अमेठी में होमगार्ड परीक्षा की कड़ी निगरानी, एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण अमेठी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाक्षेत्र अमेठी स्थित रानी सुषमा देवी डिग्री कॉलेज, पीएम श्री बालिका राजकीय इंटर कॉलेज तथा थानाक्षेत्र मुंशीगंज के रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती और निगरानी से परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
अमेठी में होमगार्ड परीक्षा की कड़ी निगरानी, एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण अमेठी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाक्षेत्र अमेठी स्थित रानी सुषमा देवी डिग्री कॉलेज, पीएम श्री बालिका राजकीय इंटर कॉलेज तथा थानाक्षेत्र मुंशीगंज के रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने केन्द्रों पर लगे
सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती और निगरानी से परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
- अमेठी में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. होमगार्ड परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके के सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील थे। इसी क्रम में थानाक्षेत्र मुंशीगंज अन्तर्गत रणवीर इन्टर कॉलेज में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान सुलतानपुर जिले से परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी अचानक अस्वस्थ हो गया। अभ्यर्थी के अचानक अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही एसपी द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्वस्थ अभ्यर्थी को तत्काल अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। वर्तमान में युवक की स्थिति स्थिर/सामान्य है। इस दौरान अस्पताल में एसपी खुद मौजूद रहकर अभ्यर्थी के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके ।4
- अमेठी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाक्षेत्र अमेठी स्थित रानी सुषमा देवी डिग्री कॉलेज, पीएम श्री बालिका राजकीय इंटर कॉलेज तथा थानाक्षेत्र मुंशीगंज के रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती और निगरानी से परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।2
- Post by Rakesh Rawat1
- समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के लगाए नारा।भारती जनता पार्टी के पूर्व विधायक धीरज ओझा।1
- पूर्व विधायक राकेश सिंह इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही तुरंत सक्रिय हो गए और बिना देर किए प्रशासन से संपर्क साधा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के लिए त्वरित राहत सुनिश्चित कराने की पहल की। राकेश सिंह ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि का धर्म केवल राजनीति नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना है। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। राकेश सिंह ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं सिस्टम की खामियों को उजागर करती हैं, जिन्हें सुधारना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी आर्थिक सहायता देकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। पूर्व विधायक की तत्परता और सक्रियता से क्षेत्र में उनके जनसेवक होने की छवि और मजबूत हुई।1
- प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में आज से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा केपी हिंदू इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की सक्रियता की भी गहन जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे निरंतर चालू रहें, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।3
- अमेठी जिले में आज 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित होमगार्ड की परीक्षा के दृष्टिगत आज प्रथम पाली के दौरान एसपी अमेठी सरवणन टी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थानाक्षेत्र अमेठी के परीक्षा केन्द्र रानी सुषमा देवी डिग्री कॉलेज अमेठी, पीएम श्री बालिका राजकीय इंटर कॉलेज अमेठी एवं थानाक्षेत्र मुंशीगंज के रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीवी कंट्रोल रूम व सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर तैनात प्रशासनिक/पुलिस अधि0/कर्म0गण को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश/निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।4
- पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पट्टी, प्रतापगढ़! पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवी संस्था तरुण चेतना द्वारा ग्राम रामपुर बेला में पृथ्वी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 'तरुण चेतना' के निदेशक नसीम अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी को बचाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्यता बन गई है। श्री अंसारी ने जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर देते हुए बताया कि यह पद्धति एक एकीकृत दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य बदलते मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन विकसित करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। जलवायु अनुकूलन कृषि पद्धति खेती के साथ साथ पशुधन, वन और मत्स्य पालन के प्रबंधन में सुधार कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम मे पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम मिट्टी की उर्वरता बनाए रख सकते हैं और जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में समाजसेवी रामआसरे वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। इस मौके पर तरुण चेतना के अभियान समन्वयक हुश्नारा बानो ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की जीवनशैली होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलावती, संस्था के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शोभावती मौर्या, सावित्री देवी, बृजलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक दोनों पैरों में गोली लगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।1