logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंतनगर में मानव तस्करी पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, SSP बोले - नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में रोकथाम में मिलेगा लाभ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में मानव तस्करी को लेकर राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।SSP ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उधम सिंह नगर को इस सम्मेलन का सौभाग्य मिला। सम्मेलन में 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी, SSB, ITBP समेत CAPF के अधिकारी और विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और सामाजिक एंगल पर चर्चा हुई। चूंकि उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हैं, इसलिए इस कार्यशाला से मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ा लाभ मिलेगा।

2 hrs ago
user_Rudrapur News
Rudrapur News
Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
2 hrs ago

पंतनगर में मानव तस्करी पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, SSP बोले - नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में रोकथाम में मिलेगा लाभ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में मानव तस्करी को लेकर राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।SSP ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उधम सिंह नगर को इस सम्मेलन का सौभाग्य मिला। सम्मेलन में 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी, SSB, ITBP समेत CAPF के अधिकारी और विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और सामाजिक एंगल पर चर्चा हुई। चूंकि उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हैं, इसलिए इस कार्यशाला से मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ा लाभ मिलेगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • पंतनगर में मानव तस्करी पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, SSP बोले - नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में रोकथाम में मिलेगा लाभ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में मानव तस्करी को लेकर राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।SSP ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उधम सिंह नगर को इस सम्मेलन का सौभाग्य मिला। सम्मेलन में 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी, SSB, ITBP समेत CAPF के अधिकारी और विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और सामाजिक एंगल पर चर्चा हुई। चूंकि उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हैं, इसलिए इस कार्यशाला से मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ा लाभ मिलेगा।
    1
    पंतनगर में मानव तस्करी पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, SSP बोले - नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में रोकथाम में मिलेगा लाभ
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में मानव तस्करी को लेकर राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।SSP ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उधम सिंह नगर को इस सम्मेलन का सौभाग्य मिला। सम्मेलन में 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी, SSB, ITBP समेत CAPF के अधिकारी और विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और सामाजिक एंगल पर चर्चा हुई। चूंकि उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हैं, इसलिए इस कार्यशाला से मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ा लाभ मिलेगा।
    user_Rudrapur News
    Rudrapur News
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • भाजपा के प्रत्याशी संदीप अरोरा अपनी हार के बाद किया बोले वीडियो में सुनने
    1
    भाजपा के प्रत्याशी संदीप अरोरा अपनी हार के बाद किया बोले वीडियो में सुनने
    user_VINEET KUMAR
    VINEET KUMAR
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बहेड़ी, बरेली के ग्राम पंचायत ग्वारी में बारिश के दौरान श्मशान स्थल पर ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यहां पक्का चबूतरा, स्थायी शेड, जल निकासी और पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन जरूरी सुविधाओं की मांग की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। गंगवार ने प्रशासन से श्मशान स्थल का तुरंत निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत और सम्मान का सवाल है, प्रशासन को प्राथमिकता से काम करना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
    3
    छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
बहेड़ी, बरेली के ग्राम पंचायत ग्वारी में बारिश के दौरान श्मशान स्थल पर ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यहां पक्का चबूतरा, स्थायी शेड, जल निकासी और पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है।
छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन जरूरी सुविधाओं की मांग की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
गंगवार ने प्रशासन से श्मशान स्थल का तुरंत निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत और सम्मान का सवाल है, प्रशासन को प्राथमिकता से काम करना चाहिए।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी बाजपुर में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपना हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद बाजपुर पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। नुकसान के आकलन से लेकर राहत पहुंचाने तक सभी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    1
    ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
बाजपुर में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपना हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद बाजपुर पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। नुकसान के आकलन से लेकर राहत पहुंचाने तक सभी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • ध्रुव राठी भी उतरे मैदान में, 10 अक्टूबर का इतिहास रचने जा रहा है। । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा, कल्पना से परे लगता है। अब इस मामले को लेकर ध्रुव राठी भी मैदान में उतर गए हैं। क्या लगता है 10 अक्टूबर का इतिहास रच पाएगा। । ।
    1
    ध्रुव राठी भी उतरे मैदान में, 10 अक्टूबर का इतिहास रचने जा रहा है। । 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा, कल्पना से परे लगता है। अब इस मामले को लेकर ध्रुव राठी भी  मैदान में उतर गए हैं। क्या लगता है  10 अक्टूबर का इतिहास रच पाएगा। । ।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • नैनीताल पुलिस का बड़ा फैसला: कैंची धाम और भवाली में आज से बदला ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर डायवर्जन लागू नैनीताल। श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान लागू किया है। नए प्लान के तहत सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रानीखेत से आने-जाने वाली बसों और निजी चौपहिया वाहनों को वाया लमगड़ा, धानाचूली, मुक्तेश्वर और भीमताल खुटानी बैंड की तरफ डायवर्ट किया गया है। कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की निजी गाड़ियों के लिए दो मुख्य पार्किंग बनाई गई हैं। भीमताल के रास्ते आने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग और गेठिया/नैनीताल के रास्ते आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु केवल स्थानीय शटल सेवा के जरिए ही मंदिर तक जा सकेंगे। वीकेंड के दौरान कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में बाहरी टैक्सी व दुपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
    1
    नैनीताल पुलिस का बड़ा फैसला: कैंची धाम और भवाली में आज से बदला ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर डायवर्जन लागू
नैनीताल। श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान लागू किया है।
नए प्लान के तहत सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रानीखेत से आने-जाने वाली बसों और निजी चौपहिया वाहनों को वाया लमगड़ा, धानाचूली, मुक्तेश्वर और भीमताल खुटानी बैंड की तरफ डायवर्ट किया गया है।
कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की निजी गाड़ियों के लिए दो मुख्य पार्किंग बनाई गई हैं। भीमताल के रास्ते आने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग और गेठिया/नैनीताल के रास्ते आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु केवल स्थानीय शटल सेवा के जरिए ही मंदिर तक जा सकेंगे। वीकेंड के दौरान कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में बाहरी टैक्सी व दुपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • यू पी आई भुगतान पर एम डी आर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं *यूपीआई भुगतान पर एमडीआर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं* आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एक मीटिंग मंज़ूर चौक पान दरीबा पर हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष श्री शेलैंन्द्र शर्मा जी ने बोलते हुए कहा यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने से छोटा एवं मझोला व्यापारी बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा और उसे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा बाजार में पहले ही मंदी और प्रीति स्पर्धा का दौर दौरा है उसके ऊपर यह एमडीआर का बोझ व्यापारी समाज के लिए बहुत ही घातक होगा उन्होंने कहा की सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर दिन शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से पूरे देश में यूपीआई के भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसी क्रम में कल दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार मंजूर शम्सी चौक पान दरीबा में 11:30 दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रामपुर की जानिब से एक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है उन्होंने व्यापारी समाज से अपील की है की अधिक से अधिक तादाद में इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर एमडीआर का कड़ा विरोध जतायें शैलेन्द्र शर्मा शाहिद शम्सी शुएब मोहम्मद खा हारिस शम्सी प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता बिलाल शमसी इमरान सलीम उज़ैर अहमद फैसल हबीब चंद्र प्रकाश रस्तोगी पुष्कर अग्रवाल वाजिद अली नजमी खा हरीश अरोरा जगन्नाथ चावला मुराद खां संजीव कपूर नीटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
    2
    यू पी आई  भुगतान पर एम डी आर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं
*यूपीआई भुगतान पर एमडीआर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं*
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एक मीटिंग मंज़ूर चौक  पान दरीबा पर हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष श्री  शेलैंन्द्र शर्मा जी ने बोलते हुए कहा यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने से छोटा एवं मझोला व्यापारी बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा और उसे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा बाजार में पहले ही मंदी और प्रीति स्पर्धा का दौर दौरा है उसके ऊपर यह एमडीआर का बोझ व्यापारी समाज के लिए बहुत ही घातक होगा उन्होंने कहा की सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए
उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर दिन शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से पूरे देश में यूपीआई के भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसी क्रम में कल दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार मंजूर शम्सी चौक पान  दरीबा में 11:30 दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रामपुर की जानिब से एक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है उन्होंने व्यापारी समाज से अपील की है की अधिक से अधिक तादाद में इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर एमडीआर का कड़ा विरोध जतायें 
शैलेन्द्र शर्मा शाहिद शम्सी शुएब मोहम्मद खा हारिस शम्सी प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता बिलाल शमसी  इमरान सलीम उज़ैर अहमद फैसल हबीब चंद्र प्रकाश रस्तोगी पुष्कर अग्रवाल वाजिद अली नजमी खा हरीश अरोरा जगन्नाथ चावला मुराद खां संजीव कपूर नीटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
    user_अनुपम संदेश रिपोर्टर
    अनुपम संदेश रिपोर्टर
    Rampur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • पंतनगर में मानव तस्करी पर स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस, कुमाऊं IG बोलीं- ये ऐसा क्राइम है जो सामने होकर भी नहीं पता चल पाता पंतनगर स्थित GB पंत विश्वविद्यालय में मानव तस्करी को लेकर MHA के तत्वावधान में स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।कुमाऊं IG निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न विभागों, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, NGO, CWC, WCD, श्रम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य रेस्क्यू और इन्वेस्टिगेशन में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।IG ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक ऐसा अपराध है जो सामने हो रहा होता है लेकिन सेंसिटाइजेशन न होने से पकड़ में नहीं आता। जैसे चोरी समझ आती है, लेकिन तस्करी में सामने से जा रही लड़की भी विक्टिम हो सकती है, ये समझना जरूरी है। सेमिनार में इस अपराध के सभी आयामों, जांच और कन्विक्शन तक की प्रक्रिया पर मंथन किया गया।
    1
    पंतनगर में मानव तस्करी पर स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस, कुमाऊं IG बोलीं- ये ऐसा क्राइम है जो सामने होकर भी नहीं  पता चल पाता 
पंतनगर स्थित GB पंत विश्वविद्यालय में मानव तस्करी को लेकर MHA के तत्वावधान में स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।कुमाऊं IG निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न विभागों, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, NGO, CWC, WCD, श्रम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य रेस्क्यू और इन्वेस्टिगेशन में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।IG ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक ऐसा अपराध है जो सामने हो रहा होता है लेकिन सेंसिटाइजेशन न होने से पकड़ में नहीं आता। जैसे चोरी समझ आती है, लेकिन तस्करी में सामने से जा रही लड़की भी विक्टिम हो सकती है, ये समझना जरूरी है। सेमिनार में इस अपराध के सभी आयामों, जांच और कन्विक्शन तक की प्रक्रिया पर मंथन किया गया।
    user_Rudrapur News
    Rudrapur News
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.