कस्बा खानपुर में राष्ट्रीय सेना संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर खानपुर (नरसेना): विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित हरद्वारी लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक शिविर का भव्य आयोजन किया गया, शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुनेन्द्र लोधी, रविन्द्र लोधी (मेडिकल स्टोर) तथा डॉ. महेंद्र लोधी रहे, शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक इंजी. दयाराम लोधी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान डॉ. राकेश सिंह लोधी, त्रिवेन्द्र लोधी , अमित लोधी, विवेक लोधी, डॉ. भरत सिंह, पवन लोधी, मोंटी लोधी, दुष्यंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के जगजीत लोधी तथा रविन्द्र लोधी (खल वाले) सहित संगठन के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
कस्बा खानपुर में राष्ट्रीय सेना संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर खानपुर (नरसेना): विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित हरद्वारी लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक शिविर का
भव्य आयोजन किया गया, शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुनेन्द्र लोधी, रविन्द्र लोधी (मेडिकल स्टोर) तथा डॉ. महेंद्र लोधी रहे, शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक इंजी. दयाराम
लोधी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान डॉ. राकेश सिंह लोधी, त्रिवेन्द्र लोधी , अमित लोधी, विवेक लोधी, डॉ. भरत सिंह,
पवन लोधी, मोंटी लोधी, दुष्यंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के जगजीत लोधी तथा रविन्द्र लोधी (खल वाले) सहित संगठन के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
- कस्बा खानपुर में राष्ट्रीय सेना संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर खानपुर (नरसेना): विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित हरद्वारी लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेना संगठन भारत के तत्वावधान में लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक शिविर का भव्य आयोजन किया गया, शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुनेन्द्र लोधी, रविन्द्र लोधी (मेडिकल स्टोर) तथा डॉ. महेंद्र लोधी रहे, शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक इंजी. दयाराम लोधी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान डॉ. राकेश सिंह लोधी, त्रिवेन्द्र लोधी , अमित लोधी, विवेक लोधी, डॉ. भरत सिंह, पवन लोधी, मोंटी लोधी, दुष्यंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के जगजीत लोधी तथा रविन्द्र लोधी (खल वाले) सहित संगठन के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।4
- हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।1
- अहार रोड पर दो फीट पानी, दो दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी अनूपशहर, संवाददाता अहार रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात का करीब 100 सड़क पर दो फिट पानी जमा हो गया है। जिससे दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनूपशहर से अहार जाने वाले मार्ग पर खेतों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सड़क और गंगा किनारे बनी पत्थरों की सड़क के बीच स्थित एक बड़ा तालाब क्षेत्र के पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम था। तालाब पूरी तरह भर जाने के कारण आसपास का पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यह समस्या पिछले वर्ष भी सामने आई थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर कई स्थानों पर कब्जे कर मकान बनाए जाने से भी जल निकासी प्रभावित हुई है। बच्ची खेड़ा, तोरई, सिरोरा, हसनपुर, खलिकपुर, मोहम्मदपुर, अहार, पहाड़पुर और पचदेवरा समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को इसी मार्ग से तहसील और थाने के कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से वार्ता कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।1
- मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश खानपुर, 6 सितंबर 2026। खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को डॉ. लोकेश चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रन बाय हैप्पी ए.आर.सी. फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाई जगजीत सिंह एवं उनके समस्त स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के उपरांत ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी गरीब, मजदूर, मजलूम अथवा जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे में सभी स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक पप्पू सिंह सैनी, प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, राकेश वकील साहब, आमिर खान, सावेज खान, कैफ, काशिफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। इस दौरान लोगों से रक्तदान को जन-अभियान बनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। रक्तदान करें — जीवन बचाएं। ❤️🩸 रिपोर्ट : पत्रकार समीर चौधरी परवाना #रक्तदानमहादान #रक्तदान #BloodDonation #मानवसेवा #समाजसेवा #ठाकुरशैलेंद्रआर्य #भाकियूअराजनैतिक #बुलंदशहर #खानपुर4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और यात्रा में शामिल लोगों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। यात्रा को रोके जाने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे यात्रा को अनुमति देती है या नहीं। मौके से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।4
- छह माह के लिए शातिर अभियुक्त रिंकू जिलाबदर, गांव में कराई मुनादी बुलन्दशहर, रविवार। जहांगीरपुर थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त रिंकू पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम छपना को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर मुनादी कराई। इसके बाद उसे छह माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रिंकू के खिलाफ थाना जहांगीरपुर में मारपीट आदि के दो अभियोग पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी दी।2
- oyo होटल बने बाधा बाबूगढ़ के उपेड़ा गांव का मामला, पूजा-अर्चना में बाधा का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर टिकी निगाहें हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी पीर मजार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि मजार के दोनों ओर संचालित अवैध ओयो होटल के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और इबादत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के चलते यह मामला सुर्खियों में आया था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बावजूद इसके होटल का संचालन दोबारा शुरू होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीर मजार क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और दुआ करने पहुंचते हैं। ऐसे में मजार के आसपास होटल संचालन से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मजार पर आने-जाने के दौरान उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि होटल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। फिलहाल उपेड़ा गांव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप पुलिस जांच में जुटी बुलन्दशहर : किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप आरोपी से पति से सुलह कराने में मदद मांगने पहुंची थी पीड़िता पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म के बाद धमकी का भी आरोप लगाया कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई जारी बुलन्दशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला ।1