Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के प्रत्याशी संदीप अरोरा अपनी हार के बाद किया बोले वीडियो में सुनने
VINEET KUMAR
भाजपा के प्रत्याशी संदीप अरोरा अपनी हार के बाद किया बोले वीडियो में सुनने
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- भाजपा के प्रत्याशी संदीप अरोरा अपनी हार के बाद किया बोले वीडियो में सुनने1
- पंतनगर में मानव तस्करी पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, SSP बोले - नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में रोकथाम में मिलेगा लाभ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में मानव तस्करी को लेकर राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।SSP ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उधम सिंह नगर को इस सम्मेलन का सौभाग्य मिला। सम्मेलन में 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी, SSB, ITBP समेत CAPF के अधिकारी और विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और सामाजिक एंगल पर चर्चा हुई। चूंकि उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हैं, इसलिए इस कार्यशाला से मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ा लाभ मिलेगा।1
- छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बहेड़ी, बरेली के ग्राम पंचायत ग्वारी में बारिश के दौरान श्मशान स्थल पर ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यहां पक्का चबूतरा, स्थायी शेड, जल निकासी और पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन जरूरी सुविधाओं की मांग की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। गंगवार ने प्रशासन से श्मशान स्थल का तुरंत निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत और सम्मान का सवाल है, प्रशासन को प्राथमिकता से काम करना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।3
- ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी बाजपुर में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपना हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद बाजपुर पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। नुकसान के आकलन से लेकर राहत पहुंचाने तक सभी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।1
- बड़ी खबर: आंवला में पुलिस मुठभेड़, गोवंशीय पशु वध के मामले में दो आरोपी घायल बड़ी खबर: आंवला में पुलिस मुठभेड़, गोवंशीय पशु वध के मामले में दो आरोपी घायल दो पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली, दो तमंचे, कारतूस, पशु वध के उपकरण और सफारी गाड़ी बरामद; गिरफ्तार हैदर अली पर पहले से कई मुकदमे दर्ज आंवला (बरेली)। गोवंशीय पशु वध की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही आंवला पुलिस को शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और एक सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गोवंशीय पशु वध की घटना के संबंध में गणेश गिरि निवासी ग्राम आसपुर, थाना आंवला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना आंवला में मुकदमा संख्या 519/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर जंगल में की घेराबंदी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंशीय पशु वध की घटना में शामिल आरोपी बदायूं-आंवला मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा के सामने से फरार होकर ग्राम कनगांव के जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान हैदर अली (27) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गली नंबर पांच, मियां कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद तथा शाहरुख (24) पुत्र मासूम अली निवासी ग्राम दारापुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने साथियों छोटू पुत्र शब्बीर हुसैन और सरदार उर्फ वीर सिंह के साथ मिलकर आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं की दिन में रेकी करने और रात में उनका वध कर मांस गाड़ी में भरकर दूसरे शहरों में बेचने की बात बताई। आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना वाली रात वे गोवंशीय पशु का वध करने के बाद मांस गाड़ी में भरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर बारिश के कारण गाड़ी खेत में फंस गई और वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर गोवंशीय पशु वध में इस्तेमाल उपकरणों और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए टीम उन्हें बताए गए स्थान पर ले गई। वहां झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे निकालकर आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुलमत कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हैदर अली पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ मुरादाबाद और संभल जनपदों के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वर्तमान मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और नंबर यूपी 16 एएन 3816 की एक सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, निरीक्षक अपराध अजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, उज्ज्वल गंभीर, इंद्रपाल सिंह, सुलमत कुमार, होराम सिंह, अखिल प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह सहित थाना आंवला के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- यू पी आई भुगतान पर एम डी आर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं *यूपीआई भुगतान पर एमडीआर किसी भी सूरत स्वीकार नहीं* आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एक मीटिंग मंज़ूर चौक पान दरीबा पर हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष श्री शेलैंन्द्र शर्मा जी ने बोलते हुए कहा यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने से छोटा एवं मझोला व्यापारी बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा और उसे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा बाजार में पहले ही मंदी और प्रीति स्पर्धा का दौर दौरा है उसके ऊपर यह एमडीआर का बोझ व्यापारी समाज के लिए बहुत ही घातक होगा उन्होंने कहा की सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर दिन शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से पूरे देश में यूपीआई के भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसी क्रम में कल दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार मंजूर शम्सी चौक पान दरीबा में 11:30 दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रामपुर की जानिब से एक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है उन्होंने व्यापारी समाज से अपील की है की अधिक से अधिक तादाद में इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर एमडीआर का कड़ा विरोध जतायें शैलेन्द्र शर्मा शाहिद शम्सी शुएब मोहम्मद खा हारिस शम्सी प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता बिलाल शमसी इमरान सलीम उज़ैर अहमद फैसल हबीब चंद्र प्रकाश रस्तोगी पुष्कर अग्रवाल वाजिद अली नजमी खा हरीश अरोरा जगन्नाथ चावला मुराद खां संजीव कपूर नीटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।2
- Post by Mr Salim1
- पंतनगर में मानव तस्करी पर स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस, कुमाऊं IG बोलीं- ये ऐसा क्राइम है जो सामने होकर भी नहीं पता चल पाता पंतनगर स्थित GB पंत विश्वविद्यालय में मानव तस्करी को लेकर MHA के तत्वावधान में स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।कुमाऊं IG निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न विभागों, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, NGO, CWC, WCD, श्रम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य रेस्क्यू और इन्वेस्टिगेशन में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।IG ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक ऐसा अपराध है जो सामने हो रहा होता है लेकिन सेंसिटाइजेशन न होने से पकड़ में नहीं आता। जैसे चोरी समझ आती है, लेकिन तस्करी में सामने से जा रही लड़की भी विक्टिम हो सकती है, ये समझना जरूरी है। सेमिनार में इस अपराध के सभी आयामों, जांच और कन्विक्शन तक की प्रक्रिया पर मंथन किया गया।1