सोंडिया दूनावा में भीषण आगजनी, 14 एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसल जलकर हुई खाक मुलताई।थाना अंतर्गत दूनावा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोंडिया में मंगलवार को किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।जिससे खेत में पहले से काट कर रखी मक्का और गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने करीब 14 एकड़ में लगी गेहूं की फसल और काट कर रखी मक्का की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है । फायर टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और धनराज पवार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने समय रहते आग को फैलने से रोका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सोंडिया दूनावा में भीषण आगजनी, 14 एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसल जलकर हुई खाक मुलताई।थाना अंतर्गत दूनावा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोंडिया में मंगलवार को किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।जिससे खेत में पहले से काट कर रखी मक्का और गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने करीब 14 एकड़ में लगी गेहूं की फसल और काट कर रखी मक्का की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है । फायर टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और धनराज पवार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने समय रहते आग को फैलने से रोका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
- मुलताई।थाना अंतर्गत दूनावा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोंडिया में मंगलवार को किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान दिनेश सिंह रघुवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।जिससे खेत में पहले से काट कर रखी मक्का और गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने करीब 14 एकड़ में लगी गेहूं की फसल और काट कर रखी मक्का की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है । फायर टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और धनराज पवार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने समय रहते आग को फैलने से रोका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by AMLA NEWS1
- विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश1
- 30–40 वर्ष की सेवा के त्याग का किया सम्मान धारा 49बी समाप्त करने और 1 जुलाई 2025 से डीए एरियर देने की मांग केंद्र के समान 58 प्रतिशत डीए और कैशलेस चिकित्सा स्वीकृति पर शासन का आभार भैंसदेही प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अभिनंदन प्रमाण पत्र वितरण समारोह 16 मार्च को मंगल भवन कार्यालय में लगभग 110 पेंशनरों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे के मुख्य आतिथ्य में तथा कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर, जिला सचिव शिवचरण हजारे, तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रघुनाथ झाकरे, व्ही.एन. पाल, सी.आर. पाटील, कैलाशचन्द्र मालवीय, माखनलाल जितपुरे, धनराज मोहने और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिश्चन्द्र सराटकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से की गई। इसके बाद तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन पट्टिका, बैज, फूलमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर किया। अपने उद्बोधन में तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने कर्मचारियों की 30 से 40 वर्षों की सेवाकालीन निष्ठा और त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक अभिनंदन प्रमाण पत्र मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मप्र शासन द्वारा पेंशनरों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा स्वीकृत किए जाने पर शासन का आभार व्यक्त किया जाता है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे ने अपने संबोधन में धारा 49बी समाप्त करने तथा महंगाई भत्ते का एरियर 1 जुलाई 2025 से देने की मांग उठाई। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के आह्वान पर सभी सदस्य योद्धा की तरह तैयार रहें। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे, तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर और जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर ने लगभग 62 पेंशनर्स को सेवानिवृत्ति के बाद अभिनंदन प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव शिवचरण हजारे ने किया, जबकि अंत में रमेश कावड़कर ने आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।1
- चौरई के ग्राम हीवरखेड़ी में हुई घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला में राकेश तेकाम के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।1
- मुलताई। तहसील के ग्राम जौलखेड़ा स्थित आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर में 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान श्री शतचंडी एकादश कुंडात्मक महायज्ञ, श्रीराम कथा, श्री अमरेश्वर (नर्मदेश्वर) शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा श्री धूना साहब की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्रीमहंत धर्मप्रकाशजी महाराज के सानिध्य और अध्यक्षता में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत 16 मार्च सोमवार को सुबह 7 बजे शोभायात्रा, कलश यात्रा और यज्ञ मंडप प्रवेश के साथ माँ ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई से जौलखेड़ा तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया जाएगा, जबकि 19 मार्च से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हवन अनुष्ठान किया जाएगा। इसी दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, श्री महामृत्युंजय पाठ, मंडल स्थापना, मंडप पूजन तथा अरणि मंथन जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 22 मार्च को माँ ताप्ती की महाआरती तथा 23 मार्च को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में 27 मार्च को श्री धूना साहब और श्री अमरेश्वर शिवलिंग की स्थापना, संत सम्मेलन, पूर्णाहुति, वसोर्धारा, महाआरती और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन श्री रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारा भी रखा गया है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ, श्रीराम कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान से आध्यात्मिक उन्नति, पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।2