प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन ने 62 पेंशनर्स को दिए अभिनंदन प्रमाण पत्र 30–40 वर्ष की सेवा के त्याग का किया सम्मान धारा 49बी समाप्त करने और 1 जुलाई 2025 से डीए एरियर देने की मांग केंद्र के समान 58 प्रतिशत डीए और कैशलेस चिकित्सा स्वीकृति पर शासन का आभार भैंसदेही प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अभिनंदन प्रमाण पत्र वितरण समारोह 16 मार्च को मंगल भवन कार्यालय में लगभग 110 पेंशनरों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे के मुख्य आतिथ्य में तथा कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर, जिला सचिव शिवचरण हजारे, तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रघुनाथ झाकरे, व्ही.एन. पाल, सी.आर. पाटील, कैलाशचन्द्र मालवीय, माखनलाल जितपुरे, धनराज मोहने और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिश्चन्द्र सराटकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से की गई। इसके बाद तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन पट्टिका, बैज, फूलमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर किया। अपने उद्बोधन में तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने कर्मचारियों की 30 से 40 वर्षों की सेवाकालीन निष्ठा और त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक अभिनंदन प्रमाण पत्र मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मप्र शासन द्वारा पेंशनरों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा स्वीकृत किए जाने पर शासन का आभार व्यक्त किया जाता है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे ने अपने संबोधन में धारा 49बी समाप्त करने तथा महंगाई भत्ते का एरियर 1 जुलाई 2025 से देने की मांग उठाई। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के आह्वान पर सभी सदस्य योद्धा की तरह तैयार रहें। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे, तहसील अध्यक्ष बाबूलाल राठौर और जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर ने लगभग 62 पेंशनर्स को सेवानिवृत्ति के बाद अभिनंदन प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव शिवचरण हजारे ने किया, जबकि अंत में रमेश कावड़कर ने आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

- Post by AMLA NEWS1
- Post by Atmaram Yadav2
- कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटारसी एसडीएम को आवेदनकर्ता की राजस्व संबंधी शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।1
- डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- Post by Maherban Belbanshi1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- भारत के लिए राहत की बड़ी खबर है कि LPG (रसोई गैस) से लदे दो प्रमुख जहाज अब गुजरात के1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला में राकेश तेकाम के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।1