एसपी ने श्रीनगर थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर थाना का बुधवार (11 मार्च 2026) को पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का विधिवत जायजा लिया। इसके साथ ही अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य पंजीयों में की गई प्रविष्टियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हत्या, लूट और डकैती से संबंधित लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने दियारा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने, कुशीनगर जिला की सीमा से सटे नदी क्षेत्रों में नदी गश्ती बढ़ाने तथा सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

- नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।1
- आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.1
- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral1

- पश्चिमी चंपारण में 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सरल, सुगम और किफायती माध्यम है और इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्षों की सहमति से लोक अदालत में अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं। प्रधान जिला जज ने बताया कि 14 मार्च को सिविल कोर्ट सहित जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर भी अपने मामले का निपटारा करा सकता है। लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले और अन्य दीवानी विवाद आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान हो जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित प्राधिकार के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1