कटनी: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़े चाचा भतीजा गांजा तस्कर *चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ा है और उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है। विवरण – दिनांक 05/09/2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आई.टी.आई. विजयराघवगढ़ के तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जब उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उनकी तलाशी ली गई मौके पर ही यह पाया गया कि पीछे बैठा व्यक्ति एक पिट्ठू बैग में कुछ रखकर जा रहे थे, व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर बैग की तलासी लेने उपरांत बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 35 हजार रूपया एवं मोटर साईकल को जब्त किया गया। दोनों आरोपी आपस में चाचा एवं भतीजे हैं। आरोपीगण ①समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल ② गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा नम्बर 1 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा, स्वतंत्र साक्षी राहगीरों की मुख्य भूमिका रही।
कटनी: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़े चाचा भतीजा गांजा तस्कर *चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ा है और उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है। विवरण – दिनांक 05/09/2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आई.टी.आई. विजयराघवगढ़ के तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जब उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उनकी तलाशी ली गई मौके पर ही यह पाया गया कि पीछे बैठा व्यक्ति एक पिट्ठू बैग में कुछ रखकर
जा रहे थे, व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर बैग की तलासी लेने उपरांत बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 35 हजार रूपया एवं मोटर साईकल को जब्त किया गया। दोनों आरोपी आपस में चाचा एवं भतीजे हैं। आरोपीगण ①समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल ② गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा नम्बर 1 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा, स्वतंत्र साक्षी राहगीरों की मुख्य भूमिका रही।
- चाईना से बनके भारत आ रहा सफेद ज़हर....देखिये प्लास्टिक से बने नकली मायो सफेद चटनी *चाईना से बनके भारत आ रहा सफेद ज़हर....देखिये प्लास्टिक से बने नकली मायो सफेद चटनी का असर, आपके दिल ,गुर्दे और लीवर पे कैसे अटैक कर रहा है, जो आप अपने बच्चों को बड़े चाव से बर्गर,पिज़्ज़ा और मोमोज़ में खिला रहे हो...पूरा वीडियो देखना*1
- कटनी स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बवाल! यात्री और टीसी में विवाद, VIDEO वायरल मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या टिकट चेकिंग के दौरान यात्री से इस तरह का व्यवहार उचित है? यदि कर्मचारी और यात्री के बीच विवाद की स्थिति बनती है तो क्या उसे शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता? वायरल वीडियो को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी सच्चाई क्या है।1
- 11 हजार केवी की तार टूटने से, खेत में मजदूर किसान हो गई दर्दनाक मौत। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में कृषि कार्य कर रहे एक आदिवासी मजदूर की 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की जर्जर स्थिति और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।मौत का ये खौफनाक मंजर चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोझिन में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे का है।ग्राम बरबसपुर निवासी करीब 47 वर्षीय आदिवासी मजदूर शम्भू पिता टनटू बैगा खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूट गया और मजदूर करंट की चपेट में आ गए।1
- @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।1
- पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर *पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर* सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज कटनी के रास्ते मैहर आगमन हो रहा है अजय की यात्रा के आज 1 साल 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है।1
- पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची पत्नी: बोलीं— बिना बताए भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 12 साल छोटे युवक से की थी शादी सतना (मध्य भारत न्यूज़): दुबई से सतना पहुंची एक महिला अपने लापता पति सुनील ठाकुर की तलाश में दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने सतना पुलिस से गुहार लगाते हुए पति को ढूंढने में मदद मांगी है। महिला के मुताबिक, उसके पति अचानक बिना कुछ बताए दुबई से भारत लौट आए। 31 जुलाई के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। महिला ने बताया कि उसने अपने से 12 साल छोटे युवक से शादी की थी। अचानक संपर्क टूटने के बाद वह बेहद परेशान है और उसने पुलिस प्रशासन से अपने पति को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है।1
- नेपाल में चमत्कार- 11 दिन बाद मलबे से 60 वर्षीय महिला जिंदा बरामद नेपाल में चमत्कार- 11 दिन बाद मलबे से 60 वर्षीय महिला जिंदा बरामद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला1
- *12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल* *12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल* सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लेकर झारखंड के युवा अजय विश्वकर्मा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा पर निकले हैं। 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर निकले अजय विश्वकर्मा की यात्रा को एक साल से अधिक समय हो चुका है। 17 राज्यों की सीमाएं पार करने के बाद अब वे मध्यप्रदेश में प्रवेश कर मैहर की ओर बढ़ रहे हैं। अजय का कहना है कि जब तक स्केटिंग के जरिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका सफर अनवरत जारी रहेगा। इस यात्रा के माध्यम से वे युवाओं को सनातन संस्कृति से जुड़ने, नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दे रहे हैं। *NH-30 पर स्केटिंग ने बढ़ाई मुश्किलें* मैहर पहुंचने के दौरान अजय विश्वकर्मा को NH-30 की जर्जर और खराब सड़क से गुजरना पड़ा। जहां सामान्य वाहन चालकों के लिए सड़क की बदहाल स्थिति परेशानी का कारण बनती है, वहीं स्केटिंग करने वाले अजय के लिए यह सफर और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और असमतल रास्ते स्केटिंग के दौरान खतरा पैदा करते हैं। पहियों पर सफर करने वाले अजय को हर कदम बेहद संभलकर रखना पड़ा। ऐसे में उनकी यात्रा ने मैहर की सड़कों की बदहाली को भी सामने ला दिया। *अजय की स्केटिंग ने उठाए सड़क पर सवाल* एक ओर अजय विश्वकर्मा देशभर में युवाओं को स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देते हुए हजारों किलोमीटर का सफर स्केटिंग से तय कर रहे हैं, वहीं मैहर में खराब सड़कें उनके संकल्प की परीक्षा लेती नजर आईं। यह है कि जब एक युवा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा कर सकता है, तो क्या जिम्मेदार विभाग NH-30 और शहर की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर सकते? अजय की यात्रा केवल धार्मिक आस्था और संकल्प की कहानी नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाली सड़क, व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक तस्वीर भी सामने ला रही है। मैहर की जर्जर सड़कों से गुजरते हुए अजय ने जिस मुश्किल का सामना किया, उसने एक बार फिर सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैरों में पहिए और दिल में महादेव लेकर निकला यह युवा अपने संकल्प पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन मैहर की सड़कें उसकी राह आसान करने के बजाय मुश्किल जरूर बढ़ा रही हैं।1
- 💥बड़ी कार्रवाई | जहरीली शराब कांड💥 सागर के बंडा में नकली शराब से 10 मौतों के मामले में बड़ा एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित; उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव ग्वालियर मुख्यालय अटैच सहायक आयुक्त आबकारी कीर्ति दुबे निलंबित सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते निलंबित आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती निलंबित उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव ग्वालियर मुख्यालय अटैच कार्रवाई सागर जिले के बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में नकली शराब पीने से 10 लोगों की मौत के मामले के परिप्रेक्ष्य में की गई है। कार्रवाई के निर्देश आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए।1