायरल
अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एलआईसी कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह चालक को आरोपी से छुड़ाया। वहीं, कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर लोगों में रोष है। पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा को आगे जाने से रोकने को लेकर चालक और एक एलआईसी कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि एलआईसी कर्मचारी नशे की हालत में था और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चालक की दाढ़ी पकड़कर खींची और उसके साथ अभद्रता की।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को छुड़ाया।घटना के बाद लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    40 min ago
  • डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी *डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी* *जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
    4
    डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी
*डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी*
*जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव  डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है।
जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं।
मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
    1
    नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे।
ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बागपत में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटे ट्रक से टकराई: 9 श्रद्धालु घायल, ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, पुलिस जांच में जुटी BAGHPAT DESK : बागपत में बड़ा सड़क हादसा! वंदना चौक के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटे हुए ईंटों से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हुए, जबकि एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद पीछे से आ रही बस उससे जा भिड़ी। बस में करीब 52 यात्री सवार थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर वाहनों को सड़क से हटवाया। मामले की जांच जारी है।
    1
    बागपत में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटे ट्रक से टकराई: 9 श्रद्धालु घायल, ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, पुलिस जांच में जुटी
BAGHPAT DESK : बागपत में बड़ा सड़क हादसा!
वंदना चौक के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटे हुए ईंटों से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हुए, जबकि एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद पीछे से आ रही बस उससे जा भिड़ी। बस में करीब 52 यात्री सवार थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर वाहनों को सड़क से हटवाया। मामले की जांच जारी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें

 हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।
फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.